Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    Korba: वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कुदमुरा में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

    October 6, 2026

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कितने “”पत्रकार”” मुकेश चंद्राकर मारोगे ?…कटघरे में खड़े कर दिए जाएंगे जो विरोध में बोलोगे, सच को सच बोलेंगे मारे जाएंगे…2 दशकों में हुई 80 पत्रकारों की हत्या, देखें सूची
    Featured

    कितने “”पत्रकार”” मुकेश चंद्राकर मारोगे ?…कटघरे में खड़े कर दिए जाएंगे जो विरोध में बोलोगे, सच को सच बोलेंगे मारे जाएंगे…2 दशकों में हुई 80 पत्रकारों की हत्या, देखें सूची

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250105 WA0116
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: पत्रकार ऐसे ही होते हैं और जो पत्रकार इस पंक्तियों को लेकर चलेगा मारा जाएगा।
    ऐसे ही थे जाबांज पत्रकार मुकेश चंद्राकर । बस्तर के नक्सली इलाके बीजापुर से जान जोखिम में डालकर पत्रकारिता करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या से पत्रकार समाज स्तब्ध है ।

    30 दिसंबर को एनडीटीवी में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के द्वारा 120 करोड़ की भ्रष्टाचार वाली सड़क निर्माण की खबर दिखाई गयी थी । बस यही तो अपराध था मुकेश चंद्राकर का । हत्या से पहले बदन में धारदार हथियार से खूब हमला किया गया बहुत तड़पा तड़पा के मारा गया और मार कर सैप्टिक टैंक डाल कर प्लास्टर कर दिया गया ।

    प्लास्टर हत्यारे के इस बात का गुरूर था कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगड़ सकता , प्लास्टर इस ओर भी इशारा था कि जो भी मेरे खिलाफ जाएगा उसका भी यही हश्र होगा। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की मोबाइल में 1 जनवरी की शाम को आखिरी कॉल ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश चंद्राकर की ही आई थी ।

    2014 के बाद बढ़ गया पत्रकारों की हत्या का ग्राफ

    यह कोई पहली घटना नहीं है जिसमें अपराधी, विधायिका और भ्रष्ट प्रशासनिक लोगों का गठजोड़ सामने नहीं आया हो। 2004 से लेकर 2024 तक 80 पत्रकारों की हत्या भारत के अलग अलग राज्यों में की गई और इन सभी हत्याओं में अपराधी, विधायिका और भ्रष्ट प्रशासनिक लोगों का गठजोड़ सामने आया ।
    हर हत्या के बाद हमारा निर्लज्ज व्यवस्था खूब उपापोह मचाएगी … न्याय की बात करेंगे , घड़ियाली आँसू बहाएंगे पर न्याय किसी को नहीं दिलाएंगे.. ।
    गौरतलब है कि 80 पत्रकारों में आधे से ज्यादा हत्याएं 2014 के बाद हुईं है।

    यह भी पढ़ें :  PM Kisan योजना के नाम पर ठगी! SMS में आए लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़े डेढ़ लाख

    जानिए कब कहां किस पत्रकार की हुई हत्या

    वर्ष 2024 में दिलीप सैनी फतेहपुर उत्तरप्रदेश,
    सलमान खान राजगढ़ मध्यप्रदेश,गौरव कुशवाहा मुजफ्फरपुर बिहार, आशुतोष श्रीवास्तव जौनपुर उत्तरप्रदेश,शिव शंकर झा मुजफ्फरपुर बिहार ।

    वर्ष 2023 बिमल कुमार यादव अररिया रानीगंज बिहार, सुधीर सैनी सहारनपुर उत्तरप्रदेश,धंती हीरा नगाव असम,अब्दुर रहुफ आलमगीर असम

    वर्ष 2022 महाशंकर पाठक सुपौल बिहार,गोकुल यादव जुमाई बिहार,सुभाष कुमार महतो बेगूसराय,बुद्धिनाथ झा मधुबनी बिहार,मनीष कुमार सिंह पूर्वी चंपारण,सुलभ श्रीवास्तव प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश,

    वर्ष 2021 रमन कश्यप लखीमपुर खीरी उत्तरप्रदेश

    वर्ष 2020 राकेश सिंह बलरामपुर उत्तरप्रदेश,
    उदय पासवान सोनभद्र उत्तरप्रदेश,सूरज पांडे उन्नाव उत्तरप्रदेश,पराग भुइयां तिनसुकिया असम,इजरायेल मूसा चेन्नई तमिलनाडु,
    सैय्यद आदिल वहाब भोपाल मध्यप्रदेश,फराज असलम कौशांबी उत्तरप्रदेश,रतन सिंह बलिया फेफाना उत्तरप्रदेश,विक्रम जोशी गाजियाबाद उत्तरप्रदेश,शुभममणि त्रिपाठी उन्नाव।

    वर्ष 2019 कुलदीप व्यास बूंदी कोटा राजस्थान, राजेश तोमर शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश,चक्रेश जैन छतरपुर (शाहगढ़) मध्य्प्रदेश,

    वर्ष 2018 राधेश्याम शर्मा कुशीनगर उत्तरप्रदेश,चंदन तिवारी पथलगढ़ा चतारा झारखंड,संदीप शर्मा मध्यप्रदेश,शुजात बुखारी राइजिंग कश्मीर श्रीनगर जम्मू कश्मीर,अक्षय सिंह(झाबुआ मेघनगर मध्य्प्रदेश) व्यापाल घोटाले कवरेज के दौरान संदिग्ध परिस्थियों में मौत, नवीन निष्चल एव विजय सिंह दैनिक भास्कर भोजपुर(आरा) बिहार,अच्युतानंद (डी डी न्यूज़) कैमरा मैंने दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

    वर्ष 2017 नित्यानंद पांडे (इंडिया अनबाउंड) ठाणे भिवंडी महाराष्ट्र,गौरी लंकेश (लंकेश पत्रिका)बेंगलुरु कर्नाटका,शांतनु भौमिक त्रिपुरा, सुदीप दत्ता भौमिक (स्यन्दन पत्रिका) वनकार्ड बोधिजंग नगर त्रिपुरा,श्याम शर्मा (इंदौर) मध्यप्रदेश,ब्रजकिशोर ब्रजेश समस्तीपुर बिहार,कमलेश जैन (पिपलीया) मध्यप्रदेश, के.जे.सिंह (मोहाली) पंजाब,राजेश मिश्र (गाजीपुर)उत्तरप्रदेश,नवीन गुप्ता (हिन्दुस्थान अखबार) कानपुर बिल्लौर उत्तरप्रदेश,राजेश श्योराण हरियाणा,

    वर्ष 2016 करुणा मिश्र (जनादेश टाइम ) सुलतानपुर उत्तरप्रदेश,धर्मेंद्र सिंह रोहतास बिहार,रामचंद्र यादव दरभंगा बिहार,राजदेव रंजन (हिंदुस्तान टाइम)सिवान बिहार,किशोर दवे (जय हिंद)जूनागढ़ गुजरात, तरण मिश्रा जन संदेश,इंद्रदेव यादव उर्फ अखिलेश प्रताप (देवरिया) झारखंड।

    यह भी पढ़ें :  धान के खेत में मिली नवजात बच्ची, मदद के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    वर्ष 2015 संजय पाठक फरीदपुर उत्तरप्रदेश,
    हेमन्त यादव चंदौली उत्तरप्रदेश,करुणा मिश्रा उत्तरप्रदेश,संदीप कोठारी, फ्रीलांस,जबलपुर, मध्य प्रदेश,जगेन्द्र सिंह, फ्रीलांस, उत्तर प्रदेश, शाहजहांपुर,

    वर्ष 2014 MVN शंकर, आंध्र प्रभा, आंध्र प्रदेश,
    तरुण कुमार आचार्य, कनक टीवी, सम्बाद ओडिशा,

    क्या सच के लिए आवाज उठाने की इतनी बेरहम सजा दी जाएगी ?

    सिस्टम में बैठे बेईमान अधिकारियो और नेताओं का ऐसे दरिदों को खूब संरक्षण मिलता रहा है ।
    कल किसका नंबर आएगा पता नहीं,
    भू- माफिया, खनिज माफिया,राजनीतिक माफिया और प्रशासन माफिया की खबर दिखाने पर मुझ जैसे अनेकों अनेक पत्रकारों को दिनदहाड़े गर्दन काट देने की, जान से मार देने, सलाखों के पीछे सड़ा देने और ब्लैक मेलिंग में फंसा देने धमकी मिलती है ।
    न्याय की कोई आस नहीं है,पत्रकार समाज आज बहुत उद्देलित है,आक्रोशित है।
    क्या ऐसे ही सच का आवाज उठाने वालों को बेरहमी से मारा जाता रहेगा ?

    बहुत जरूरी है पत्रकारों की स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए सबल, मजबूत पत्रकार सुरक्षा कानून लाया जाय जिससे कलमकार निर्भीक हो कर अपनी बात समाज तक पहुंचा सके ।

    राकेश प्रताप सिंह परिहार ( कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति , पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए संघर्षरत)

    यह भी पढ़ें: CBSE: सुपरिटेंडेंट और जूनियर असिस्टेंट के 212 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

    यह भी पढ़ें: बीच सड़क पर छात्रा का गला घोंटने लगा सिरफिरा आशिक, राहगीरों की सतर्कता से बच गयी जान

    यह भी पढ़ें: जब शादी के मंडप में दुल्हन को लगी टॉयलट, बिगड़ गया पूरा माजरा; दूल्हे की अटक गई सांस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    Korba: वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कुदमुरा में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

    October 6, 2026

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,986 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,403 Views
    Don't Miss

    Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना ‘आरोग्य’ की मदद…

    Korba: वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कुदमुरा में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

    October 6, 2026

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.