Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मनोज शर्मा को कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। मनोज शर्मा इससे पहले किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही, वे दीपका नगर पालिका के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं। मनोज शर्मा की नई जिम्मेदारी को पार्टी की एक रणनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो जमीनी स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाएगी। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने किसानों के…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16 एवं वार्ड क्रमांक 43 में सीसी रोड एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य का नगर निगम के पार्षद नरेंद्र देवांगन ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर भूमि पूजन किया। उन्होंने वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में विष्णु देव की सरकार जब से बनी है तेजी के साथ प्रदेश नई ऊंचाइयों को हासिल कर रहा है आप सभी ने कोरबा में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से जन आशीर्वाद दिया है आज उसी का नतीजा है कि गली-गली मोहल्ले मोहल्ले में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के…
उत्तरप्रदेश अमरोहा/स्वराज टुडे: अमरोहा के गजरौला गांव में एक सिरफिरा युवक मेडिकल की छात्रा को मारने की मंशा से उसका गला उसी के दुपट्टे से घोंटने लगा। उसकी चीख सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने छात्रा को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। कई लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। इस दौरान युवक ने कहा कि वह छात्रा को बीते चार साल से प्यार करता है। उसे किसी और का नहीं होने देगा। भीड़ ज्यादा बढ़ने पर आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उधर परिजनों ने छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया…
उत्तरप्रदेश गोरखपुर-खजनी/स्वराज टुडे : उत्तर प्रदेश के खजनी क्षेत्र से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक दुल्हन शादी से भाग गई और साथ में अपने सगाई के गहनों और नगद पैसे भी ले गई. यह मामला शिव मंदिर, भरोहिया का है जहां कमलेश कुमार अपनी दूसरी शादी के लिए विधि-विधान से तैयार हो रहे थे. कमलेश की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी और उन्होंने दूसरी शादी के लिए एक महिला से संपर्क किया था. कमलेश, जो कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के गोविंदपुर गांव के एक किसान हैं उन्होंने एक बिचौलिए को 30,000…
बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या करने वालों को गिरफ्तारी के साथ पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की बिलासपुर/स्वराज टुडे :- बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति एवं प्रेस क्लब बिलासपुर, समाजिक संगठनों के संयुक्त रूप से केंडल मार्च निकाला और विरोध प्रकट किया केंडल मार्च देवकीनंदन चौक से लेकर सिम्स चौक तक निकाला गया उसके पश्चात सभी ने एक स्वर में अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की और कड़ी कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के लिए पत्रकारिता करना अब आसान…
आज का राशिफल : 5 जनवरी का राशिफल बता रहा है कि आज ज्योतिषीय गणना के अनुसार भाग्य मिथुन, कर्क और तुला राशि पर विशेष रूप से मेहरबान रहेगा। चंद्रमा का संचार आज कुंभ राशि से मीन राशि पर पूर्वाभाद्र उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से होगा। ऐसे में आज ग्रहण योग के साथ ही बुधादित्य योग भी प्रभाव में रहेगा। इन स्थितियों में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के लोगों को आज दिन के पहले भाग में सुस्ती त्याग कर अपना काम तेजी से निपटाने…
राजस्थान बारां/स्वराज टुडे: राजस्थान के बारां जिला अंतर्गत धाकड़खेड़ी गांव में बुधवार-गुरुवार की रात एक खौफनाक घटना सामने आई, जहां पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी गणेश मेवाड़ा को पुलिस ने सरसों के खेत से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया। 12 साल पहले हुई थी शादी गणेश का विवाह 12 साल पहले श्योपुर निवासी रिंकी से हुआ था। उनके दो बच्चे थे। लेकिन, पिछले एक साल से रिंकी का प्रेम-प्रसंग कोटा निवासी गौरव हाड़ा के साथ चल रहा था। गौरव की रिश्तेदारी धाकड़खेड़ी में थी,…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: बाँगो डुबान का क्षेत्र बुका हर मौसम में सैलानियों के मन मोह लेता है। डुबान का यह क्षेत्र एक तरफ पानी से लबालब नजर आता है तो दूसरी ओर चारों तरफ हरियाली का वातावरण भी पर्यटकों को रोमांचित करने के साथ उनमें प्यार का भाव जगाता है। यहाँ आने वाले पर्यटक यहाँ के नैसर्गिक सुरम्य दृश्य को निहारने के साथ ही खुशी प्रकट कर यहाँ से लौटते समय सुनहरी यादों को जेहन में समेटकर ले जाते हैं। कटघोरा वन मंडल अंतर्गत बुका पर्यटन स्थल अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है। यहाँ चारों तरफ से पानी का…
उत्तरप्रदेश आगरा/स्वराज टुडे: आगरा में नकली घी बनाने वाली तीन फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हुआ है। पतंजलि, अमूल और पारस जैसे 18 बड़े ब्रांड के नाम पर नकली घी तैयार कर इसे उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था। नकली घी बनाने में इन चीजों का होता था इस्तेमाल नकली घी बनाने में यूरिया, पाम आयल और अन्य खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल हो रहा था, 2 जनवरी को थाना ताजगंज क्षेत्र में तीन अवैध फैक्ट्रियों पर छापा मारा। ये फैक्ट्रियां ‘श्याम एग्रो’ के नाम से पंजीकृत थीं और इनके मालिक ग्वालियर के नीरज अग्रवाल बताए गए हैं।…
मुम्बई/स्वराज टुडे: श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस, दिल राजू प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियो के द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गेम चेंजर’ का ट्रेलर, गोरेगांव,मुंबई स्थित ओबेरॉय मॉल के ऑडी स्क्रीन 2 में फैन्स, मीडिया और फिल्म के लीड एक्टर राम चरण की उपस्थिति में जारी किया गया। ट्रेलर में दिखाया गया कि ‘गेम चेंजर’ कैसे एक आम आदमी की महानता की कहानी है, जो विजुअली स्टनिंग होने के साथ साथ भावनात्मक रूप से चार्ज की गई कहानी है। कियारा अडवाणी की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से ये ट्रेलर एक बेहतरीन मनोरंजक फिल्म होने का वादा करता है, जो परिवार और प्रियजनों…
