Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: मौलाना आजाद शिक्षा महाविद्यालय मे प्रशिक्षर्थियों तथा सहायक प्राध्यापको को 26 नवम्बर सविधान दिवस के उपलक्ष्य मे महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ स्वाती जाजू द्वारा संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी गई । साथ ही संविधान दिवस पर देश के कर्तव्य और साथ सविधान के कर्तव्य के बारे में जानकारी देते हुए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे सहायक प्राध्यापक श्रीमती सरस्वती साहू, श्रीमती हर्षिता डूबे, श्रीमती सीमा रजक समेत बड़ी संख्या में महाविद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में अब पांचवीं और…
मुंबई/स्वराज टुडे : अभिनेत्री रोजलिन खान एक साहसी और साहसी अभिनेत्री हैं जो एक कुदाल को ‘कुदाल’ कहना जानती हैं। उन्होंने कभी भी खुद को खुले में सच कहने से नहीं रोका और यह निश्चित रूप से एक व्यक्ति के रूप में उनके सबसे पसंदीदा गुणों में से एक रहा है। एक अभिनेत्री और सार्वजनिक व्यक्ति के रूप में, जिनके पास दिमाग और दिलों को प्रभावित करने की शक्ति है, रोजलिन हमेशा किसी भी विषय के लिए एक स्टैंड लेने के लिए बहुत मुखर लेकिन सामाजिक रूप से जिम्मेदार रही हैं। इस बार भी, सभी की खुशी के लिए, वह…
मुंबई/स्वराज टुडे: अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की मुख्य भूमिकाओं वाली भागम भाग को निर्देशक प्रियदर्शन की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है । अक्षय के विशाल प्रदर्शनों की सूची में भी, भागम भाग, हेरा फेरी और वेलकम जैसी ऐतिहासिक फिल्मों के साथ एक बहुत ही खास स्थान रखती है । हाल ही में रोअरिंग रिवर प्रोडक्शंस की सरिता अश्विन वर्दे ने शेमारू एंटरटेनमेंट से सीक्वल के अधिकार हासिल किए हैं, जो साथ ही साथ फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी काम कर रही हैं। वह शेमारू के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेंगी । सीक्वल में…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में मंगलवार को साय कैबिनेट की अहम बैठक हुई इस मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए. कुल आठ से ज्यादा फैसले लिए गए. जिसमें सबसे बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पांचवीं और आठवीं क्लास में बोर्ड परीक्षा( सेंट्रलाइज्ड एग्जाम) कराने का फैसला है. मंत्रिपरिषद ने कक्षा 5वीं एवं 8 वीं के एग्जाम को सेंट्रलाइज्ड किये जाने का फैसला लिया है. इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है. साय कैबिनेट में किसानों के लिए बड़ा फैसला साय कैबिनेट में किसानों के लिए भी बड़ा फैसला किया गया है. इसके तहत खरीफ…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के द्वारा नियुक्ति की गई है। कोरबा जिले में ब्लॉक संयोजक के पद पर अनुज यादव को नियुक्ति दी गई है।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष एनएसयूआई के कोरबा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा ने ब्लॉक संयोजक अनुज यादव को यह नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता आशीष गुप्ता भी उपस्थित रहे। अनुज यादव ने अपने नियुक्ति पर कांग्रेस व एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जिला अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा…
हिमाचल प्रदेश हमीरपुर/स्वराज टुडे: हिमाचल के हमीरपुर जिले के सुरजनपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल तेजी से हो रहा है। इसमें दो कश्मीरी व्यापारियों को एक महिला वहां से चले जाने को कहती नजर आ रही है। इस वीडियो में महिला गांव वालों को धमकाते हुए, उनके कारोबार का बहिष्कार करने की अपील करते हुए और उन्हें ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए मजबूर करती नजर आ रही है। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने भी वीडियो ट्वीट कर हिमाचल सरकार से जवाब तलब किया है। वीडियो में महिला…
छत्तीसगढ़ एमसीबी/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले से एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने तीन टीचर और एक डिप्टी रेंजर को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि छात्रा घर पर ही पढ़ाई करती है. लेकिन सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले तीन टीचर उसे पढ़ाई करवाने के बहाने अपने साथ ले गए. जहां उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद डिप्टी रेंजर बनवारी ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया. घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को किसी को कुछ भी ना बताने के लिए…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6(1) (क) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 27 नवंबर को सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम सभा में बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने की भी शपथ ली जायेगी। महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती रेणु प्रकाश ने बताया कि बाल विवाह के रोकथाम के लिए जागरूकता आवश्यक है। ग्राम सभा में बताया जाये कि 18 वर्ष से कम आयु के लडकी और 21 वर्षसे कम आयु के लडके का विवाह कानूनन अपराध है। बाल विवाह…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता रामकिंकर सिंह के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द कर दिया है। इस मामले में रामकिंकर सिंह पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने एक व्यक्ति को ऋण दिलाने के लिए गलत सर्च रिपोर्ट दी थी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि रामकिंकर सिंह ने अपनी ड्यूटी के अनुसार सर्च रिपोर्ट दी थी और इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी। कोर्ट ने यह भी कहा कि रामकिंकर सिंह को बैंक के पैनल से नहीं हटाया गया है, जो यह दर्शाता है कि उन्होंने अपनी ड्यूटी के अनुसार काम…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 26/11/2024 को संविधान दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट कोरबा में राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला इकाई द्वारा संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई गई ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के प्राचार्य श्री राम हरि शराफ़ रहे ।वरिष्ठ व्याख्याता श्री पीके कौशिक, श्री अरविंद शर्मा ,श्रीमती रेखा रानी जाटवर, श्रीमती पूजा बघेल एवं एन एस एस महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जसप्रीत कौर फ्लोरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर बी आर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया…
