Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती: भाजपा चलाएगी 6 माह का “समरसता संकल्प अभियान”, मंदिरों में जलेंगे 650 दीप

    July 28, 2026

    रायपुर में फर्जी जमानत रैकेट का खुलासा, कोर्ट के आदेश पर तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

    July 28, 2026

    बाबा बर्फानी के दर्शन को जा रहे यात्रियों पर टूटा संकट! सड़क किनारे मकान से टकराकर पलट गई यात्रियों से भरी बस, 30 तीर्थयात्री घायल

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»संभल में जमकर बवाल, जामा मस्जिद में सर्वे के लिए पहुंची टीम पर पत्थरबाजी, DM-SP मौके पर
    Featured

    संभल में जमकर बवाल, जामा मस्जिद में सर्वे के लिए पहुंची टीम पर पत्थरबाजी, DM-SP मौके पर

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n64055141117324584208486bcdcb7464b0e48e7d2313cc4a35f9c8a7f4c11619b2f3eb4d6e86144e68f39d
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    संभल/स्वराज टुडे: संभल की जामा मस्जिद में सर्वे को लेकर गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है. भीड़ को भगाने के लिए पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले दागे गए हैं. कोर्ट के आदेश के बाद जब आज दूसरी बार सर्वे करने के लिए टीम फिर से पहुंची तो भीड़ भड़क गई और भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया.

    इस दौरान पुलिस पर भीड़ द्वारा पत्थरबाजी की गई और जमकर धक्का मुक्की भी हुई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि पुलिस और एसपी हेलमेट पहने नजर आ रहे हैं और दूसरी तरफ से पत्थरबाजी हो रही है. फिलहाल संभल में हालात तनावपूर्ण हैं.

    सुबह-सुबह पहुंची थी सर्वे टीम

    आज सुबह साढ़े सात बजे सर्वे की टीम जामा मस्जिद के अंदर दाखिल हुई. करीब एक घंटे तक हालात सामान्य थे तभी अचानक भीड़ आ गई है और पुलिस के बीच बहस हो गई. एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और डीएम डॉ राजेंद्र पेंसिया ने मोर्चा संभाला और आक्रोशित भीड़ को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए.

    डीएम और एसपी आक्रोशित भीड़ को समझाने के लिए पहुंचे तो आक्रोशित भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी है. जामा मस्जिद के आसपास के इलाके में इकट्ठा हुई भीड़ को हटाने के लिए जमा मस्जिद के सदर ने मस्जिद के अंदर से ऐलान किया लेकिन भीड़ हटी नहीं और कुछ देर में पत्थरबाजी शुरू हो गई.

    कोर्ट ने दिया था आदेश

    संभल में जामा मस्जिद का सर्वे करने के लिए आज एडवोकेट कमिश्नर की टीम दोबारा पहुंची थी. इससे पहले 19 नवंबर को संभल जिले की चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह की कोर्ट ने जामा मस्जिद के एडवोकेट कमिश्नर सर्वे का आदेश दिया था.

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ सुपर मॉडल सीजन-3 का भव्य आयोजन 2 अगस्त को पाम मॉल कोरबा में होगा संपन्न

    कोर्ट के आदेश के बाद पहली बार मंगलवार को सर्वे करने के लिए टीम पहुंची थी. याचिकाकर्ता अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने बताया कि सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत ने जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के लिये ‘एडवोकेट कमीशन’ गठित करने के निर्देश दिये है. अदालत ने कहा था कि कमीशन के माध्यम से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी सर्वे कराकर अदालत में रिपोर्ट दाखिल की जाए.

    विष्णु शंकर जैन का दावा

    इस मामले में एएसआई, उत्तर प्रदेश सरकार, जामा मस्जिद कमेटी और संभल के जिलाधिकारी को पक्षकार बनाया गया है. अधिवक्ता विष्णु जैन ने बताया, “सम्भल में हरिहर मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है. हमारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां पर दशावतार में से कल्कि अवतार यहां से होना है. वर्ष 1529 में बाबर ने मंदिर को तोड़ कर मस्जिद में बदलने की कोशिश की थी. यह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित क्षेत्र है. उसमें किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं हो सकता. वहां पर बहुत सारे निशान और संकेत हैं जो हिन्दू मंदिर के हैं. इन सारी बातों को ध्यान रखते हुए अदालत ने यह आदेश जारी किया है.”

    यह भी पढ़ें: 1.2 लाख प्रति माह तनख्वाह की Salary Slip दिखाने के बावजूद दुल्हन ने लौटा दी बारात, बोली- इस वजह से नहीं करूंगी शादी

    यह भी पढ़ें: किसानों को दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी : मुख्यमंत्री श्री साय

    यह भी पढ़ें: भारत में अवैध रूप से घुसने की कीमत मात्र 5 हजार ! जानिए कैसे खुला ये राज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 24 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती: भाजपा चलाएगी 6 माह का “समरसता संकल्प अभियान”, मंदिरों में जलेंगे 650 दीप

    July 28, 2026

    रायपुर में फर्जी जमानत रैकेट का खुलासा, कोर्ट के आदेश पर तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

    July 28, 2026

    बाबा बर्फानी के दर्शन को जा रहे यात्रियों पर टूटा संकट! सड़क किनारे मकान से टकराकर पलट गई यात्रियों से भरी बस, 30 तीर्थयात्री घायल

    July 28, 2026

    कोरबा में आपदा प्रबंधन में मानसिक सशक्तिकरण एवं प्रभावी नेतृत्व विषय पर विशेष जागरुकता कार्यक्रम 29 जुलाई को

    July 28, 2026

    हिंदू समझकर जिस लड़के के साथ होटल गई लड़की, सम्बन्ध बनाने के बाद निकला आसिफ कसाई….बोला- मैं मुस्लिम हूँ, जो करना है कर लो

    July 28, 2026

    राशिफल 28 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,787 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,455 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,146 Views
    Don't Miss

    संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती: भाजपा चलाएगी 6 माह का “समरसता संकल्प अभियान”, मंदिरों में जलेंगे 650 दीप

    July 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती…

    रायपुर में फर्जी जमानत रैकेट का खुलासा, कोर्ट के आदेश पर तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

    July 28, 2026

    बाबा बर्फानी के दर्शन को जा रहे यात्रियों पर टूटा संकट! सड़क किनारे मकान से टकराकर पलट गई यात्रियों से भरी बस, 30 तीर्थयात्री घायल

    July 28, 2026

    कोरबा में आपदा प्रबंधन में मानसिक सशक्तिकरण एवं प्रभावी नेतृत्व विषय पर विशेष जागरुकता कार्यक्रम 29 जुलाई को

    July 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.