Author: Deepak Sahu
* पाली व कटघोरा अनुविभाग में पुराने प्रकरण में शत प्रतिशत राशि की हुई वसूली * कोरबा व पोड़ी उपरोड़ा अनुविभाग में वसूली प्रक्रियाधीन कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में सभी एसडीएम द्वारा अपने अनुविभाग अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विगत वर्षों में पुराने स्वीकृत शासकीय कार्यो के निर्माण लिए जारी राशि में अनियमितता करने वाले एवं निर्माण कार्य प्रारंभ/पूर्ण नहीं करने वाले पंचायतो से राशि वसूली की कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बंध में सभी एसडीएम द्वारा ऐसे पंचायतो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। अनुविभाग कटघोरा अंतर्गत 17…
कोरोना के बाद चीन में एक नया खतरनाक वायरस हड़कंप मचा रहा है। इसके लक्षण भी कोरोना वायरस की तरह ही है। चीन के अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हो रहे हैं। China New Virus HMPV: कोरोना महामारी के 5 साल बाद चीन में एक नए वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का प्रकोप फैलता जा रहा है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस वायरस से संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। चीन से ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें फिर से कोरोना जैसा नजारा दिखाई…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का टेस्ट करियर अब समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है. रोहित पिछले कुछ समय से क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इसी वजह से ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि रोहित अब टेस्ट क्रिकेट में मेन इन ब्लू के लिए खेलते हुए नजर नहीं आने वाले हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच सिडनी में खेला जाना है और इससे रोहित को ड्रॉप किया जा सकता है. ऐसे में रोहित ने अपना आखिरी टेस्ट मैच मेलबर्न में खेल लिया है. इसी वजह से…
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank Of India) ने खाली पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है।यानी, सेंट्रल बैंक विभिन्न स्थानों पर काम कर रहा है। इस स्थिति में, सेंट्रल बैंक में 62 खाली पदों की घोषणा की गई है। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में विशेष अधिकारियों के तहत विभिन्न पदों पर 62 खाली पद भरे जाएंगे। योग्य और इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। पद विवरण: सेंट्रल बैंक में 62 खाली पदों की जानकारी दी गई है। इसमें इंजीनियर, डेटा आर्किटेक्ट, क्लाउड आर्किटेक्ट, डिजाइनर, एआई विशेषज्ञ, एससीओ विशेषज्ञ, डेटा सपोर्ट इंजीनियर आदि पद शामिल…
बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, ठेकेदार के सेफ्टिक टैंक में मिला शव; किए थे बड़े खुलासे
छत्तीसगढ़ बीजापुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गयी है। शुक्रवार को उनका शव ठेकेदार के सेफ्टिक टैंक में मिला है। मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से गायब थे। परिजनों और पत्रकारों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। उन्होंने ठेकेदार के भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिसके बाद उस पर कार्रवाई हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से थे लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे। उनके सभी मोबाइल नंबर बंद आ रहे थे। उनके बड़े भाई युकेश…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पाकिस्तान हमेशा से ही भारत के खिलाफ साजिशें रचता रहता है। लेकिन अभी हालात बदल गए हैं। भारत ने अपने दुश्मनों से निपटने की रणनीति भी बदल दी है। पाकिस्तान में रॉ की खौफ अब भारत दुश्मन देश में घुस कर मारता है। अब इसी के चलते पड़ोसी देश पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। शहबाज सरकार ऐसे बयान दे रही है, जिससे साफ पता चल रहा है कि पाकिस्तान भारत की खुफिया एजेंसी RAW से किस कदर डरा हुआ है। पाकिस्तान की तरफ से भारत पर फिर से आरोप लगाए गए है, जिसमें कहा गया है…
राजस्थान सिरोही/स्वराज टुडे: कोई भी माँ अपने बच्चों को केवल इसलिए मार डाले कि वह उन बच्चों को पालते-पोसते थक गई है तो आपको बहुत हैरानी होगी । लेकिन ये बिल्कुल सच है। राजस्थान में एक महिला ने अपने ढाई साल के जुड़वां बेटों की अपने हाथों से हत्या कर दी. इसके बाद उसने भी जहर खा लिया. इलाज के दौरान मां की भी मौत हो गई. यह दुखद घटना सिरोही जिले के शिवगंज थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक, शिवगंज इलाके में रहने वाली एक मां को अपने जुड़वां बेटे पसंद नहीं थे. वह उनकी देखभाल करते-करते थक…
मध्यप्रदेश भोपाल/स्वराज टुडे: कहते हैं पिता यदि अपनी आंखों से कोई सपना देखता है तो उसकी चाहत होती है कि उसके उस सपने को उसका बेटा जरूर पूरा करे। यही कारण है कि वह अपने बेटे को शुरू से ही ऐसी शिक्षा देता है कि रास्ते में चाहे जितनी भी कठिनाईयां आयें बेटा उन्हें पाटकर आगे बढ़ने के लिये तैयार रहे। कुछ ऐसे ही सपनों को बुनियादी रूप से आकार देने का काम इन दिनों छिंदवाड़ा के लोकप्रिय नेता और पूर्व सांसद नकुलनाथ कर रहे हैं। दरअसल नकुलनाथ अपने पिता कमलनाथ द्वारा बूंद-बूंद कर सिंचित कर विकसित किये गये छिंदवाड़ा…
मुम्बई/स्वराज टुडे: मॉडल व एक्ट्रेस प्रीति वर्मा केसीएफ फाउंडेशन के द्वारा 3 जनवरी 2025 को आयोजित मिस बॉलीवुड ऑनलाइन ब्यूटी कॉन्टेस्ट 2025 (सीज़न 6) की विनर घोषित की गई, साथ ही इसकी रनर अप ऎक्ट्रेस सुनीता राजपूत रहीं। इसके ज्यूरी सदस्यों में डॉ कृष्णा चौहान, डॉ परीन सोमानी और पब्लिसिटी डिज़ाइनर आर राजपाल थे। प्रीति वर्मा यह खिताब जीतकर बहुत खुश हैं और उन्होंने डॉ कृष्णा चौहान का आभार जताया है। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित 4थे ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2024’ से भी प्रीति वर्मा को सम्मानित किया गया था। केसीएफ फाउंडेशन के अंतर्गत…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: लोक विज्ञान पर्यावरण सुधार संतुलित विकास तीन ध्येय वाक्यों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने वाली संस्था छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा द्वारा 3 जनवरी 2025 को बीकन इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल कोरबा पश्चिम में सावित्रीबाई फुले दिवस का आयोजन किया गया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम मे भाग लिया। बीकन इंग्लिश मध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री आशीष गोटलिब एवं शिक्षक श्री आदर्श चौधरी, श्री औस्टीन मसीह के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा। विज्ञान सभा से कमलेश दास कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।
