Author: Deepak Sahu
मुम्बई/स्वराज टुडे: मुम्बई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट करंजा के उरण में पलट गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. बचाव दल 101 लोगों को बचाने में सफल रहे हैं. बेमौत मारे गए 10 पर्यटक और 3 नेवी के जवान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि ये दुर्घटना उस वक्त हुई जब नेवी का एक स्पीडबोट तेज रफ्तार से पर्यटकों से भरी बोट से टकरा गई. इस दुर्घटना में 10 सिविलियन यानी आम नागरिक और 3 नेवी के जवानों की मौत हो गई है. नौसेना, JNPT, तटरक्षक बल, येलोगेट पुलिस…
बिहार पटना/स्वराज टुडे: एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने पत्नी निकिता सिंघानिया, सास, साले और चचेरे ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अतुल सुभाष पर पत्नी ने 9 केस लगाए थे और बेटे के मेंटेनेंस के लिए कोर्ट से आदेश कराया था कि हर महीने 40000 रुपए दिए जाएं। बेटे की मौत के बाद मुसीबत अब भी नही हुई खत्म… अब अतुल सुभाष के पिता पवन कुमार मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया है कि बेटे की मौत के बाद अब उनके पौत्र की तरफ से मेंटेनेंस का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पवन कुमार…
आज का राशिफल : 18 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कर्क और तुला राशि कै जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज मंगल और चंद्रमा के बीच युति संबंध बनेगा जिससे धन योग का निर्माण होगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के जातकों को आज कारोबार व्यापार में परिश्रम अधिक करना होगा। नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में कुछ नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आज के दिन…
मुम्बई/स्वराज टुडे: शिवेसना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. इस मीटिंग के बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है. लंबे अरसे के बाद दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात हुई. वहीं इस मुलाकात पर कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने इस पर कहा कि देवेंद्र फडणवीस सीएम हैं. हम भी उनसे मिलते हैं और अब उद्धव ठाकरे उनसे मिले हैं तो इसमें क्या इश्यू है. अब देवेंद्र फडणवीस राज्य के सिर्फ व्यक्ति नहीं बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री हैं. मंगलवार को विधानमंडल में पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे…
मुम्बई/स्वराज टुडे: आईजी मोहन राठौड़ और एसीपी संजय पाटिल के हाथों डॉ. कृष्णा चौहान मुंबई नेशनल ग्लोरी अवार्ड 2024 से सम्मानित किए गए। वीआईपी गेस्ट निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान को इस अवार्ड से नवाजा गया। इस का भव्य आयोजन 17 दिसंबर को मेयर हॉल अंधेरी में किया गया जहां कई सितारे हाज़िर हुए। निर्माता, निर्देशक, समाजसेवी डॉ कृष्णा चौहान केसीएफ फाउंडेशन के संस्थापक हैं। इस कार्यक्रम में आईजी मोहन राठौड़, एसीपी संजय पाटिल, अली खान, बी एन तिवारी, अभिषेक खन्ना, रमेश गोयल सहित फ़िल्म, टीवी जगत के कई गेस्ट्स मौजूद रहे। इस अवार्ड के ऑर्गनाइजर टीएस जडेजा थे। इस…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद( ABVP) बिलासपुर महानगर द्वारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम महाविद्यालय बिलासपुर में नवीन कार्यकारणी सत्र 2024- 2025 की घोषणा 16 दिसंबर को महाविद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिलासपुर विभाग संयोजक श्री हिमांशु कौशिक जी, महानगर मंत्री श्री जितेन्द्र साहू जी, दयालबंद भाग मंत्री प्रणव गौतम जी , बिलासपुर महानगर सह मंत्री अजय पांडे जी और मुख्य वक्ता के रूप में अतिंद्रा दीवान जी की गरिमामई उपस्थिति में कार्यकारणी घोषणा की गई । इस अवसर पर बिलासपुर विभाग संयोजक हिमांशु कौशिक जी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक…
* आप धर्म की रक्षा कीजिए धर्म आपकी रक्षा करेगा: पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर महादेव * तीन दिवसीय आयोजन में हुआ तंत्र के 10 हजार से ज्यादा शिष्यों में से सिर्फ 100 विशेष शिष्यों का चयन जिन्हें आगे मानव कल्याण के लिए जाना जाएगा कानपुर/स्वराज टुडे: श्री करौली शंकर महादेव धाम में त्रिदिवसीय मार्गशीर्ष पूर्णिमा का महासम्मेलन एवं दीक्षा कार्यक्रम समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ समारोह में देश विदेश के हजारों साधकों ने किया प्रतिभाग तीन दिवसीय आयोजन में हुआ तंत्र के 10 हजार से ज्यादा शिष्यों में से सिर्फ 100 विशेष शिष्यों का चयन जिन्हें आगे मानव कल्याण के लिए…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: भारत सरकार ने 27 नवंबर 1965 को भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की स्थापना सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के रूप में की और छत्तीसगढ़ के कोरबा में एल्यूमिनियम कारखाना स्थापित करने का निर्णय लिया। उस समय आज का विशाल औद्योगिक नगर कोरबा, मध्य प्रदेश के बिलासपुर जिले का हिस्सा था। बालको के एल्यूमिनियम कारखाना की योजना पर कार्य आरंभ हुआ, साथ ही व्यापार का नया क्षेत्र और विविध अवसर अपने साथ लेकर आया। वर्ष 1970 में बालको के एल्यूमिनियम संयंत्र का निर्माण प्रारम्भ हुआ। यह वह समय था, जब बड़ा आर्थिक निवेश के साथ हजारों हाथों को…
छत्तीसगढ़ महासमुंद/स्वराज टुडे: महासमुंद जिले में एन्टी करप्शन ब्यूरों की टीम ने रिश्वतखोर कानूनगो शाखा प्रभारी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कानूनगों शाखा प्रभारी के विरूद्ध गांव के कोटवार ने रिश्वत मांगने की ACB में शिकायत की थी। जिस पर एक्शन लेते हुए ACB की टीम ने आज तहसील कार्यायल में रेड कर कानूनगो शाखा प्रभारी माईकल पीटर को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला महासमुंद जिला के पिथौरा तहसील कार्यालय का है। यहां के तहसील कार्यालय में कानूनगो शाखा प्रभारी के पद पर माईकल पीटर की…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक आज लोकसभा में पेश हो गया है. विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा में पेश किए गए विधेयक को खारिज कर दिया है. लोकसभा में इस बिल को लेकर सरकार-विपक्ष में गतिरोध बना हुआ है. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, विधेयक पेश किए जाने के बाद, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अनुरोध करेंगे कि विधेयक को व्यापक विचार-विमर्श के लिए संयुक्त समिति को भेजा जाए. इस विधेयक को 12 दिसंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारत के लोकतंत्र के…
