Author: Deepak Sahu
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: टोल शुल्क के लिए फास्टैग की व्यवस्था कर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार को पहले ही काफी हद तक सीमित कर चुका है, लेकिन अभी भी टोल प्लाजा पर वाहनों के रुकने और शुल्क कटने की प्रक्रिया में जो कुछ मिनट का समय लगता है, अब उसे भी पूरी तरह खत्म करने की तैयारी है। सूरत स्थित चौर्यासी से होगी योजना की शुरुआत केंद्र सरकार टोल बैरियर मुक्त जिन हाईवे की परिकल्पना पर काफी समय से काम कर रही थी, अब उसे अगले माह से लागू किया जा रहा है।…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा दिनांक 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 12:15 बजे तक जिले के कुल 32 परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी, जिसमें 9790 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए व्यापम के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवंटित आर्जर, केंद्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए निम्न निर्देश अनिवार्य रूप से जारी किए गए हैं। परीक्षा 10:00 बजे प्रारंभ होगी। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार 30 मिनट पूर्व, अर्थात 09:30…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज’ थीम के तहत राष्ट्रीय फायर सर्विस सप्ताह का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य अग्नि सुरक्षा जागरूकता, आपातकालीन तैयारी और घटनाओं की रोकथाम को मजबूत करना था। इसमें कर्मचारियों, व्यापारिक साझेदारों, स्कूली छात्रों और समुदाय के सदस्यों सहित 1100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। सप्ताह भर चले इस आयोजन में क्विज, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही, बालको ने सुरक्षा प्रशिक्षण…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिलान्तर्गत बालको क्षेत्र के कैलाश नगर स्थित राम मंदिर परिसर में रहने वाले एक आर्थिक रूप से कमजोर यादव परिवार के लिए सामाजिक सहयोग की अनूठी मिसाल सामने आई है। मजदूरी कर जीवनयापन करने वाले इस परिवार के लिए बेटी और बेटे दोनों की शादी कर पाना कठिन हो रहा था। परिवार की परेशानी जानकर बालको माधव प्रभात शाखा के स्वयंसेवक आगे आए और शादी की पूरी जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया। सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर शादी में आवश्यक राशन सामग्री जैसे आटा, चावल, सब्जी सहित अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया। इसके साथ ही मातृ शक्ति…
भाजपा का आरोप: कांग्रेस ने रोका महिलाओं का हक, उजागर हुई संकीर्ण मानसिकता कोरबा/स्वराज टुडे: भाजपा जिला कार्यालय पं. दीनदयाल कुंज, टीपी नगर कोरबा में आज आयोजित प्रेस वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जोरदार निशाना साधा। प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति स्वर्णकार एवं प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा संतोषी दीवान मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया…
छत्तीसगढ़ रायपुर-कोरबा/स्वराज टुडे: देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेशों की अनदेखी किए जाने पर छत्तीसगढ़ सरकार और कोरबा पुलिस के खिलाफ तीखा रुख अपनाते हुए कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने इस मामले को “स्पष्ट और जानबूझकर किया गया उल्लंघन” करार देते हुए कोरबा के पुलिस अधीक्षक (SP) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 24 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का सख्त निर्देश दिया है। न्यायपालिका की सख्ती, प्रशासन पर सीधा सवाल न्यायमूर्ति जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति जस्टिस आर. महादेवन की खंडपीठ ने साफ शब्दों में कहा कि अदालत के आदेशों की…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: करीब 23 साल पुराने एनसीपी नेता राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के बेटे अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने अमित जोगी की दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी है. दरअसल, हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए अमित जोगी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसकी सुनवाई 20 अप्रैल के बाद 23 अप्रैल को हुई. दरअसल, NCP नेता राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के बेटे अमित जोगी को हाईकोर्ट ने 6 अप्रैल…
छत्तीसगढ़ सारंगढ़/स्वराज टुडे: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पत्रकार पोश राम साहू के साथ मारपीट करने वाले कृषि विभाग के अधिकारी पर आखिरकार प्रशासन का डंडा चल गया है। लंबे समय से चर्चा में रहे इस मामले में अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिला कलेक्टर संजय कन्नौजे ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और जांच के बाद दोषी पाए गए अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर उप संचालक कृषि विभाग (DDA) ने प्रवीण पटेल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (REO) को निलंबित कर दिया है। गौरतलब है…
उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने अपने ही सहकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर, जो SGPGI में एमडी कर रही हैं, महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के डॉक्टर सचिन गुप्ता ने पहले उनसे दोस्ती की और फिर शादी का वादा कर प्रपोज किया और उनके करीब आया। महिला का कहना है कि वह उसके झांसे में आ गईं और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। जबरन संबंध और नशे का आरोप पीड़िता के अनुसार, शुरुआत के बाद आरोपी…
मध्यप्रदेश सीहोर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्रशासनिक गलियारों में सनसनी फैला दी है. जिला कृषि अभियांत्रिक विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने अपने ही विभाग के सहायक कृषि यांत्रिक अधिकारी पर यौन उत्पीड़न और लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने आरोपी अधिकारी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है. 6 महीने से चल रहा था शोषण का सिलसिला पीड़िता के अनुसार, सहायक कृषि यांत्रिक अधिकारी योगराज सावरकर पिछले…
