Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    September 25, 2026

    New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं….कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    September 24, 2026

    संत नहीं, चतुर युगीन रणनीतिकार….सामाजिक समानता की वेदी से स्वराज के महासमर तक…..

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ सरकारी विभागों में 8900 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, CM विष्णुदेव साय की पहल से युवाओं को मिल रहा रोजगार
    Featured

    छत्तीसगढ़ सरकारी विभागों में 8900 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, CM विष्णुदेव साय की पहल से युवाओं को मिल रहा रोजगार

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6410602531732752954531c987d0ef9ac4638f2229fe2817bbf10cec588122353a79759e37c87d544b5ccd
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती का सिलसिला वृहद पैमाने पर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर अब तक लगभग 19 विभागों में 8971 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है।

    मुख्यमंत्री साय की मंशानुरूप विभागों में भर्ती की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी रहेगी।

    मुख्यमंत्री साय की पहल पर वित्त विभाग ने आज नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में 96 पद, विद्युत निरीक्षक कार्यालय में 27 और न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में वैज्ञानिक अधिकारी के 28 रिक्त पदों पर भर्ती को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस तरह तीनों विभागों में कुल 151 विभिन्न पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

    नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में कुल 96 रिक्त पदों के तहत प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) और प्रबंधक (जनसंपर्क) के 1-1 पदों पर एवं सहायक अभियंता (सिविल/लो.स्वा.या) के 8, सहायक अभियंता (विद्युत), सहायक अभियंता (यांत्रिकी) तथा सहायक अभियंता (आईटी/कम्प्यूटर साइंस) के 1-1 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा सहायक योजनाकार/वास्तुकार के कुल 4, सहायक प्रोग्रामर के 3, सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) के 2, उप अभियंता (सिविल/लो.स्वा.या) के 21, उप अभियंता (यांत्रिकी) और उप अभियंता (आईटी/कम्प्यूटर साइंस) के 1-1 शीघ्रलेखक (हिन्दी/अंग्रेजी) के 13, लेखापाल के 3, सहायक मानचित्रकार के 4, अनुरेखक के 4 और सहायक ग्रेड-03 के 26 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है।

    इसी तरह मुख्य विद्युत निरीक्षक कार्यालय में कुल 27 पदों पर भर्ती को वित्त से स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें उपअभियंता के 13, सहायक ग्रेड-3 के 6, विद्युतकार के 5 और जांच अनुचर के 3 पद शामिल हैं। इसी तरह राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में वैज्ञानिक अधिकारी के 28 रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

    यह भी पढ़ें :  PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग...अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण, एनआरडीए, विद्युत विभाग अपने-अपने विभागों में भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने में लगे हैं। नई भर्ती से विभागों की दक्षता में वृद्धि के साथ विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को नई दिशा एवं गति मिलेगी और छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार छत्तीसगढ़ में युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार में नए अवसर प्रदान करने के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय की पहल पर पुलिस विभाग सहित अन्य शासकीय भर्तियों में युवाओं के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का लाभ भी युवाओं को मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: ड्रिंक करने के बाद क्यों होता है हैंगओवर? समझें अल्कोहल के पीछे की साइंस, छुटकारा पाने के उपाय

    यह भी पढ़ें: 13 लाख 74 हज़ार में हुई विभिन्न थानों में जब्त 237 लावारिस वाहनों की नीलामी

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में हो गया बड़ा खेला, मुख्यमंत्री के लिए इस दिग्गज नेता का नाम हुआ फाइनल! खुली रह गई सबकी आंखें

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    September 25, 2026

    New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं….कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    September 24, 2026

    संत नहीं, चतुर युगीन रणनीतिकार….सामाजिक समानता की वेदी से स्वराज के महासमर तक…..

    September 24, 2026

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026

    Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    September 24, 2026

    सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ….!

    September 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,957 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,522 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    September 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: जिले में अवैध मदिरा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

    New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं….कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    September 24, 2026

    संत नहीं, चतुर युगीन रणनीतिकार….सामाजिक समानता की वेदी से स्वराज के महासमर तक…..

    September 24, 2026

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.