Author: Deepak Sahu
*काटे गए टोकन का सत्यापन करने के दिए निर्देश *कलेक्टर ने ली समिति प्रबंधकों, सहकारिता निरीक्षक और कम्प्यूटर ऑपरेटरों की बैठक *पटवारी, तहसीलदारों को भी सत्यापन करने हेतु किया निर्देशित कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के संबंध शासन से प्राप्त निर्देशानुसार, उपार्जित धान हेतु उपार्जन केन्द्र स्तर पर स्थान की पर्याप्त उपलब्धता, धान की अवैध आवक एवं रीसाइक्लिंग पर रोक को सुनिश्चित करने हेतु जिले के पंजीकृत राईस मिलर्स द्वारा किए जा रहे धान उठाव, कस्टम मिलिंग की कार्यवाही एवं धान खरीदी केन्द्रों में…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के लिए आरक्षण प्रकिया आज हो चुकी है । वहीं कोरबा जिले के बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए सामान्य महिला सीट आ चुके हैं । जहां नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से श्रीमती अनिता राजपूत भी प्रबल दावेदारी कर रही हैं जो कि अभी वर्तमान में महिला मोर्चा महामंत्री व पूर्व बूथ अध्यक्ष 98, साथ ही साथ smdc अध्यक्ष घुरदेवा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल,जुझारू समाज सेविका ,संगवारी पुलिस महिला कमांडो के पद पर आसीन है।
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: श्री विभास घटक ने आज से एनटीपीसी कोरबा के संचालन और रखरखाव (O&M) के महाप्रबंधक का पदभार संभाल लिया है। श्री घटक पावर प्लांट संचालन और रखरखाव के क्षेत्र में 37 वर्षों के व्यापक अनुभव के साथ इस पद पर आए हैं। एनटीपीसी के प्रमुख परियोजनाओं में अपनी विभिन्न नेतृत्वकारी भूमिकाओं के माध्यम से उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस नियुक्ति से पहले, श्री घटक ने एनटीपीसी झाबुआ और एनएसपीसीएल-भिलाई में संचालन और रखरखाव प्रमुख के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने अपनी असाधारण नेतृत्व क्षमता और परिचालन विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। कलकत्ता विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र,…
जांच के बाद 18 मोतियाबिंद रोगी के लिए निशुल्क सर्जिकल उपचार की सुविधा कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हेल्पएज इंडिया के साथ साझेदारी से संचालित अपने मोबाइल हेल्थ वैन (एमएचवी) परियोजना के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रूमगढ़ा गांव में मल्टी-स्पेशलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 4 पड़ोसी समुदाय के साथ 224 मरीज लाभान्वित हुए। समुदाय के सदस्यों को निशुल्क चिकित्सा उपचार के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में त्वचा रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सामान्य चिकित्सक, नेत्र देखभाल और फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा के कन्या में 11वीं कक्षा की छात्रा के मां बनने के मामले में कलेक्टर ने एक्शन लिया है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर छात्रावास की अधीक्षिका को निलंबित करते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए गए है। DMC मनोज पांडेय ने बताया कि 3 जनवरी को छात्रावास में बच्चों का मेडिकल चेकअप भी हुआ था, जिसमें छात्रा के गर्भवती होने की बात सामने नही आई। डीएमसी मनोज पांडेय ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में छात्रा के गर्मी छुट्टी में गांव जाने की बात सामने आयी है। उन्होने छात्रा के गर्मी छुट्टी में गांव में…
उत्तरप्रदेश हरदोई/स्वराज टुडे: हरदोई जिले में 6 बच्चों की मां कथित तौर पर एक भिखारी के साथ भाग गई है. महिला अपने बच्चों और पति को छोड़कर गई है. जिस भिखारी के साथ महिला भागी है वह उसके घर पर भीख मांगने आता था और हाथ देखकर भविष्य भी बताता था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया. महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी भिखारी के साथ फरार होने के साथ-साथ घर में रखे पैसे भी लेकर चली गई है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर…
आज का राशिफल : 7 जनवरी दिन मंगलवार को चंद्रमा का गोचर रेवती उपरांत अश्विनी नक्षत्र से होने से आज पंचक समाप्त होगा साथ ही आज चंद्रमा और मंगल के बीच राशि परिवर्तन होने से शुभ योग बनेगा। इसके साथ ही आज गुरु और चंद्रमा के बीच भी शुभ संयोग बनेगा। इन स्थितियों में आज का दिन मेष, वृषभ और मकर राशि के अलावा किन-किन राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। जानें आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के लिए आज का दिन धूप छांव सा रहेगा। दिन के आरंभ में कुछ उलझन और परेशानी रहेगी लेकिन शाम तक स्थिति…
उत्तरप्रदेश बस्ती/स्वराज टुडे: यूपी के बस्ती जनपद जेल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जेल में बंद अविवाहित युवती के 25 दिन में गर्भवती होने की पुष्टि हुई है. जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. प्रशासन की तरफ से गर्भवती महिला कैदी के देखरेख के लिए डॉक्टरों की टीम गठित कर दी गई है. सवाल ये हैं कि 25 दिन पहले ही जेल में निरुद्ध की युवती प्रेग्नेंट कैसे हो गई. इतना ही नहीं जब महिला कैदी को जेल में लाया जा रहा था तो मेडिकल टेस्ट में इस बात की जानकारी डॉक्टरों…
छत्तीसगढ़ बीजापुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है. नक्सलियों ने सोमवार को सुरक्षाबलों की एक बख्तरबंद गाड़ी को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया. बस्तर रेंज के IG ने इस हमले की पुष्टि की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हमले में 9 जवान शहीद हो गए हैं. जबकि कई जवान जख्मी बताए जा रहे हैं. हमला इतना ताकतवर था कि सुरक्षाबलों की गाड़ी के टुकड़े-टुकड़े हो गए. कुछ टुकड़े पेड़ों की शाखाओं पर जाकर अटक गए. IG बस्तर पी सुंदरराज ने बताया, “बीते दो-तीन दिनों से बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में ऑपरेशन चल रहा था. ऑपरेशन…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: 5 जनवरी रविवार की रात कोरबा एसएस प्लाजा स्थित अमृता ज्वैलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी का उनके ट्रांसपोर्ट नगर ब्लू डायमंड होटल के सामने स्थित निवास में दो नकाबपोश लोगो ने घर मे घुस कर हत्या कर दी थी और जेवरात व उनकी कार को ले भागे थे। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी ही थी कि जिले के कोरबी इलाके में गोली चलने की वारदात से जिले में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कोरबी चौकी के बुढ़ापारा इलाके में सोमवार की देर रात 24 वर्षीय कृष्णा पांडेय पर अज्ञात…
