Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 7 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 7 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 7 जनवरी दिन मंगलवार को चंद्रमा का गोचर रेवती उपरांत अश्विनी नक्षत्र से होने से आज पंचक समाप्त होगा साथ ही आज चंद्रमा और मंगल के बीच राशि परिवर्तन होने से शुभ योग बनेगा। इसके साथ ही आज गुरु और चंद्रमा के बीच भी शुभ संयोग बनेगा। इन स्थितियों में आज का दिन मेष, वृषभ और मकर राशि के अलावा किन-किन राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के लिए आज का दिन धूप छांव सा रहेगा। दिन के आरंभ में कुछ उलझन और परेशानी रहेगी लेकिन शाम तक स्थिति अनुकूल हो जाएगी। छात्रों को आज शिक्षा में अपने प्रयास का पूरा प्रतिफल मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम आज आपका किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से पूरा हो जाएगा। नौकरी में आज अधिकारी की दृष्टि आपके काम पर बनी रहेगी इसलिए काम में लापरवाही से आपको बचना होगा। लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज कुछ उलझन के बाद काम बन जाने की संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले में कोई भी फैसला लेने से पहले किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह जरूर लें। लव लाइफ में आज शाम का समय सुखद रहने वाला है।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि पर आज भाग्य के सितारे मेहरबान रहेंगे। आज आपको कोई ऐसी संपत्ति और लाभ मिलने का योग है जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं होगी। आपको आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के द्वारा भी फायदा मिल सकता है। किसी शुभ और पुण्य कार्य में धन खर्च करके आपको खुशी मिलेगी। आज आप धर्मार्थ कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेंगे। जीवनसाथी की स्वास्थ्य संबंधी समस्या में सुधार होने से आप राहत महसूस करेंगे।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन उलझन भरा रह सकता है। आपके मन में किसी बात को लेकर आज भय बना रह सकता है। लेकिन आप सकारात्मक रहेंगे तो डर पर विजय कर पाने में सफल रहेंगे। आज आप अपने मन की बात किसी मित्र या जीवनसाथी से साझा करेंगे, इनकी सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के खर्च पर नियंत्रण रखना होगा और कमाई के साधनों पर ध्यान देना होगा। आपके लिए सलाह है कि, आज आप किसी की बेकार बातों में पड़ने से बचें।

    यह भी पढ़ें :  एडवांस डायग्नोस्टिक में 3 अगस्त को स्किन, हेयर एंड लेजर का नि:शुल्क परामर्श शिविर

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों को दिन के पहले भाग में स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है। ऐसे में आज आपका मन काम में नहीं लगेगा। मन आपका आज विचलित रह सकता है। लेकिन दोपहर के बाद से स्थिति में सुधार दिखने लगेगा। आपके लिए सलाह है कि, आज आप किसी के प्रभाव में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। अगर आपका जमीन से जुड़ा कोई विवाद कोर्ट में चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कामयाबी मिलेगी।

    ​सिंह राशि

    आपके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज अपने काम में भाग्य सफल बनाएगा। अच्छी बात यह है कि आप आज जो भी काम करेंगे उसे पूरे मन और उत्साह से करेंगे जिससे आपकी सफलता का मार्ग सरल होगा। आपके लिए सलाह है कि सकारात्मक रहें और अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। आज व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों को पूरा समय नहीं दे पाएंगे जिसके लिए आपको शिकायत मिल सकती है। जो जातक अकाउंट से संबंधित काम करते हैं आज उनके ऊपर काम का अतिरिक्त दबाव बना रह सकता है।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। बुद्धि और कार्यकुशलता का भी आज इन्हें लाभ मिलता दिख रहा है। लेकिन आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा, आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। छात्रों को आलस छोड़कर शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो परीक्षा परिणाम निराश कर सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से खुशी मिलेगी। साथ ही आज यदि आप माता-पिता से कोई सलाह लेकर कार्य करेंगे, तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  वंदे भारत एक्सप्रेस में सूरत से अहमदाबाद पहुंचा बॉक्स में धड़कता मानव दिल, देश में पहली बार हुआ ऐसा

    ​तुला राशि

    तुला राशि के जातकों को आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको मनोयोग से काम करना होगा नहीं तो आपका काम आज अटक सकता है। आपके लिए आर्थिक मामलों में सलाह है कि आज कोई भी बड़े निर्णय लेने से बचें। दिन के दूसरे भाग में आपको आज संतान की ओर से अच्छी खबर मिलेगी और जीवनसाथी के साथ कोई वाद विवाद चल रहा है तो इसमें भी समस्या का समाधान होगा। नौकरी में आज किसी न किसी बात को लेकर मन खिन्न हो सकता है।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन लाभदायक रहेगा। लेकिन दिन भर कुछ न कुछ काम बना रहने से आप व्यस्त रहेंगे। नौकरी में आपको आज वरिष्ठ सहकर्मियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। बच्चों की खुशी के लिए आज शाम का समय उनके साथ हंसी मनोरंजन में बिताएंगे। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी से स्नेह और सहयोग मिलेगा। आंखों से संबंधित कोई समस्या है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है। खानपान में भी आपको आज संयम रखना चाहिए।

    ​धनु राशि

    आज मंगलवार का दिन धनु राशि के लिए सरकारी क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको आज कारोबार में कोई अच्छी डील मिल सकती है। किसी अप्रत्याशित स्रोत से भी आज आपको लाभ मिलने का योग है। आप आज आर्थिक मामलों में बचत के लिए बेहतर प्रबंधन कर पाएंगे। लेकिन आज आपके लिए सलाह यह भी है कि, दूसरों की बातों में आकर जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  समरसता संकल्प अभियान: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कटघोरा में कलश यात्रा का भव्य स्वागत

    ​मकर राशि

    मकर राशि के सितारे आज शुभ स्थिति की ओर संकेत दे रहे हैं। आज आपको बेहतर अवसर मिलेंगे और बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति होगी। आज आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रख पाने में सफलता मिलेगी। धन की बचत कर पाएंगे। संतान पक्ष से आज आपको सुख सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने कारोबार में वृद्धि के लिए बड़ी योजनाओं पर काम कर सकते हैं। कृषि और गृह निर्माण कार्य से जुड़े जातकों को आज विशेष फायदा होगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें।

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभप्रद और खास रहने वाला है। आज आपका कोई ऐसा काम पूरा हो सकता है जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। यदि आपका अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है तो आपकी समस्या और तनाव दूर होने का संयोग बनेगा। आज आपको अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने धन खर्च करना होगा। इसलिए आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपका दिन आज मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे। आपके जीवनसाथी को आज लाभ मिलने से भी आपको खुशी होगी। अगर परिवार में आपकी बहन या भाई की शादी को लेकर कोई समस्या है तो आज किसी संबंधी या परिचित के सहयोग से आपका काम बन सकता है। नौकरीपेशा लोग अगर दूसरी नौकरी की तलाश में हैं तो इन्हें जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। आपको आज सेहत पर धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी करीबी से लेन-देन करते हुए सजग और व्यावहारिक रहना चाहिए।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026

    पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    August 9, 2026

    40 मासूमों की 200 अश्लील वीडियो, 4 साल से हो रही थी हैवानियत, महाराष्ट्र में चेतन कोली का खौफनाक कांड, मोबाइल देखते ही उड़े पुलिस के होश

    August 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,473 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    बाबा कनकेश्वर धाम के लिए शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की…

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.