Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती का सिलसिला वृहद पैमाने पर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर अब तक लगभग 19 विभागों में 8971 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री साय की मंशानुरूप विभागों में भर्ती की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी रहेगी। मुख्यमंत्री साय की पहल पर वित्त विभाग ने आज नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में 96 पद, विद्युत निरीक्षक कार्यालय में 27 और न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में वैज्ञानिक अधिकारी के 28 रिक्त पदों पर भर्ती को स्वीकृति…

Read More

हैंगओवर एक ऐसी समस्या है, जिसका सामना शराब पीने के बाद कई लोग करते हैं. शराब पीने से होने वाली असहजता, जैसे सिरदर्द, मितली, थकान और शरीर में दर्द, हैंगओवर के सामान्य लक्षण हैं. हालांकि, बहुत से लोग हैंगओवर को हल्के में लेते हैं, लेकिन यह शरीर के कई अंगों पर प्रभाव डाल सकता है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. ऐसे में शराब के असर को समझना और हैंगओवर के इलाज के उपायों को जानना बेहद जरूरी है. यदि आप ड्रिंक करते हैं तो यहां हैंगओवर से निपटने के सेफ ट्रिक्स को जान लें- क्यों होता है…

Read More

🔻कोरबा अनुभाग के थाना उरगा, थाना बालको, थाना सिविल लाईन रामपुर, थाना करतला, थाना कोतवाली और पुसके मानिकपुर में लावारिस वाहन की नीलामी में लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा। 🔻सरकार के खाते में जमा होगी नीलामी रकम। छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा सभी थाना एवं चौकी को निर्देशित किया गया था कि उनके थाना/चौकी में काफी संख्या में लावारिस वाहन खड़े है जिनका निराकरण किया जाना है। जिस संबंध में दिनांक 27/11/2024 को कोरबा अनुभाग के थानों में खड़ी लावारिस वाहनो की नीलामी की गई थी । जिसमे सभी थानों में…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: संविधान दिवस के अवसर पर ग्राम मुढाली मे अम्बेडकर चौक मे भीम रेजिमेंट के सदस्यों द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल जी। जहाँ सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर मूर्ति के समक्ष दीप जलाया गया। तत्पश्चात मंच पर उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत गमछा पहना स्वागत किया गया साथ ही कार्यक्रम के आयोजनकर्ता एलिश दिवाकर जी के द्वारा अजय जायसवाल जी को बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की छायाप्रति गिफ्ट किया गया। उसके…

Read More

लगभग 1 वर्ष से नहीं हुई एनडीपीएस की कोई कार्यवाही गांजा तस्करों की हौसले बुलंद सक्ती /स्वराज टुडे:  सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध गांजा तस्करों की बाढ़ आ गई है जिसके शिकार नाबालिक छोटे-छोटे बच्चे भी हो रहे हैं। सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में एनडीपीएस की कार्यवाही लगभग 1 साल तक नहीं होने से गांजा तस्करों के हौसले बुलंद हो गए हैं । सूत्रों से पता चला है कि गांजा तस्करों द्वारा सौ पचास की पुड़िया बनाकर खुफिया जगहों पर रखा जाता है और ग्राहक के आने पर तुरंत गांजा देकर फरार हो…

Read More

मुम्बई/स्वराज टुडे: विधानसभा चुनावों में महायुति की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री को लेकर पेच फंसा हुआ था. दिल्ली में देर रात तक बैठक चली, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उप मुख्यमंत्री अजित पवार को भी शामिल किया गया. लेकिन देर रात ही साफ हो गया कि आखिर महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. सूत्रों का दावा है कि उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर सभी घटक दलों ने भी सहमती जता दी है. सभी निर्दलीय विधायकों ने भी बिना किसी शर्त के बीजेपी को समर्थन दे दिया है. इसलिए देवेन्द्र का नाम फाइनल माना जा रहा है. महाराष्ट्र पहुंचकर पर्यवेक्षक…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में गांधी परिवार और शशि थरूर के बारे में चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बिना किसी निवेश के कोच्चि आईपीएल फ्रैंचाइज में 25% हिस्सेदारी देने वाले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था। मोदी ने दावा किया कि सोनिया गांधी के आवास और खुद थरूर की ओर से धमकियां दी गईं। ललित मोदी ने एक घटना का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने सुनंदा पुष्कर को शेयरों के आवंटन पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस सांसद…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व गुणवत्ता पर साप्ताहिक उत्सव मनाया। इस वर्ष की थीम ‘फ्रॉम कंप्लायंस टू परफॉर्मेंस’ पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जिसका उद्देश्य गुणवत्ता सिद्धांतों की समझ बढ़ाना था। 500 से अधिक कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों को शामिल कर गुणवत्ता उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा दिया गया जो सिर्फ अनुपालन तक सीमित नहीं है। सप्ताह भर चलने वाले इस जागरूकता उत्सव में सभी लीडर ने बातचीत कर गुणवत्ता के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान गुणवत्ता-थीम क्विज़, डिजिटल पोस्टर, स्लोगन लेखन, प्रतियोगिताएं शामिल…

Read More

छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: ठगी करने वाले अब सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बिलासपुर से सामने आया है, जिसमें सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर व्यक्ति से अश्लील वीडियो मंगाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर 21 लाख रुपए ठग लिए. पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस अपराध कायम कर जांच में जुट गई है. दरअसल, शहर के एक व्यक्ति ने साइबर थाना में शिकायत की. एक फेसबुक आईडी से उनके मोबाइल में फ्रेंड रिक्वेस्ट आया. उन्होंने फेसबुक आईडी वाले से दोस्ती कर ली. दोनों के बीच लंबे समय तक…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में अल्लू अर्जुन के भाई का रोल निभाकर फेमस हुए तेलुगु अभिनेता श्री तेज पर शादी की कमिटमेंट के बहाने इमोशनल, फाइनेंशियल और शारीरिक शोषण करने आरोप लगाया गया है. एक महिला ने अभिनेता के खिलाफ हैदराबाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. चलिए यहां जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? पुष्पा स्टार श्रीतेज के खिलाफ केस दर्ज मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने 25 नवंबर, 2024 को कुकटपल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि श्रीतेज ने…

Read More