Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ब्रह्मपुर (ओडिशा) के ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर में दीपावली धूमधाम से मनाई गई

    November 8, 2026

    15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से कटेंगे टोकन, कोरबा जिले में तैयारियां पूर्ण:कलेक्टर; खाद्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा

    November 7, 2026

    जेनी ने प्रेसवार्ता के दौरान किया सनसनीखेज खुलासा, कहा- उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह ने 16 साल की उम्र में किया मेरा दुष्कर्म

    November 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एनैक्स डेवलपमेंट्स ने दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में दूसरे प्रोजेक्ट “एवोरा रेजिडेंसेज” को लॉन्च किया
    Featured

    एनैक्स डेवलपमेंट्स ने दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में दूसरे प्रोजेक्ट “एवोरा रेजिडेंसेज” को लॉन्च किया

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    1732202948563
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    दुबई-संयुक्त अरब अमीरात/स्वराज टुडे : एनैक्स होल्डिंग की सहायक कंपनी एनैक्स डेवलपमेंट्स ने जुमेइराह बीच होटल में एक भव्य अनावरण समारोह में अपने दूसरे प्रोजेक्ट, “एवोरा रेजिडेंसेज” को लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि, हितधारक और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। यह ऐतिहासिक प्रॉपर्टी लॉन्च, रियल एस्टेट समुदाय को चकित कर देने वाला था, जिसमें प्रतिष्ठित बुर्ज अल अरब की पृष्ठभूमि में, आयोजन स्थल पर एक वास्तविक आकार का देखने के लिए तैयार पूर्ण सज्जित अपार्टमेंट दर्शकों के अवलोकन के लिए तैयार किया गया था।

    1732202948567

    दुबई के ‘वाह’ फैक्टर और अनेक प्रथम उपलब्धियों से प्रेरित, यह लॉन्च रियल एस्टेट समुदाय के प्रति एनैक्स डेवलपमेंट्स की प्रतिबद्धता का भव्य प्रदर्शन था। एस्पिन कमर्शियल टॉवर में स्थित एवोरा रेजिडेंसेज सेल्स गैलरी की एक सटीक प्रतिकृति मात्र 24 घंटों में आयोजन स्थल पर बनाई गई, जिससे दर्शकों, निवेशकों और ब्रोकर्स को विशाल दर्शक वर्ग के सामने प्रोजेक्ट की वास्तविक गुणवत्ता का अनुभव करवाया गया।

    एवोरा रेजिडेंसेज, जो शांत शहरी आवास के रूप में डिज़ाइन किया गया है और शहर से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी प्रदान करता है, यह 2026 की तीसरी तिमाही में पूरा होने वाला है। अल फुरजान के हरे-भरे विस्तृत क्षेत्र में स्थित, यह लेगोलैंड, आईएमजी वर्ल्ड्स ऑफ एडवेंचर और इब्न बतूता मॉल जैसे दुबई के प्रसिद्ध मनोरंजन स्थलों से कुछ ही मिनट की दूरी पर है। इस टावर में 10 आवासीय मंजिलें हैं और एक, दो, और तीन बेडरूम वाले अपार्टमेंट्स हैं। प्रत्येक अपार्टमेंट में विशाल बालकनी है जिसमें आधुनिक शैली और नए डिजाइनों का मेल किया गया है। एवोरा रेजिडेंसेज में एक बेडरूम वाले अपार्टमेंट की कीमत 1,068,777 दिरहम से शुरू होती है, जिसके लिए अंतिम उपयोगकर्ता केंद्रित 30/70 पेमेंट प्लान उपलब्ध है।

    अच्छी तरह सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया यह अपार्टमेंट टावर, “भव्यता पूर्ण जीवन जीने (लिव लार्ज)” की प्रभावशाली और समृद्ध जीवनशैली को समाहित करने वाली एनैक्स डेवलपमेंट्स की फिलॉसफी को प्रतिबिंबित करता है। यह फिलॉसफी गृहो में ऐसे उद्देश्यपूर्ण स्थानों के निर्माण के बारे में विचार करती है – जहां रहने वाले लोग अच्छा जीवन जी सकें, अच्छे निवास स्थान के लिए किए गए अपने प्रचुर निवेश का आनंद ले सकें, और कई तरह की सुविधाएं पा सकें।

    यह भी पढ़ें :  15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से कटेंगे टोकन, कोरबा जिले में तैयारियां पूर्ण:कलेक्टर; खाद्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा

    1732202948573

    एवोरा रेजिडेंस आधुनिक सुविधाओं और शांत जीवन के साथ ही पर्यावरण के प्रति अनुकूलता को यहां की प्रमुख विशेषता बनाए रखना सुनिश्चित करता है, अपनी इस प्रतिबद्धता को पूरा करने के प्रयास में यहां उपभोग की जाने वाली ऊर्जा की आपूर्ति में सहायता करने के लिए के सोलर पैनलों का उपयोग और स्मार्ट होम ऑटोमेशन के उच्चतम मानकों का लागू करना सुनिश्चित किया गया है। यहां निवासियों को ऐसी सुविधाएं मिलेंगी जो उनके जीवन का अनुभव बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई होंगी। प्रत्येक अपार्टमेंट, बॉश किचन उपकरणों और टेका के सैनिटरी वेयर जैसे उच्च श्रेणी के फिटिंग्स से सुसज्जित है। यह निर्माण हलचल भरे अल फुरजान समुदाय में शहरी परिदृश्यों के साथ हरियाली को सुंदर तरीके से एकीकृत करता है।

    निवासियों को रिटेल हब, एडवेंचर पार्क, फिटनेस क्लब, आवासों के चारों ओर एक अच्छी तरह से निर्मित जॉगिंग ट्रैक और अन्य मनोरंजक क्षेत्र जैसी आधुनिक सुविधाओं के विस्तृत नेटवर्क का लाभ मिलेगा, जिससे निवासियों को सामंजस्यपूर्ण जीवनशैली अपनाना आसान होगा।

    एनैक्स होल्डिंग के चेयरमैन श्री सतीश सनपाल ने कहा कि अपनी फिलॉसफी के अनुरूप हमारा दृष्टिकोण ऐसे स्थान बनाने का है जिसके निवासी ‘भव्यतापूर्ण जीवन जी सकें’, बेहतर समाज का निर्माण कर सकें और खुद को अपने सपनों के घर में सचमुच में रहता अनुभव कर सकें। एवोरा रेजिडेंसेज, अल फुरजान कम्युनिटी में स्थित है जो परिवारों के रहने के लिए बहुत अनुकूल है, इसलिए हमारी प्राथमिकता शहरी जीवन और शांतिपूर्ण परिवेश दोनों का अनूठा संगम प्रदान करने की रही है। “हमने इसका डिजाइन तैयार करने की अपनी प्रक्रिया में इस बात का ध्यान रखने का प्रयास किया है, और हमारी यह फिलॉसफी एनैक्स डेवलपमेंट्स के साथ भविष्य के हमारे सभी प्रोजेक्ट्स, जिनके अंतर्गत हम अगले बारह महीनों में बाजार में 2,000 से अधिक घर लाने की योजना बना रहे हैं, उन सभी में प्रमुखता से लागू रहेगी “आगामी प्रोजेक्ट्स के साथ, एनैक्स डेवलपमेंट्स ने अगले वर्ष में बाजार में 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर संचयी मूल्य का प्रोजेक्ट लाने की योजना बनाई है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

    लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, एनैक्स डेवलपमेंट्स के प्रबंध निदेशक श्री रवि भीरानी ने कहा, “मेदान और दुबई आइलैंड्स में हमारे आगामी डेवलपमेंट्स के साथ-साथ यह प्रोजेक्ट, हमारे हर नए प्रोजेक्ट में उन्नत जीवन की सुविधा देते हुए दुबई के आवासीय परिदृश्य को बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। हम खर्च करने की विभिन्न सीमाओं वाले कई तरह के ग्राहकों की जरूरतें पूरा करने का प्रयास करते हैं, और यह सुनिश्चित करते हैं कि निवेशकों और घर खरीदने वाले व्यापक वर्ग के लिए असाधारण आवासीय अनुभव सुलभ हों।”

    श्री भीरानी ने आगे कहा, “चूंकि अल फुरजान हरे-भरे स्थानों और आधुनिक सुविधाओं के साथ शांतिपूर्ण माहौल की तलाश करने वाले परिवारों के लिए उभरता हुआ और बहुत अधिक पसंद किया जाने वाला स्थान है, साथ ही निवेश पर आकर्षक प्रतिफल भी प्रदान करता है, इसलिए यहां एक प्रोजेक्ट शुरू करना अपने लक्ष्यों की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को गति देने का हमारा एक रणनीतिक निर्णय था।”

    सुविधाजनक स्थान पर स्थित, एवोरा रेजिडेंसेज दो मेट्रो स्टेशनों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है और यहां से शेख जायद रोड तथा शेख मोहम्मद बिन जायद रोड तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। अल फुरजान में यह ऐसे स्थान पर है जहां से दुबई के प्रमुख मनोरंजन और खरीदारी के स्थल पास ही हैं, जिससे आपको अपने घर के पास ही आराम और सुविधाएं मिल जाती हैं।

    एनैक्स होल्डिंग एक अग्रणी निवेश फर्म है जो रियल एस्टेट, प्रौद्योगिकी और आतिथ्य जैसे कई उद्योगों में रणनीतिक व्यवसायों के विविधतापूर्ण पोर्टफोलियो के प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती है। यह इस बात पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान केन्द्रित करती है कि जिन चीज़ों में वह निवेश करती है वे लंबे समय तक अच्छी रहें और दुनिया को बेहतर बनाने में मदद करें। वह पैसे निवेश करने के बेहतरीन अवसर खोजने और वह जिन बाजारों में काम करती है वहाँ सकारात्मक प्रभाव पैदा करने में सहायक बनने के लिए कड़ी मेहनत करती है।
    अपने विविधतापूर्ण निवेश पोर्टफोलियो के माध्यम से, एनैक्स होल्डिंग ऐसी कंपनियों के विकास और प्रबंधन में मन लगाकर लगी हुई है जो नवाचार, ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी के हमारे मूल आदर्शों के अनुरूप हैं। हम जिन समुदायों में काम करते हैं वहां आर्थिक विकास, परोपकार और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने वाली पहलों का समर्थन करके, सकारात्मक बदलाव लाने में विश्वास करते हैं।

    यह भी पढ़ें :  अवैध कच्ची महुआ शराब के विरूध्द जैजैपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

    विकास और नवाचार को आगे बढ़ाने की इच्छा से जन्मी, एनैक्स होल्डिंग का नेतृत्व चेयरमैन श्री सतीश सनपाल करते हैं, और वर्तमान में इसके दो भाग हैं: एनैक्स डेवलपमेंट्स और एनैक्स हॉस्पिटैलिटी।

    यह भी पढ़ें: जैजैपूर बहुचर्चित नाबालिक लड़की का अपहरण , दुष्कर्म एवं हत्या के मामले मे सक्ति न्यायालय ने आरोपी को दी आजीवन कारावास की सजा

    यह भी पढ़ें: विधवा का युवक पर आया दिल और फिर दोनों डूब गए एक-दूसरे के इश्क में, आगे जो हुआ वह किसी ने सोचा नहीं होगा

    यह भी पढ़ें: CBSE देती है सिंगल गर्ल चाइल्ड को स्कॉलरशिप, जल्द करें रजिस्ट्रेशन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ब्रह्मपुर (ओडिशा) के ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर में दीपावली धूमधाम से मनाई गई

    November 8, 2026

    15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से कटेंगे टोकन, कोरबा जिले में तैयारियां पूर्ण:कलेक्टर; खाद्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा

    November 7, 2026

    जेनी ने प्रेसवार्ता के दौरान किया सनसनीखेज खुलासा, कहा- उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह ने 16 साल की उम्र में किया मेरा दुष्कर्म

    November 7, 2026

    राशिफल 7 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 7, 2026

    America: अपने कमरे से बाहर टहलने निकली भारतीय मूल की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, किसी अनहोनी की आशंका से परिजन हलाकान

    November 7, 2026

    Bilaspur: एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार

    November 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,075 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,563 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    ब्रह्मपुर (ओडिशा) के ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर में दीपावली धूमधाम से मनाई गई

    November 8, 2026

    ब्रह्मपुर/स्वराज टुडे: ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर में में दीपावली धूमधाम से मनाई गई। इस…

    15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से कटेंगे टोकन, कोरबा जिले में तैयारियां पूर्ण:कलेक्टर; खाद्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा

    November 7, 2026

    जेनी ने प्रेसवार्ता के दौरान किया सनसनीखेज खुलासा, कहा- उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह ने 16 साल की उम्र में किया मेरा दुष्कर्म

    November 7, 2026

    राशिफल 7 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.