Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»लखनऊ SGPGI की रेजिडेंट डॉक्टर ने सहकर्मी डॉ. सचिन गुप्ता पर शादी का झांसा देकर रेप का लगाया आरोप, F.I.R. दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी डॉक्टर
    Featured

    लखनऊ SGPGI की रेजिडेंट डॉक्टर ने सहकर्मी डॉ. सचिन गुप्ता पर शादी का झांसा देकर रेप का लगाया आरोप, F.I.R. दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी डॉक्टर

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 23, 2026Updated:April 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    pgi 1776903247265 1776903256222
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने अपने ही सहकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर, जो SGPGI में एमडी कर रही हैं, महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के डॉक्टर सचिन गुप्ता ने पहले उनसे दोस्ती की और फिर शादी का वादा कर प्रपोज किया और उनके करीब आया। महिला का कहना है कि वह उसके झांसे में आ गईं और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने।

    जबरन संबंध और नशे का आरोप

    पीड़िता के अनुसार, शुरुआत के बाद आरोपी ने नियमित रूप से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। हर बार संबंध बनाने से पहले वह उन्हें शराब पिलाता था और ऑनलाइन दवाएं मंगवाकर उन्हें लेने के लिए मजबूर करता था।

    धोखा और बदनामी का आरोप

    पीड़िता का कहना है कि बाद में उन्हें पता चला कि आरोपी के कई अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं। जब उन्होंने इस बारे में सवाल किया, तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद उसने कैंपस में उनके बारे में अफवाहें फैलाकर उन्हें बदनाम करना शुरू कर दिया।

    FIR के बाद आरोपी फरार

    पीड़िता की शिकायत पर लखनऊ के पीजीआई कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। FIR दर्ज होने के बाद आरोपी डॉक्टर कथित रूप से फरार हो गया है और पिछले कुछ दिनों से कैंपस में नजर नहीं आया।

    जबरदस्ती और धमकी का आरोप

    पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने जबरन संबंध बनाए, अप्राकृतिक यौन संबंध के लिए दबाव डाला, शराब पिलाई और गर्भनिरोधक दवाएं जबरदस्ती खिलाईं। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और जातिसूचक गालियां भी दी गईं।

    यह भी पढ़ें :  Sonbhadra: 124 साल पुरानी रामलीला का 8 अक्टूबर से आगाज़, मुकुट पूजन के साथ शुरू होगा मंचन, विजयादशमी पर होगा ऐतिहासिक भरत मिलाप

    मानसिक दबाव और आत्महत्या की कोशिश

    लगातार तनाव और सामाजिक अपमान के कारण पीड़िता अवसाद में चली गईं। उन्होंने यह भी बताया कि दिसंबर 2025 में उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन उनके दोस्तों ने समय रहते उन्हें बचा लिया।

    न्याय के लिए कई जगह गुहार

    पीड़िता ने 24 फरवरी 2026 को पुलिस में शिकायत की। इसके बाद उन्होंने विशाखा कमेटी, वन स्टॉप सेंटर और महिला आयोग से भी मदद मांगी, लेकिन उन्हें कहीं से राहत नहीं मिली। अंततः लंबी कोशिशों के बाद मामला दर्ज हुआ।

    सामाजिक अलगाव और करियर पर असर

    पीड़िता का कहना है कि वह पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही हैं, लेकिन इस घटना के बाद सहकर्मी उनसे दूरी बना रहे हैं। इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य और करियर दोनों पर नकारात्मक असर पड़ा है।

    पुलिस की कार्रवाई जारी

    पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाश जारी है और उसके दिल्ली स्थित पते पर भी दबिश दी जाएगी। मामले की जांच चल रही है।

    दबाव में यौन शोषण का शिकार होने से कैसे बचें

    ब्लैकमेल के जरिये यौन शोषण बहुत गंभीर अपराध है। आप इससे घबराएं नहीं, इससे बाहर निकलने का रास्ता है। डर लगना स्वाभाविक है, लेकिन याद रखो – गलती आपकी नहीं है, दबाव डालकर यौन शोषण करने वाले की है।

    1. तुरंत ये कदम उठाएं – सबसे जरूरी है

    1. सारी बातचीत बंद करें :  एक बार आरोपी की मांग पूरी कर दिए तो वो कभी नहीं रुकेगा। मांग लगातार बढ़ती जाएगी, इसलिए तत्काल उनसे दूरी बनाये। उसका नंबर, इंस्टा, फेसबुक हर जगह से उसे ब्लॉक कर दें।
    2. सबूत सेव करें: व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य मैसेजेस का स्क्रीनशॉट सेव कर लें। फोन में एक अलग फोल्डर में सुरक्षित रखें। ये पुलिस केस में सबसे ज्यादा काम आएगा।
    3. शर्म छोड़ें, तत्काल रिपोर्ट कराएं : IPC 354C, 354D, 384, 503 और IT Act 66E, 67A के तहत ये संगीन जुर्म है। 3-7 साल की जेल है।

    यह भी पढ़ें :  Dehradun: प्रेमी के फोन में पत्नी की अश्लील फोटो से राज खुलने पर हुई प्रेमनगर में हत्या

    2. शिकायत कहाँ करें – 100% गोपनीय रहती है

    1. ऑनलाइन: http://cybercrime.gov.in पर “Report Other Cyber Crime” में शिकायत दर्ज कराएं। अपनी पहचान छुपाकर भी कर सकते हो। Women/Child Related Crime में रिपोर्ट करने पर तुरंत एक्शन होता है।
    2. हेल्पलाइन : साइबर क्राइम के मामले में 1930 पर कॉल करें – 24×7 साइबर क्राइम हेल्पलाइन है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की 24×7 महिला हेल्पलाइन – 14490 हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए डिजिटल शिकायत पंजीकरण प्रणाली प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। महिला उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायत के लिए 181 टोल फ्री नम्बर 181 पर 24×7 कॉल किया जा सकता है।इस नम्बर पर फ्री कॉउंसलिंग भी होती है। नजदीकी महिला थाने या साइबर सेल जाएं। FIR लिखवाने से बिल्कुल ना डरें । पुलिस आपकी पहचान उजागर नहीं कर सकती – सुप्रीम कोर्ट का आदेश है।

    3. शोषणकर्ता को कैसे हैंडल करें

    1. धमकी से ना डरें : 99% केस में ब्लैकमेलर फोटो/वीडियो वायरल नहीं करता। क्योंकि वायरल करते ही उसके पकड़े जाने के चांस बढ़ जाते हैं। वो सिर्फ डरा कर आपसे पैसा वसूली अथवा अनैतिक कार्य करना चाहता है।
    2. परिवार को बताएं : किसी भरोसेमंद दोस्त, भाई-बहन या माँ को बताएं। अकेले ये लड़ाई लड़ना मुश्किल है। आप विक्टिम हो, आपने कोई जुर्म नहीं किया है।

    4. भविष्य में बचने के लिए

    1. प्राइवेट फोटो/वीडियो कभी शेयर मत करो : वीडियो कॉल पर भी रिकॉर्डिंग हो सकती है।
    2. अनजान लिंक पर क्लिक मत करें: “आपकी न्यूड फोटो लीक हो गई” ऐसे मैसेज वाले लिंक स्कैम होते हैं।
    3. सोशल मीडिया प्राइवेट रखो: फेसबुक/इंस्टा की सेटिंग में Only Friends कर दो।
    4. शादी के झांसे में बिल्कुल ना आएं:  कोई शख्स कितना भी मन लुभावना बातें करे,  शादी करने की कसमें खाएं, उसके झांसे में बिल्कुल ना आएं। याद रहे शादी से पूर्व शारीरिक संबंध ना केवल अनैतिक है बल्कि इससे लड़की के चरित्र पर ही सवाल उठने लगता है। इसी वजह से अक्सर लड़के शादी से इंकार कर देते हैं। यानी ये सब जिस्म पाने के चोचले से ज्यादा कुछ नहीं।

    यह भी पढ़ें :  स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    यह भी पढ़ें: साइन कराने के बहाने घर बुलाते थे फिर करते थे गंदा काम, महिला कर्मचारी ने अपने अधिकारी पर लगाया सनसनीखेज आरोप, प्रशासनिक विभाग में मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: सर्राफा व्यापारियों को ठगी से सतर्क रहने की अपील, बिलासपुर में दिया गया था शातिर तरीके से ठगी को अंजाम

    यह भी पढ़ें: New Delhi: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद निर्मम हत्या, घर के पूर्व नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.