Author: Deepak Sahu
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मैच पर्थ में खेल जा रहा है। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में विस्फोटोक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने कंगारू टीम के खिलाफ शतक जड़ दिया है। जिसके बाद से चर्चा हो रही है कि वह टीम इंडिया के दो युवा खिलाड़ियों का करियर खत्म कर सकते है। तो आइए जानते है कौन है वो दो खिलाड़ी जिनका करियर हो सकता है…
उत्तरप्रदेश संभल/स्वराज टुडे: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार (24 नवंबर, 2024) की सुबह शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई. आक्रोशित भीड़ ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. भीड़ इतनी बढ़ गई थी कि पुलिस को उन्हें नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज करनी पड़ गई. इस घटना पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया देते हुए यूपी पुलिस की कड़ी निंदा की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने…
उत्तरप्रदेश संभल/स्वराज टुडे: संभल की जामा मस्जिद में सर्वे को लेकर गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है. भीड़ को भगाने के लिए पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले दागे गए हैं. कोर्ट के आदेश के बाद जब आज दूसरी बार सर्वे करने के लिए टीम फिर से पहुंची तो भीड़ भड़क गई और भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस पर भीड़ द्वारा पत्थरबाजी की गई और जमकर धक्का मुक्की भी हुई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि पुलिस और एसपी हेलमेट पहने नजर आ रहे…
उत्तरप्रदेश कमालगंज/स्वराज टुडे: इंजीनियर के साथ बेटी का रिश्ता तय करने के बाद शुक्रवार को कस्बे के एक गेस्ट हाउस में बारात का स्वागत हुआ। वरमाला डाली गई तथा अन्य रस्में भी की गईं। सुबह फेरों के वक्त दुल्हन ने सरकारी जॉब न होने के कारण शादी करने से मना कर दिया तो दोनों पक्ष अवाक रह गए। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता चलती रही, लेकिन दुल्हन व उसके स्वजन तैयार नहीं हुए। जिस पर समाज के कुछ लोगों ने बैठकर पंचायत कर दी। जिस पर दूल्हा बिना दुल्हन के ही घर लौट गया। धूमधाम से आई…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा सभी थाना एवं चौकिया को निर्देशित किया गया था कि उनके थाना/चौकी में काफी संख्या में लावारिस वाहन खड़े है जिनका निराकरण किया जाना है।जिस संबंध में कल दिनांक 25/11/2024 को कटघोरा अनुभाग के थानों की नीलामी की जानी है। सूचित किया जाता है कि जिला पुलिस कोरबा के अधीन थाना-कटघोरा-138, बांकीमोंगरा-32, कुसमुण्डा-50, दीपका-193 एवं थाना दर्री-41 में कुल 454 नग लावारिस घोषित दो पहिया / चार पहिया वाहन जो थाना/चौकी/पुसके परिसरों में रखा गया है। उक्तानुसार वाहनों की खुली नीलामी नियम एवं शर्तों के तहत् दिनांक 25.11.2024…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: एक महिला और तीन पुरुषों ने अवैध रूप से भारत देश में एंट्री कर ली. बगैर पेपर बॉर्डर पार कर बचते बचाते शहर तक पहुंच गए. यहां से जल्दी-जल्दी दूर जाने के लिए रेलवे स्टेशन गए और वहां से ट्रेन पकड़कर दिल्ली के लिए सवार हो गए. मुखबिर से इसकी सूचना आरपीएफ और बीएसएफ को मिली. दोनों ने मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया और रास्ते में ट्रेन की जांचकर चारों को पकड़ लिया. आरपीएफ कानूनी कार्रवाई कर रही है. रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इनफॉरमेशन एंड पब्लिसिटी दिलीप कुमार के अनुसार बंग्लादेश से बॉर्डर पारकर चार लोग देश…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल किरण पाल की हत्या के मुख्य आरोपी राघव उर्फ रॉकी की एनकाउंटर में गोली लगने के बाद मौत हो गई। स्थानीय पुलिस और स्पेशल सेल की टीम ने उसको मुठभेड़ में मार गिराया। बता दें कि बदमाशों ने शुक्रवार 22 नवंबर की आधी रात को एक कॉन्स्टेबल पर चाकू से हमला किया था, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। घटना के समय आरोपी नशे में थे और कॉन्स्टेबल ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की थी, जिसके बाद आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। https://x.com/ANI/status/1860508265752461772?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1860508265752461772%7Ctwgr%5E91969d91db648ee92c12db266c1742b077d8c768%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F एक आरोपी अरेस्ट शनिवार को…
आज का राशिफल : आज 24 नवंबर दिन रविवार का राशिफल बता रहा है कि, आज का दिन वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा का गोचर सिंह उपरांत कन्या राशि में होगा और इस दौरान पूर्वाफाल्गुनी उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से चंद्रमा का संचार होगा ऐसे में आज मंगल और चंद्रमा की विशेष स्थिति से अनफा योग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल। मेष राशि आपका दिन आज सुखद और मनोरंजक बीतेगा। आज आपको भाई-बहन से…
दुबई-संयुक्त अरब अमीरात/स्वराज टुडे : एनैक्स होल्डिंग की सहायक कंपनी एनैक्स डेवलपमेंट्स ने जुमेइराह बीच होटल में एक भव्य अनावरण समारोह में अपने दूसरे प्रोजेक्ट, “एवोरा रेजिडेंसेज” को लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि, हितधारक और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। यह ऐतिहासिक प्रॉपर्टी लॉन्च, रियल एस्टेट समुदाय को चकित कर देने वाला था, जिसमें प्रतिष्ठित बुर्ज अल अरब की पृष्ठभूमि में, आयोजन स्थल पर एक वास्तविक आकार का देखने के लिए तैयार पूर्ण सज्जित अपार्टमेंट दर्शकों के अवलोकन के लिए तैयार किया गया था। दुबई के ‘वाह’ फैक्टर और अनेक प्रथम उपलब्धियों से प्रेरित, यह लॉन्च रियल एस्टेट समुदाय…
