Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ में बड़ा हमला, नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की गाड़ी को IED से उड़ाया, 9 जवान शहीद
    Featured

    छत्तीसगढ़ में बड़ा हमला, नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की गाड़ी को IED से उड़ाया, 9 जवान शहीद

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n646449596173621229144474fb95974221d442ff55d3a2646e614d6d5e31990cb364c658af94d58f329bda
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बीजापुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है. नक्सलियों ने सोमवार को सुरक्षाबलों की एक बख्तरबंद गाड़ी को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया. बस्तर रेंज के IG ने इस हमले की पुष्टि की है.

    शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हमले में 9 जवान शहीद हो गए हैं. जबकि कई जवान जख्मी बताए जा रहे हैं. हमला इतना ताकतवर था कि सुरक्षाबलों की गाड़ी के टुकड़े-टुकड़े हो गए. कुछ टुकड़े पेड़ों की शाखाओं पर जाकर अटक गए.

    IG बस्तर पी सुंदरराज ने बताया, “बीते दो-तीन दिनों से बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में ऑपरेशन चल रहा था. ऑपरेशन खत्म करके आज सुरक्षाबलों के ये जवाब बेस कैंप लौट रहे थे. इसी दौरान अंबेली गांव के पास IED ब्लास्ट किया गया. सुरक्षाबलों की एक बख्तरबंद गाड़ी इसकी चपेट में आ गई.” IG बस्तर के मुताबिक, बीजापुर में हुए नक्सली हमले में दंतेवाड़ा DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के 8 जवान शहीद हो गए हैं. हमले में ड्राइवर की भी मौत हो गई है.

    कुटुर मार्ग पर हुआ IED ब्लास्ट

    ADG (नक्सल ऑपरेशन) विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि नक्सलियों ने हमला दोपहर करीब 2:15 बजे किया. बीजापुर के कुटुर मार्ग पर IED ब्लास्ट किया. नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की जिस गाड़ी को निशाना बनाया, उसमें 9 से ज्यादा जवान सवार थे. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई भी की.

    ADG नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने बताया, “ये नक्सलियों की कायराना हरकत है. जवानों की शहादत यूं ही नहीं जाएगी. इन हमलों का जवाब दिया जाएगा.”

    गृह मंत्री बोले- मार्च 2026 तक भारत से होगा नक्सलवाद का सफाया

    छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले पर गृह मंत्री अमित शाह का बयान आया है. शाह ने X प्लेटफॉर्म पर लिखा, “बीजापुर (छत्तीसगढ़) में IED ब्लास्ट में DRG के जवानों को खोने की सूचना से अत्यंत दुखी हूं. वीर जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. इस दुख को शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है, लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. हम मार्च 2026 तक भारत की भूमि से नक्सलवाद को समाप्त करके ही रहेंगे.”

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 7 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    CM ने जताया दुख

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर-बीजापुर नक्सल हमले पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा, “नक्सलियों को ज्यादा क्षति हो रही है और 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा.”

    विष्णुदेव साय ने कहा, “केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान जारी है. जवान मुस्तैदी से नक्सलियों का सफाया कर रहे हैं.”

    सोरनामाल जंगल में मार गिराये गए 3 नक्सली

    इससे 3 दिन पहले ही गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की थी. भारतीय जवान 3 नक्सलियों को मार गिराया था. DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम ने नक्सलियों को घेरा था. इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के करीब 300 जवान भी शामिल हुए थे.

    बंगाल के नक्सलबाड़ी गांव से शुरू हुआ था नक्सलवाद

    पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी गांव से साल 1967 में नक्सलवाद की शुरुआत हुई थी. आज ये छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है. छत्तीसगढ़ पिछले 50 सालों से नक्सलवाद से संघर्ष कर रहा है.

    ये हैं छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके

    छत्तीसगढ़ 1 नवंबर 2000 को ही मध्य प्रदेश से अलग होकर भारत का 26वां राज्य बना था. इस राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में पूरा बस्तर संभाग शामिल हैं. बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, राजनांदगांव, बालोद, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, कवर्धा, अबूझमाड़ और बलरामपुर हार्ड कोर नक्सल प्रभावित इलाके माने जाते हैं. इन जिलों की सुरक्षा में करीब 60 हजार से भी ज्यादा जवान तैनात है.

    अबूझमाड़ इलाके में मिला एक और नक्सली का शव

    इस बीच अबूझमाड़ इलाके में शनिवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने सोमवार को एक अन्य नक्सली का शव बरामद किया है. इसके साथ ही इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है. इसमें सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हुआ था. इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है.

    यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला भिलाई द्वारा विशेष पूजन, हवन, प्रसाद वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं. शुक्रवार को शुरू किए गए अभियान में नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव और दंतेवाड़ा में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और STF के जवान शामिल थे. मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

    गृह मंत्रालय की ओर से हाल ही में दी गई जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2024 से 7 अक्टूबर 2024 तक छत्तीसगढ़ में कुल 237 नक्सलियों को मार गिराया गया है. इस दौरान 812 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 723 ने सरेंडर किया है.

    2024 में कब-कब हुए नक्सली हमले?

    13 मार्च– छ्त्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 3 मुठभेड़ हुए. इस दौरान 42 नक्सली मारे गए.
    2 अप्रैल– बीजापुर के करचोली में 13 नक्सलियों को ढेर किया गया.
    5 अप्रैल– दंतेवाड़ा हमले में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को ढेर किया.
    15 अप्रैल– कांकेर में एक ज्वॉइंट ऑपरेशन में 29 नक्सलियों को मार गिराया गया.
    29 अप्रैल – नारायणपुर में एक ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया.
    10 मई– बीजापुर में 12 नक्सली ढेर किए गए.
    23 मई– अबूझमाड़ के रेकावाया में 8 नक्सली मारे गए.
    8 जून– अबूझमाड़ के आमदई एरिया में 6 नक्सली मारे गए.
    17 जुलाई– छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर एक एनकाउंटर में 12 नक्सली मारे गए.
    18 जुलाई– दंतेवाड़ा में एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने महिला नक्सली को मार गिराया.
    20 जुलाई– सुकमा के जगरगुंडा में मुठभेड़ हुई. इसमें 7 नक्सली मारे गए.
    29 अगस्त– नारायणपुर-कांकेर बॉर्डर पर मुठभेड़ हुई, इसमें 3 महिला नक्सलियों की ढेर किया गया.

    यह भी पढ़ें: अज्ञात लोगों ने बाइक सवार को मारी गोली, 24 घंटे के भीतर दूसरी वारदात, शहर में दहशत का माहौल

    यह भी पढ़ें :  बिलासपुर के पत्रकारों ने आईजी और कलेक्टर से की मुलाक़ात, दो पत्रकारों पर बिना जांच दर्ज हुई एफआईआर का किया विरोध

    यह भी पढ़ें: 1500 रु तनख्वाह वाला बावर्ची आज है 150 करोड़ का मालिक, जानिए जल्लाद सुरेश चंद्राकर की पूरी जन्म कुंडली, हेलीकॉप्टर से लेकर आया था दुल्हन

    यह भी पढ़ें: कितने “”पत्रकार”” मुकेश चंद्राकर मारोगे ?…कटघरे में खड़े कर दिए जाएंगे जो विरोध में बोलोगे, सच को सच बोलेंगे मारे जाएंगे…2 दशकों में हुई 80 पत्रकारों की हत्या, देखें सूची

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,064 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026

    उत्तरप्रदेश अयोध्या/स्वराज टुडे::श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले में नया मोड़ आया है.…

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.