Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 13, 2026

    Korba: बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    Thane: फोटोशूट के बहाने अभिनेत्रियों को बुलाती, फिर कराती देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार होटल से अभिनेत्री का किया रेस्क्यू

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद अब उनके पिता से मेंटेनेंस लेने का केस दाखिल, पत्नी ने कहा था तुम्हारी मौत के बाद तुम्हारे पिता से लेंगे पैसा…
    Featured

    अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद अब उनके पिता से मेंटेनेंस लेने का केस दाखिल, पत्नी ने कहा था तुम्हारी मौत के बाद तुम्हारे पिता से लेंगे पैसा…

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6437525621734490567818268c449380035b6e3944d67ba9492313338c7f18cd17b012479ed2a5fe974332
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    पटना/स्वराज टुडे: एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने पत्नी निकिता सिंघानिया, सास, साले और चचेरे ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अतुल सुभाष पर पत्नी ने 9 केस लगाए थे और बेटे के मेंटेनेंस के लिए कोर्ट से आदेश कराया था कि हर महीने 40000 रुपए दिए जाएं।

    बेटे की मौत के बाद मुसीबत अब भी नही हुई खत्म…

    अब अतुल सुभाष के पिता पवन कुमार मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया है कि बेटे की मौत के बाद अब उनके पौत्र की तरफ से मेंटेनेंस का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पवन कुमार मोदी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए वो बेंगलुरु पुलिस को धन्यवाद देते हैं, लेकिन अभी न्याय नहीं मिला है। पवन कुमार मोदी ने कहा कि किसी व्यक्ति के लिए बेटे से ज्यादा पौत्र अहम होता है। अतुल सुभाष के पिता ने कहा कि पूरा समाज और लोग उनके समर्थन में हैं। बता दें कि अतुल सुभाष ने इसकी आशंका जताते हुए सुसाइड नोट में लिखा था कि पत्नी ने कहा है कि तुम्हारी मौत के बाद पिता से पैसे लेंगे।

    14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं अतुल की पत्नी, सास और साला

    अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में बेंगलुरु पुलिस की टीमों ने बीते रविवार को उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। जबकि, जौनपुर के घर से फरार सास निशा सिंघानिया और अतुल सुभाष के साले अनुराग सिंघानिया को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था। बेंगलुरु के कोर्ट ने तीनों को ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। अतुल सुभाष के पिता पवन कुमार मोदी का कहना है कि उनका बेटा हर महीने 40000 रुपए मेंटेनेंस के तौर पर दे रहा था। उन्होंने कहा कि पौत्र कहां और किस हाल में है, इसका पता नहीं है। इससे पहले खबर आई थी कि अतुल सुभाष के बेटे को पुलिस ने एक रिश्तेदार की कस्टडी में दिया है।

    यह भी पढ़ें :  कराईनारा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 276 आवेदन, 38 का मौके पर निराकरण...प्रधानमंत्री आवास की चाबियां, आवासीय पट्टे और शैक्षणिक सामग्री सहित विभिन्न लाभ वितरित

    केस खतम करने के लिए रिश्वत मांगने वाली जज पर कार्रवाई कब ?

    अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी। अतुल सुभाष ने पत्नी और ससुराल के लोगों पर प्रताड़ित करने और उनको आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। अतुल सुभाष ने 44 पेज का सुसाइड नोट लिखा था और एक वीडियो भी बनाया था। अतुल सुभाष ने सुसाइड नोट में ये आरोप भी लगाया था कि फैमिली कोर्ट की जज ने मामला सेटल करने के लिए 5 लाख रुपए मांगे। साथ ही दो साल में 200 बार पेशी लगने की बात भी अतुल सुभाष ने कही थी।, लेकिन इस रिश्वतखोर जज के विरुद्ध अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आखिर इतने संवेदनशील मामले में जज को अभदान क्यों ?

    अतुल सुभाष ने ये भी सुसाइड नोट में लिखा था कि जब उन्होंने कहा कि मरने के बाद पत्नी पार्टी नहीं कर सकेगी, तो निकिता ने कहा कि पार्टी होती रहेगी क्योंकि तुम्हारे पिता पैसा देंगे। अब अतुल सुभाष के पिता के मेंटेनेंस के केस संबंधी ताजा बयान से अतुल सुभाष के सुसाइड नोट में लिखी ये बात सच साबित होती दिख रही है।

    पत्नी द्वारा फर्जी मामले में प्रताड़ना के अनेक मामले

    बता दें कि पत्नी द्वारा अपने पति सास ससुर और अन्य रिश्तेदारों के विरुद्ध फर्जी केस दर्ज करा कर उन्हें प्रताड़ित करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। अनेक प्रताड़ित पति और सास ससुर को जेल की हवा तक खानी पड़ी चुकी है अथवा पति ने खुदकुशी कर अपनी जान देना ही मुनासिब समझा । आखिर कब सुधरेगा ये सिस्टम । न्यायपालिका का ये घटिया सिस्टम जब तक सुधारा नहीं जाएगा, पति द्वारा खुदकुशी का ये सिलसिला खतम होने वाला नहीं है। निकिता सिंघानिया जैसी ना जाने कितनी दुष्ट महिलाएं आज महिला सुरक्षा कानून की आड़ में खुलेआम घूम रही हैं। अनेक मामलों में पति द्वारा खुदकुशी कर लिए जाने के बाद बावजूद उन्हें आज पर्यंत तक न्याय नहीं मिला।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: गरबा की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन एवं पिस्टलनुमा वस्तु का प्रदर्शन...वायरल वीडियो पर थाना सिविल लाईन में अपराध दर्ज

    यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे ने CM से की मुलाकात तो कांग्रेस बोली, ‘अब देवेंद्र फडणवीस कोई…’

    यह भी पढ़ें: वन नेशन वन इलेक्शन बिल लोकसभा में स्वीकार, जानिए पक्ष-विपक्ष में कितने वोट

    यह भी पढ़ें: खालिस्तानियों को नहीं मिल रहा वीजा, छटपटा रहे कनाडा को भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 13, 2026

    Korba: बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    Thane: फोटोशूट के बहाने अभिनेत्रियों को बुलाती, फिर कराती देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार होटल से अभिनेत्री का किया रेस्क्यू

    October 13, 2026

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 13, 2026

    * घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने वाला धारदार हथियार किया गया जप्त * आरोपी…

    Korba: बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    Thane: फोटोशूट के बहाने अभिनेत्रियों को बुलाती, फिर कराती देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार होटल से अभिनेत्री का किया रेस्क्यू

    October 13, 2026

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.