Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सरकारी नौकरी के लिए स्टाफ नर्स भर्ती की नई तारीखें घोषित

    September 13, 2026

    Pilibhit: अपना ही पेमेंट मांगना पड़ा भारी, दबंगों ने ठेकेदार को डीजल छिड़ककर फूंका, हालत नाजुक

    September 13, 2026

    Korba: सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»1500 रु तनख्वाह वाला बावर्ची आज है 150 करोड़ का मालिक, जानिए जल्लाद सुरेश चंद्राकर की पूरी जन्म कुंडली, हेलीकॉप्टर से लेकर आया था दुल्हन
    Featured

    1500 रु तनख्वाह वाला बावर्ची आज है 150 करोड़ का मालिक, जानिए जल्लाद सुरेश चंद्राकर की पूरी जन्म कुंडली, हेलीकॉप्टर से लेकर आया था दुल्हन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250106 185757 7799
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद पूरी कुंडली खुल गई. सुरेश 1500 रुपए में बावर्ची की नौकरी करता था. धीरे-धीरे संपर्क बनाए और ठेकेदार बन बैठा.

    इतना ही नहीं उसने अफसरों से ऐसी साठगांठ बैठाई कि चंद सालों में ही करोड़ों की सड़क बनाने का ठेका ले लिया. वह यहीं नहीं रुका, बल्कि उसने अपनी शादी में इतने रुपए उड़ाए की लोग उसकी शादी को शहर की सबसे महंगी शादी कहते हैं. विदाई के बाद दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लाया गया था.

    बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या करवाने वाले सुरेश चंद्राकर को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं. आरोपी सुरेश साल 2008 में पुलिस विभाग में खानसामा का काम करता था, जहां उसकी तनख्वाह महज 1500 रुपए थी. इसके बाद साल 2012 से छोटी-मोटी ठेकेदारी शुरू की. साल 2016 में सबसे बड़ा ठेका 50 करोड़ का मिला. अधिकारियों के साथ साठगांठ से इसी सड़क का रिवाइज बजट बनाकर 120 करोड़ किया. बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाके में सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्टर बना.

    जिस सड़क को लेकर मुकेश ने भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए खबर बनाई थी, उसी सड़क ने सुरेश चंद्राकर को करोड़ों का मालिक बनाया. सुरेश सलवा जुडूम आंदोलन के समय एसपीओ फोर्स में भर्ती हुआ. मात्र 1500 रुपए तनख्वाह थी. 2010 में नौकरी छोड़ी. 2012 से छोटी मोटी ठेकदारी शुरू की. उसके बाद इसे बीजापुर के घोर नक्सल प्रभावित इलाके में निर्माण के काम मिलने लगे. 2016 में गंगालूर से नेलनार 32 किमी सड़क निर्माण का ठेका 50 करोड़ में मिला. 2019 में कांग्रेस के कार्यकाल में अधिकारियों की साठगांठ से ठेका 120 करोड़ में रिवाइज बजट बनाकर कीमत बढ़ा दी. सड़क का काम अब तक चल रहा है सड़क पूरी नहीं हुई और सुरेश को 90 प्रतिशत राशि का भुगतान हो चुका है.

    यह भी पढ़ें :  170 साल पुरानी हनुमान प्रतिमा के आगे बेबस हुईं पॉवरफुल विशालकाय JCB क्रेनें, 2 दिन तक कई कोशिशों के बावजूद नहीं हिली मूर्ति, इस चमत्कार के आगे विज्ञान भी हुआ फेल

    जो सड़क 17 किमी बनी थी, जिसमें इस साल बनी हुई करीब 6 किमी सड़क भी थी. वो इसी साल बारिश में बह गई. बवाल कटा तो खुद मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए. सामाजिक नेता ने आरटीआई लगाई, उसे जानकारी तो नहीं मिली, लेकिन आरोप है कि उसे एट्रोसिटी के फर्जी मामले में जेल भेज दिया गया. सड़क पर आरटीआई लगाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह कहते हैं कि सुरेश चंद्राकर के पास पहले साइकिल नहीं थी. अब 50 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला है. एक एक गाड़ी की कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की है. सड़क का बजट रिवाइज कराकर 50 करोड़ से 120 करोड़ कर दिया. सड़क बनी ही नहीं राशि दे दी गई. सड़क बारिश में बह गई. मैने आरटीआई लगाया तो जेल भेज दिया गया.

    वरिष्ठ पत्रकार सुरेश महापात्रा कहते हैं कि, सड़क अगस्त में बह गई. मुख्यमंत्री ने जांच के मौखिक आदेश दिए, लेकिन अधिकारियों ने फाइल आगे नहीं बढ़ाई. पत्रकार मुकेश ने 29 दिसंबर को खबर की और ठेकेदार ने 1 जनवरी को उसकी हत्या कर दी. बस्तर के पत्रकार मुकेश की हत्या को प्रशासन के भ्रष्ट तंत्र की बलि मानते हैं. पत्रकारों का कहना है कि इस पूरी सड़क का निर्माण कार्य पुलिस ही करवा रही थी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में केंद्र से मिलने वाले केंद्रीय सहायता मद खर्च करने और इस इलाके में निर्माण का पूरा अधिकार पुलिस के पास है. पुलिस तो मुकेश की गुमशुदगी के बाद उसे ढूंढने में भी लापरवाही कर रही थी, पत्रकारों ने दबाव बनवाकर स्ट्रक्चर तुड़वाया.

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जाँच में सभी संदिग्धों के पते गलत पाए गए, आपके आसपास रह रहे संदिग्धों की जानकारी देने टोल फ्री नंबर जारी

    मुकेश की लाश को ढूंढ पाना भी मुश्किल होता, जिस तरह से पुलिस कोताही बरत रही थी. पत्रकारों ने दबाव बनाकर स्ट्रक्चर तोड़ा. पुलिस के साथ ही सुरेश काम कर रह था. उसके प्रति पुलिस की एक सिंपैथी है. मुकेश की अंत्येष्टि में शामिल हुए सारे पत्रकारों का कहना था कि बीजापुर एसपी और थानेदार को हटाना चाहिए था. सुरेश चंद्राकर पिछले 7 -8 सालों में सैकड़ों करोड़ों का मालिक बना वो भी सिर्फ नक्सली इलाकों में ठेकेदारी का काम करके. पुलिस विभाग के बीजापुर में करवाए जा रहे 90 प्रतिशत निर्माण सुरेश ही करता है. उसने खुद की शादी में 20 करोड़ से ज्यादा खर्च किए. दुल्हन हेलीकॉप्टर से लाया था. उसकी शादी में बॉलीवुड स्टार धर्मेश और यूक्रेन रशिया की कई नृत्यांगनाओं ने मनोरंजन किया था.

    अगर जल्लाद सुरेश चंद्राकर के फर्श से अर्श तक पहुंचने की पूरी गंभीरता से जांच हो तो अनेक पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अफसरों की छुट्टी तय है. लेकिन प्रदेश में राजनीति इस कदर हावी है कि लगता नहीं कि इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    यह भी पढ़ें: अपने क्लीनिक में दुष्कर्म करने वाले आरोपी संदीप लास्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: सिंधु घाटी लिपि पढ़ने वाले को मिलेंगे 10 लाख अमेरिकी डॉलर. मुख्यमंत्री स्टालिन का बड़ा ऐलान

    यह भी पढ़ें: कौन हैं महाकुंभ मेले में चर्चा का विषय बने तीन फीट के छोटू बाबा, 32 साल से नहीं किया स्नान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सरकारी नौकरी के लिए स्टाफ नर्स भर्ती की नई तारीखें घोषित

    September 13, 2026

    Pilibhit: अपना ही पेमेंट मांगना पड़ा भारी, दबंगों ने ठेकेदार को डीजल छिड़ककर फूंका, हालत नाजुक

    September 13, 2026

    Korba: सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    September 12, 2026

    Jaipur: पहले पत्नी और 3 बेटियों की जान ली, फिर पिता के लिए बनाई चाय…जयपुर में 4 लोगों के मर्डर ने सबको चौंकाया

    September 12, 2026

    कैट बिलासपुर ने किया तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार; सर्वसम्मति से अनिल सिंह ठाकुर (राजा) बने तखतपुर के सयोंजक 

    September 12, 2026

    रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    September 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,930 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,511 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,381 Views
    Don't Miss

    सरकारी नौकरी के लिए स्टाफ नर्स भर्ती की नई तारीखें घोषित

    September 13, 2026

    स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन की नई तिथि:  सरकारी चिकित्सा क्षेत्र में नौकरी की…

    Pilibhit: अपना ही पेमेंट मांगना पड़ा भारी, दबंगों ने ठेकेदार को डीजल छिड़ककर फूंका, हालत नाजुक

    September 13, 2026

    Korba: सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    September 12, 2026

    Jaipur: पहले पत्नी और 3 बेटियों की जान ली, फिर पिता के लिए बनाई चाय…जयपुर में 4 लोगों के मर्डर ने सबको चौंकाया

    September 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.