Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पहली पत्नी से बच्चा नहीं हुआ,​​​​ तो स्नेहलता को फंसा कर बच्चे की चाह पूरी की, फिर हत्या कर शव को मगरमच्छों के बीच फेंका​​​​​
    Featured

    पहली पत्नी से बच्चा नहीं हुआ,​​​​ तो स्नेहलता को फंसा कर बच्चे की चाह पूरी की, फिर हत्या कर शव को मगरमच्छों के बीच फेंका​​​​​

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    snehlata 2026 10 c16f33705ae60e0bccb796415ceb5ac6 1200x675 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    नालंदा/स्वराज टुडे: पहली पत्नी से बच्चा नहीं हुआ, तो दूसरी महिला को प्रेम जाल में फंसाया, प्यार का भरोसा दिया, मंदिर में शादी की और जब बच्चा पैदा हो गया, तो उसी महिला की हत्या कर दी.

    ये दर्दनाक कहानी है बिहार के नालंदा की रहने वाली स्नेहलता पांडेय की, जो नर्सिंग ऑफिसर बनने का सपना लेकर मध्य प्रदेश के भिंड आई थीं. आरोप है कि भिंड के जोशी नगर निवासी सत्यप्रकाश जाटव जो कॉलेज में क्लर्क के पद पर था. उसने अपने प्रेम जाल में स्नेहलता को फंसाया. मंदिर में शादी भी रचा ली, दोनों के बीच संबंध बने और स्नेहलता मां बनीं. लेकिन बच्चे के जन्म के बाद रिश्ते में विवाद बढ़ने लगे. पुलिस के मुताबिक, सत्यप्रकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्नेहलता की हत्या कर दी और शव पचनदा नदी में फेंक दिया. अब तक शव बरामद नहीं हुआ है और परिवार अपनी बेटी के आखिरी दीदार का इंतजार कर रहा है.बताया जाता है कि इस नदी में मगरमच्छों की काफी तादाद पाई जाती है. लिहाजा शव मिलने की संभावना ना के बराबर है.

    पहली पत्नी से बच्चा नहीं हुआ, तो स्नेहलता को फंसाया !

    स्नेहलता पांडेय बिहार के नालंदा जिले की रहने वाली थीं. वह नर्सिंग ऑफिसर बनने का सपना लेकर भिंड पहुंची थीं. पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात जोशी नगर निवासी सत्यप्रकाश जाटव से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई. दावा है कि दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली थी. सत्यप्रकाश पहले से ही शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी से बच्चा नहीं हुआ था. इस मामले में यह आरोप भी सामने आया है कि उसने स्नेहलता के साथ रिश्ता बच्चे की चाह में बनाया था.

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में रफ्तार का कहर! खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत… गुस्साए ग्रामीणों ने 7 घंटे तक किया चक्काजाम, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

    बच्चा पैदा होने के बाद बढ़ा तनाव

    समय बीता और स्नेहलता मां बनीं. लेकिन बच्चे के जन्म के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे.बताया जा रहा है कि स्नेहलता अपने बच्चे के साथ सत्यप्रकाश के पास रहना चाहती थीं, जबकि सत्यप्रकाश उन्हें बिहार वापस भेजना चाहता था.इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया. आरोप है कि विवाद के बाद सत्यप्रकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्नेहलता की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, स्नेहलता की हत्या के बाद उनके शव को पचनदा नदी में फेंक दिया गया. पचनदा पांच नदियों का संगम है और चंबल क्षेत्र में स्थित है. इलाके में मगरमच्छों की मौजूदगी के कारण शव की तलाश मुश्किल बनी हुई है. पुलिस लगातार नदी में तलाश कर रही है, लेकिन अब तक स्नेहलता का शव बरामद नहीं हुआ है.

    8 अक्टूबर के बाद परिवार से टूटा संपर्क

    8 अक्टूबर के बाद स्नेहलता का बिहार में रह रहे परिवार से संपर्क टूट गया था. कई बार संपर्क करने के बावजूद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद परिवार भिंड पहुंचा और पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सत्यप्रकाश जाटव को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

    पूछताछ में हत्या का खुलासा, पुलिस कर रही जांच

    पुलिस के अनुसार, शुरुआत में सत्यप्रकाश पुलिस को गुमराह करता रहा. बाद में पूछताछ के दौरान उसने स्नेहलता की हत्या और शव नदी में फेंकने की बात कबूल कर ली. पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं और शव की बरामदगी पर काम कर रही है. आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर होगी.

    यह भी पढ़ें :  Korba: ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, जांच में मद्यपान अथवा अवैध शराब बिक्री की नहीं हुई पुष्टि

    पिता का आरोप- ब्राह्मण बताकर बेटी को जाल में फंसाया

    स्नेहलता के पिता संजय पांडेय ने कहा कि सत्यप्रकाश ने ब्राह्मण हूं बोलकर मेरी बेटी को अपने जाल में फंसाया था. इसके बाद कुछ साल साथ रहा और अब बेटी की हत्या कर दी. फिलहाल परिवार को अब तक बेटी का शव नहीं मिल पाया है. एक तरफ स्नेहलता का बच्चा मां से दूर है, तो दूसरी तरफ परिजन अपनी बेटी के अंतिम दीदार की उम्मीद लगाए बैठे हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्नेहलता का शव कब बरामद होगा और जांच में इस दर्दनाक वारदात की पूरी सच्चाई कब सामने आएगी.

    यह भी पढ़ें: खादी विभाग में 12000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती,10वीं पास के लिए भी मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026
    यह भी पढ़ें: Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरबा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर, 3 नवंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन
    यह भी पढ़ें: Breaking : 24 घण्टे के भीतर पकड़ा गया मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी, डॉग स्क्वाड ‘बाघा’ की रही अहम भूमिका
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026

    कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

    November 11, 2026

    जरूरत के अनुसार कार बदल लेगी अपना आकार, IIIT के बीटेक छात्रों और वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी रोबोटिक कार

    November 11, 2026

    Rampur(UP): CRPF कैंप आतंकी हमले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली

    November 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,079 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,565 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    ● मंत्री लखन लाल देवांगन बोले – क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि, कोरोना काल में…

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026

    कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.