Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पहली पत्नी से बच्चा नहीं हुआ,​​​​ तो स्नेहलता को फंसा कर बच्चे की चाह पूरी की, फिर हत्या कर शव को मगरमच्छों के बीच फेंका​​​​​

    October 28, 2026

    खादी विभाग में 12000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती,10वीं पास के लिए भी मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026

    October 28, 2026

    शरद पूर्णिमा पर श्रीरामचरितमानस चौपाई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बांधा समां, पंडित शिवराज शर्मा के भजनों से राममय हुआ परशुराम भवन

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शरद पूर्णिमा पर श्रीरामचरितमानस चौपाई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बांधा समां, पंडित शिवराज शर्मा के भजनों से राममय हुआ परशुराम भवन
    Featured

    शरद पूर्णिमा पर श्रीरामचरितमानस चौपाई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बांधा समां, पंडित शिवराज शर्मा के भजनों से राममय हुआ परशुराम भवन

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261028 WA0000
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *अंशु शर्मा, हर्ष नारायण शर्मा, प्रतिभा शर्मा, उर्मिला शर्मा, ममता ललित शर्मा एवं ममता शर्मा सहित प्रतिभागियों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ

    *पुष्पहार पहनाकर, शाल एवं श्रीफल भेंटकर किया गया मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति ने किया पंडित शिवराज शर्मा का सम्मान

    कोरबा/स्वराज टुडे: मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति, कोरबा एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में शरदोत्सव के अंतर्गत शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर परशुराम भवन दुरपा रोड कोरबा में श्रीरामचरितमानस चौपाई प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति, संगीत, साहित्य एवं भारतीय संस्कृति को समर्पित इस आयोजन में प्रतिभागियों ने श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों एवं दोहों का सस्वर वाचन तथा भावपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की उपस्थित समाजजनों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। प्रतिभागियों ने चौपाइयों एवं माध्यम से मानस का आदर्श प्रस्तुतिकरण किया।

    IMG 20261028 WA0003

    IMG 20261028 08084918

    प्रतियोगिता में श्रीमती अंशु शर्मा ने “निर्मल मन जन सो मोहि पावा, मोहि कपट छल छिद्र न भावा” चौपाई प्रस्तुत कर मन की निर्मलता एवं निष्कपट भक्ति का संदेश दिया।

    मास्टर हर्ष नारायण शर्मा ने “गगन चढ़इ रज पवन प्रसंगा, कीचहिं मिलइ नीच जल संगा” चौपाई के माध्यम से संगति के प्रभाव को रेखांकित किया। श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने “बड़े भाग मानुष तनु पावा, सुर दुर्लभ सब ग्रंथन्हि गावा” चौपाई प्रस्तुत कर मानव जीवन की महत्ता को दर्शाया।

    IMG 20261028 08090540 IMG 20261028 08085674

    श्रीमती उर्मिला शर्मा ने “प्रातकाल उठि कै रघुनाथा। मातु पिता गुरु नावहिं माथा॥” चौपाई का सस्वर वाचन कर माता-पिता एवं गुरुजनों के प्रति सम्मान और आदर की भावना को अभिव्यक्त किया।

    श्रीमती ममता शर्मा ने “बिनु सत्संग विवेक न होई। राम कृपा बिनु सुलभ न सोई॥” चौपाई प्रस्तुत कर सत्संग की महिमा, विवेक की प्राप्ति तथा प्रभु श्रीराम की कृपा के महत्त्व को रेखांकित किया।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 25 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    IMG 20261028 08083122 IMG 20261028 08084089

    श्रीमती ममता ललित शर्मा ने श्रीरामचरितमानस के दोहे “तात स्वर्ग अपबर्ग सुख धरिअ तुला एक अंग। तूल न ताहि सकल मिलि जो सुख लव सतसंग॥” का सस्वर वाचन कर सत्संग की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि समस्त सुखों को एक पलड़े में रखने पर भी वे सत्संग से मिलने वाले क्षणभर के सुख की बराबरी नहीं कर सकते।

    IMG 20261028 08082248

    इनके अतिरिक्त अनेक प्रतिभागियों ने भी अपनी-अपनी चयनित चौपाइयों का सस्वर वाचन एवं भावपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी वाचन शैली, भावाभिव्यक्ति एवं व्याख्या के माध्यम से श्रीरामचरितमानस में निहित भक्ति, मर्यादा, संस्कार एवं जीवन-मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, श्रेष्ठ शिक्षक एवं सुप्रसिद्ध मानस गायक पंडित शिवराज शर्मा जी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करने के साथ ही अपनी संगीतमयी मानस प्रस्तुति एवं भजनों से कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की। पंडित शिवराज शर्मा जी के सुमधुर स्वरों में गूँजते रामभजनों से पूरा परशुराम भवन राममय हो उठा। उनकी भावपूर्ण गायकी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति-रस में सराबोर कर दिया। श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों एवं भजनों के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और भक्ति का सुंदर संदेश प्रसारित हुआ। उपस्थित जनसमुदाय ने उनकी संगीतमयी प्रस्तुति की उन्मुक्त कंठ से सराहना की। इस अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने पंडित शिवराज शर्मा जी को पुष्पहार पहनाकर तथा शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने कहा कि श्रीरामचरितमानस चौपाई प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना नहीं, बल्कि मानस में निहित जीवन-दर्शन, संस्कारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना भी है। इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने तथा धार्मिक साहित्य के प्रति रुचि जागृत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं पंडित शिवराज शर्मा जी की भावपूर्ण संगीतमयी प्रस्तुति ने इस आयोजन को और महत्वपूर्ण बनाकर इसे गरिमा प्रदान कर यादगार बना दिया। श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों के माध्यम से जीवन में सदाचार, कर्तव्य, प्रेम, त्याग एवं मर्यादा के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है। विशेष रूप से सत्संग की महिमा पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीवन में अच्छे विचारों, सद्जनों के सान्निध्य और आध्यात्मिक ज्ञान के महत्त्व को रेखांकित किया है।
    मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक एकता एवं पारिवारिक संस्कारों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रेणु पुजारी ने समाज के सभी सदस्यों, महिलाओं एवं बच्चों की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रतियोगिता की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों, आयोजन की व्यवस्था एवं पंडित शिवराज शर्मा जी की संगीतमयी प्रस्तुति की भरपूर प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में आरती की गई, जिसके पश्चात सभी उपस्थितजनों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस प्रकार शरद पूर्णिमा की पावन संध्या श्रीरामभक्ति, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुई।

    यह भी पढ़ें :  रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग से हड़कंप, आरोपी पलाश तिवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेस क्लब में सदस्यता नहीं मिलने से था नाराज

    यह भी पढ़ें: स्कूल शिक्षा विभाग की निगरानी पर बड़ा सवाल! बच्चों से मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और शिक्षकों के कठोर व्यवहार पर कब जागेगा प्रशासन?

    यह भी पढ़ें: Korba: मिनीमाता बांगो बांध के गेट आवश्यकतानुसार खोले जा सकते हैं, हसदेव नदी के तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतें, नदी से दूर रहें—प्रशासन की अपील

    यह भी पढ़ें: Korba: चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें – कलेक्टर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पहली पत्नी से बच्चा नहीं हुआ,​​​​ तो स्नेहलता को फंसा कर बच्चे की चाह पूरी की, फिर हत्या कर शव को मगरमच्छों के बीच फेंका​​​​​

    October 28, 2026

    खादी विभाग में 12000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती,10वीं पास के लिए भी मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026

    October 28, 2026

    स्कूल शिक्षा विभाग की निगरानी पर बड़ा सवाल! बच्चों से मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और शिक्षकों के कठोर व्यवहार पर कब जागेगा प्रशासन?

    October 27, 2026

    Korba: डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 27, 2026

    Korba: मिनीमाता बांगो बांध के गेट आवश्यकतानुसार खोले जा सकते हैं, हसदेव नदी के तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतें, नदी से दूर रहें—प्रशासन की अपील

    October 27, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरबा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर, 3 नवंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन

    October 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,044 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,555 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    पहली पत्नी से बच्चा नहीं हुआ,​​​​ तो स्नेहलता को फंसा कर बच्चे की चाह पूरी की, फिर हत्या कर शव को मगरमच्छों के बीच फेंका​​​​​

    October 28, 2026

    बिहार नालंदा/स्वराज टुडे: पहली पत्नी से बच्चा नहीं हुआ, तो दूसरी महिला को प्रेम जाल…

    खादी विभाग में 12000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती,10वीं पास के लिए भी मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026

    October 28, 2026

    शरद पूर्णिमा पर श्रीरामचरितमानस चौपाई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बांधा समां, पंडित शिवराज शर्मा के भजनों से राममय हुआ परशुराम भवन

    October 28, 2026

    स्कूल शिक्षा विभाग की निगरानी पर बड़ा सवाल! बच्चों से मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और शिक्षकों के कठोर व्यवहार पर कब जागेगा प्रशासन?

    October 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.