Author: Deepak Sahu
बिहार शेखपुरा/स्वराज टुडे: बिहार के शेखपुरा के कमासी गांव में शादी से महज 10 दिन पहले युवती की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली. बताया जा रहा है कि लड़की की अरेंज मैरिज होनी थी और इसकी तैयारियां जारी थी. वहीं, शादी के कुछ दिन पहले अचानक युवती की लाश इस हालत में मिलने से सनसनी फैल गई है. युवती ने खुद ही जान दी है या फिर किसी ने मारकर शव को फंदे से लटका दिया? पूरे मामले को संदिग्ध मानकर पुलिस घटना के हर पहलू की जांच में जुट गई है. घटना को लेकर फॉरेंसिक टीम भी…
उत्तरप्रदेश आगरा/स्वराज टुडे: ताजमहल में दोस्तों के साथ घुमने आएं एक शख्स को अचानक हार्ट अटैक आ गया. उसके दोस्तों ने समय रहते उसे CPR देना शुरू कर दिया और कुछ दोस्त व पुलिस उसके हाथ पैर को मलते रहे. जिसके कारण उसकी जान बच गई. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक़ हरियाणा से हर्ष शर्मा नाम का युवक अपने दोस्त के आगरा ताजमहल देखने आया था. इसी दौरान टिकट खरीदते समय उसे अचानक हार्ट अटैक आ गया. इसके बाद तुरंत उसके दोस्तों ने उसको CPR देना शुरू कर दिया और कुछ दोस्त उसके…
आज का राशिफल: 26 नवंबर दिन मंगलवार को वृषभ, तुला और कुंभ राशि के लिए मंगलकारी योग बना है। चंद्रमा पर मंगल की पूर्ण दृष्टि रहेगी जबकि सूर्य और बुध वृश्चिक राशि में बुधादित्य योग बनाएंगे और बुध वृश्चिक राशि में आज वक्री भी होंगे। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के जातकों को आज बैंक से संबंधित काम में सफलता मिलेगी। ज्योतिषीय गणना बताती है कि राशि से छठे भाव में चंद्रमा के होने से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में…
आजकल फाइनेंस या सर्विस बिल में गड़बड़ियां आम बात हो गई हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जो सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहा है. ये मामला है ओला कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी से जुड़ा, जिसमें एक ग्राहक ने कंपनी के सर्विस सेंटर द्वारा भेजे गए गलत बिल के बाद गुस्से में अपनी स्कूटी को हथोड़े से तोड़ दिया. क्या था मामला? मध्यप्रदेश के एक ग्राहक ने कुछ महीने पहले ओला की एक इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी, जिसकी कीमत करीब सवा लाख रुपये थी. हाल ही में, सर्विस सेंटर से उसे 90,000 रुपये का बिल…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और इसके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पत्रों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन में कलेक्टर के समक्ष उपचार, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, आर्थिक सहायता, बेजा कब्जा हटाने, अतिक्रमण की शिकायत, विद्युत संबंधी शिकायत, ट्राइसाइकिल आदि के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में राताखार सहित आसपास के खदान क्षेत्रों की भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अतिक्रमण किये जाने की शिकायत की गई। इसी…
उत्तरप्रदेश संभल/स्वराज टुडे: संभल में मुस्लिम भीड़ की हिंसा में कुल 28 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिसमें DSP और SP के PRO भी शामिल हैं। एक कांस्टेबल के सिर में गंभीर चोट है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार (24 नवंबर 2024) को जामा मस्जिद का सर्वे करने गई प्रशासनिक टीम पर मुस्लिम भीड़ ने हमला कर दिया था। मुस्लिम भीड़ की हिंसा में 28 पुलिसकर्मी घायल इस हमले में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। 28 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिसमें से कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने दबिश देकर कई…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आयुर्वेद चिकित्सा की अद्भुत क्षमता एक बार फिर से लोगों के सामने आई है, जब एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने केवल डेढ़ महीने के आयुर्वेदिक उपचार से साइटिका के गंभीर दर्द से राहत पाई। यह वाकया कोरबा में स्थित निहारिका आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में सामने आया। जहां बुजुर्ग डी.आर.अहिरवार ने आयुर्वेद चिकित्सक नागेंद्र नारायण शर्मा के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। डी.आर.अहिरवार, जो कि बालको में रिटायर्ड कर्मचारी हैं, उन्होंने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से साइटिका के दंश से परेशान थे। उन्होंने अनेक अस्पतालों और चिकित्सकों का सहारा लिया, लेकिन कोई भी उपचार उन्हें स्थायी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में एक महिला और उसके दो नवजात बच्चों की अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इन बच्चों के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उनकी मौत एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस दावे का खंडन किया है और कहा है कि मौत का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। CMO डॉ केसरी ने कही ये बात कोरबा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस एन केसरी ने बताया कि यह घटना उस…
आज का राशिफल : आज का राशिफल 25 नवंबर दिन सोमवार को चंद्रमा बुध ग्रह की राशि कन्या पर संचार करने वाले हैं और वृश्चिक राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। बुधादित्य योग के साथ आज प्रीति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से वृषभ राशि वालों को करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे और तुला राशि वालों की कई खास लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी। वहीं मेष राशि वाले निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। ग्रहों की…
झारखंड कोडरमा/स्वराज टुडे: झारखंड में सम्पन्न हुए 2024 के विधानसभा चुनाव में इंडि गठबंधन की झामुमो 34 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं इंडि अलायंस के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी झारखंड के राजनीति में अपनी वापसी की है. गठबंधन की सीट शेयरिंग के तहत आरजेडी झारखंड में 6 सीटों पर लड़ रही थी, जिनमें से 4 सीटों पर जीत भी हासिल करने में सफल भी हुई. वहीं 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में एकमात्र जीती हुई हुई सीट चतरा और राजद की गढ़ रही कोडरमा सीट पर हार का मुंह देखना पड़ा. यहां कोडरमा सीट…
