Author: Deepak Sahu
नागपुर/स्वराज टुडे: नागपुर स्थित राजभवन में 33 साल बाद रविवार 15 दिसंबर को मंत्रियों की शपथ विधि समारोह हुआ। यहां महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 33 विधायकों को मंत्री पद और 6 विधायकों को राज्य मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उपमुख्यमंत्री अजित पवार मंच पर तथा बड़े पैमाने पर विधायक, पार्टी नेता और समर्थक समारोह स्थल पर मौजूद थे। 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शपथ ली थी। उसके दस…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: : मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है. सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में उनका इंतकाल हुआ है. उनके परिवार ने सोमवार को यह जानकारी प्रशंसकों के साथ साझा की. जिसके के बाद से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. हुसैन के परिवार के अनुसार, उनकी मृत्यु इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस के कारण हुई. इस बीमारी के कारण वे पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे और बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट गिया था, जहां उनकी तबीयत और बिगड़ती ही चली गई…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: जिले से आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बैंक के कर्ज से परेशान युवक ने अपनी दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर रतनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि युवक ने दो निजी बैंक से लोन लिया था. कुछ महीनों से वह लोन की किश्त बड़ी मुश्किल से जमा कर पा रहा था, जिसे लेकर वह बहुत परेशान रहता था. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लखराम निवासी दीपक कुंभकार एक व्यवसायी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) कटघोरा ने अपनी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और खासकर आपात चिकित्सा सुविधा के बीते काफी कम वक्त में नगर के अग्रणी चिकित्सालय की श्रेणी हासिल कर ली है। यही वजह है जो दूर दराज से आए मरीजों के लिए आस तो कटघोरा नगरवासियों के विश्वास का प्रतीक यह अस्पताल बन चुका है। एक ही छत के नीचे सर्वसुविधायुक्त चिकित्सा एवं अत्याधुनिक उपकरणों लैस एनकेएच कटघोरा उत्कृष्टता प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की है। न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) कटघोरा में एक ही छत के नीचे विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम…
मुम्बई/स्वराज टुडे: कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक मोहम्मद खान अपहरण केस में गिरफ्तार पूर्व सभासद रिक्की उर्फ सार्थक ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने पुलिस को बताया कि उनका गिरोह मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री के अलग- अलग दस कलाकारों का अपहरण कर चुका है बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान और हास्य अभिनेता सुनील पाल के अपहरण और फिरौती वसूलने के मामले में फरार चल रहा पूर्व सभासद रिक्की उर्फ सार्थक चौधरी बुलंदशहर से बिजनौर पुलिस और एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया है। सर्विलांस के माध्यम से पुलिस उस तक पहुंची है। वह कई दिन से…
नई दिल्ली/नोएडा(स्वराज टुडे): सेंट्रल नोएडा की पुलिस ने लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने और फिर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है. अवैध वसूली करने वाले इस गिरोह के लोगों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दो महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से मोबाइल फोन नगदी, कार सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं. पकड़े गए आरोपियों पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. आरोपी लंबे समय से जनपद में सक्रिय थे. आरोपी विभिन्न ऐप से हनी ट्रैप करते थे. नोएडा के थाना…
उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के संभल में मिले प्राचीन शिव मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने कहा कि क्या संभल में बजरंगबली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई? उन दरिंदों को आज तक सजा क्यों नहीं मिली, जिन्होंने 46 वर्ष पहले संभल में नरसंहार किया था? इस पर चर्चा क्यों नहीं होती है? बता दें कि संभल में शनिवार को एक शिव मंदिर के मंदिर कपाट खोले गए, जो 1978 में हुए विवाद के बाद से बंद था. संभल के दीपा सराय में मिले शिव मंदिर में अब पूजा-अर्चना होने लगी…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: शिवसेना (शिंदे) सांसद श्रीकांत शिंदे ने शनिवार (14 दिसंबर 2024) को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक चिट्ठी का हवाला देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा है। इस पत्र में इंदिरा गांधी ने कथित तौर पर हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर की तारीफ की थी. शिवसेना सांसद ने 1980 के एक पत्र का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने सावरकर को “भारत का विलक्षण पुत्र” कहा था। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने कहा, “क्या आपकी दादी भी संविधान के खिलाफ थीं? आपको उनके खिलाफ बोलने की आदत है।…
KCF द्वारा आयोजित बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2024 सेरेमनी में धीरज कुमार, दिलीप सेन, सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, बी एन तिवारी, शशि शर्मा, सानंद वर्मा, सुरेंद्र पाल सिंह, योगेश लाखानी, डॉ. मुस्तफा यूसुफअली गोम, प्रोफेसर डॉ अजय मोहन सहाय सहित कई हस्तियां हुईं शामिल*_ मुम्बई/स्वराज टुडे: निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान ने छठे बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2024 का भव्य आयोजन 14 दिसंबर को मेयर हॉल अंधेरी में किया जहां कई सितारे हाज़िर हुए। यह इस समारोह का 6ठा साल था। निर्माता, निर्देशक, समाजसेवी डॉ कृष्णा चौहान ने केसीएफ फाउंडेशन के बैनर तले इस कार्यक्रम का आयोजन किया था । जिसमें…
सर्दियों में कार स्टार्ट करने के बाद तुरंत चलाने से बचने की सलाह आपको भी जरूर मिली होगी, लेकिन इसके पीछे का असली कारण शायद ही किसी ने समझाया हो। यदि आप अब तक इस गलती को नजरअंदाज कर रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए, क्योंकि यह छोटी-सी चूक आपकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा सकती है। आइए, आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं। 1. इंजन ऑयल को गर्म होने का मौका दें सर्दियों में इंजन ऑयल गाढ़ा हो जाता है, जिससे यह इंजन के हिस्सों तक ठीक से नहीं पहुंच पाता। कुछ सेकंड इंतजार करने से ऑयल…
