Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पिता कमलनाथ के सपनों को संरक्षित कर विकास कार्य को गति देने मैदान में उतरे नकुलनाथ,भाजपा नेताओं द्वारा जनता पर किये जा रहे अत्याचारों को रोकने में बढ़ाएंगे महत्वपूर्ण कदम
    Featured

    पिता कमलनाथ के सपनों को संरक्षित कर विकास कार्य को गति देने मैदान में उतरे नकुलनाथ,भाजपा नेताओं द्वारा जनता पर किये जा रहे अत्याचारों को रोकने में बढ़ाएंगे महत्वपूर्ण कदम

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    p2ceo2e kamal nath nakul nath
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    भोपाल/स्वराज टुडे: कहते हैं पिता यदि अपनी आंखों से कोई सपना देखता है तो उसकी चाहत होती है कि उसके उस सपने को उसका बेटा जरूर पूरा करे। यही कारण है कि वह अपने बेटे को शुरू से ही ऐसी शिक्षा देता है कि रास्ते में चाहे जितनी भी कठिनाईयां आयें बेटा उन्हें पाटकर आगे बढ़ने के लिये तैयार रहे। कुछ ऐसे ही सपनों को बुनियादी रूप से आकार देने का काम इन दिनों छिंदवाड़ा के लोकप्रिय नेता और पूर्व सांसद नकुलनाथ कर रहे हैं। दरअसल नकुलनाथ अपने पिता कमलनाथ द्वारा बूंद-बूंद कर सिंचित कर विकसित किये गये छिंदवाड़ा जिले को अब एक नया स्वरूप देने की योजना पर कार्य कर रहे हैं। चर्चा इस बात की है कि कमलनाथ ने जिस छिंदवाड़ा को देश का मॉडल जिला बनाया है भाजपा शासन आते ही उस मॉडल को बर्बाद करने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। यही कारण है कि नकुलनाथ अपने पिता से विरासत में मिली इस बुनियाद को भविष्य में संरक्षित रखने के कार्य की योजना बना रहे हैं।

    भाजपा नेताओं की लगी नजर

    कभी हंसता-खिलखालाता और चहुं ओर हरियाली से सरावोर छिंदवाड़ा जिले को भाजपा नेताओं की ऐसी नजर लगी कि आज जिले में आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिर बात चाहे रोज़गार की हो, कामकाज की या फिर सुरक्षा, निवेश और व्यापार की। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पांच दशकों के अपने अथक प्रयास से जिस तरह से छिंदवाड़ा को विकसित करने का कार्य किया था वर्तमान भाजपा नेतृत्व और उसके नेता कमलनाथ के इस मॉडल को तहस-नहस करने में जुटे हुये हैं। सूत्रों के अनुसार स्थानीय भाजपा सांसद बंटी विवेक साहू जनता के सामने अपनी सकारात्मक छवि बनाने के लिये कमलनाथ द्वारा शुरू किये गये कार्यों को बंद करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 4 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    अवैध वसूली और जमीन अधिग्रहण की मिली शिकायतें

    स्थानीय नेताओं के अनुसार जिले में जब से भाजपा नेता ने कमान संभाली है जिले के अंदर भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। अवैध वसूली और जमीन अधिग्रहण जैसी परेशानियां अब सामने आने लगी है। यही नहीं स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि भाजपा सांसद पूरे जिले में अपनी मनमानी कर रहे हैं और उन स्थानों पर अधिक विकास कार्यों को करने में जुटे हैं जहां उनके अपने लोग हैं और जहां से उन्हें अधिक वोट मिला है। विकास कार्यों में हो रही इस अनदेखी से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि जब लोग अपनी शिकायतों को लेकर नकुलनाथ के पास पहुंचे तो उन्होंने लोगों की परेशानियों को गंभीरता से लिया स्वयं आमजन के साथ मिलकर दोबारा जिले के विकास की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है।

    पिता के कार्यों को देंगे विशेष पहचान

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छिंदवाड़ा जिले के रहवासियों के दिलों में राज करने वाले कमलनाथ ने अपने पांच दशक के कार्यकाल में जिले के विकास की नींव को जिस ढंग से आकार दिया था अब उसे जीर्ण-क्षीर्ण होने से रोकने नकुलनाथ दोबारा मैदान पर उतर आये हैं। नकुलनाथ ने जिले में शिक्षा, चिकित्सा, रोज़गार, स्व-रोजगार, कृषि, व्यापार आदि विषयों पर मंथन करने के लिये विशेष टीम गठित करने के संकेत दिये हैं। यह टीम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशन में कार्य करेगी और जिले को संरक्षित कर विशेष पहचान दिलायेगी। जाहिर है कि नकुलनाथ द्वारा किये जा रहे यह प्रयास यदि आकार लेते हैं तो निश्चित ही संपूर्ण जिले को एक विशेष पहचान मिलेगी और नकुलनाथ भी पिता के कार्य़ों को विशेष पहचान देने में सफल होंगे।

    यह भी पढ़ें :  Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    आज भी जनता के दिलों पर राज करते हैं पिता-पुत्र

    राजनैतिक विश्लेषकों के अनुसार कमलनाथ ने छिंदवाड़ा की जनता के लिये जो कार्य किया वह अपने आप में एक विशेष उपलब्धि है। ऐसा कार्य न कभी किसी नेता ने किसी जिले में किया है और न ही भविष्य में इस तरह का कार्य दोबारा होने की संभावना है। यही वजह है कि आज भी पिता-पुत्र जिले की जनता के दिलों पर राज करते हैं।

    *विजया पाठक की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: प्रदेश भर में अब तक 2,000 से अधिक बाहरी लोगों की हुई पहचान: विष्णु शर्मा, डिप्टी सीएम

    यह भी पढ़ें:25 छक्के, 429 रन, 2025 के पहले T20I में ही मच गया गदर, श्रीलंका की न्यूजीलैंड पर कमाल की जीत

    यह भी पढ़ें:चमत्कार! एंबुलेंस से ले जा रहे थे ‘डेड बॉडी’, गड्ढे में गिरने से लगा झटका और जिंदा हो गया बुजुर्ग

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    October 8, 2026

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    October 8, 2026

    Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    October 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,991 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,536 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,405 Views
    Don't Miss

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026

    छत्तीसगढ़ अंबिकापुर/स्वराज टुडे: विशेष रिपोर्ट भारत मुक्ति मोर्चा एवं सहयोगी संगठनों ने सरगुजा (अंबिकापुर) में…

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    October 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.