Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»New Delhi: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद निर्मम हत्या, घर के पूर्व नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम
    Featured

    New Delhi: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद निर्मम हत्या, घर के पूर्व नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 23, 2026Updated:April 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7094284801776896822782b943b9231c3513aca556d3b5b3c8c4fbd9400f996030c48e785684a8392d569b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  दिल्ली में एक बार फिर घर की चारदीवारी में सुरक्षा की पोल खुल गई है। राजधानी के दक्षिण-पूर्वी इलाके में बुधवार (22 अप्रैल) सुबह एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया। वरिष्ठ IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी का शव उसके ही घर से बरामद हुआ। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यौन शोषण के बाद मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या करने का संदेह जताया जा रहा है।

    शक की सुई घर के उस पुराने नौकर पर घूम रही थी जिसे करीब डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस को आशंका थी कि निकाले जाने के बदले में उसने यह जघन्य अपराध किया हो सकता है।

    घटना के वक़्त घर पर अकेली थी बेटी

    वारदात बुधवार सुबह हुई, जब युवती के माता-पिता सुबह की जिम रूटीन के लिए घर से बाहर गए हुए थे। लौटने पर उन्होंने बेटी को घर के अंदर मृत पाया। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने शव के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

    कॉलोनी की सुरक्षा पर उठे सवाल

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, लड़की ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली थी और फिलहाल UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह अपने माता-पिता के साथ अमर कॉलोनी के उस आवासीय इलाके में रहती थी जो आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है।

    राजस्थान के रहने वाले पूर्व घरेलू नौकर पर हत्या का शक

    पुलिस जांच में सबसे बड़ा सुराग घर के उस पूर्व नौकर राहुल मीना का मिला है जो राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे करीब एक-डेढ़ महीने पहले ही काम से हटा दिया गया था। पुलिस का मानना है कि नौकरी छिनने के गुस्से और बदले की भावना में उसने यह वारदात को अंजाम दिया हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    पुलिस की कार्रवाई: केस दर्ज, फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

    दिल्ली पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया । पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के नतीजे आने के बाद यौन शोषण और हत्या की पुष्टि हो गयी ।

    उधर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 15 टीमों का गठन किया था. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या करने के अलावा घर में लूटपाट भी की थी. उसने घर के अलमारी से 2.5 लाख रुपये चुराए थे. पीड़िता के साथ यौन उत्पीड़न करने और रुपये चुराने के बाद आरोपी ने घर में ही कपड़े बदले और पुराने कपड़ों को घर के अंदर ही छोड़ कर फरार हो गया. हत्या के बाद आरोपी के भागने के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में आरोपी बैग लेकर भागता दिख रहा है. वह पीली शर्ट पहने हुए है और उसके कंधे पर बैग टंगा हुआ है.

    IMG 20260423 082010

    पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उस ऑटो की पहचान की, जिस पर बैठ कर आरोपी भागा था. पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को ट्रैक किया. ऑटो ड्राइवर ने पुलिस को आरोपी के होटल की लोकेशन बताया, जहां उसने आरोपी को उतारा था. इस इनपुट के सहारे पुलिस होटल तक पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों से पूछताछ के आधार पर ये पता चला है कि आरोपी ने अकेले ही हत्या, यौन उत्पीड़न और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है.

    आरोपी राहुल को IRS अधिकारी ने एक दूसरे अधिकारी की सिफारिश पर काम पर रखा था. उसने वहां लगभग एक साल तक काम किया. पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन गेम खेलता था और सट्टा लगाता था. इसके लिए वो आस-पड़ोस के हाउस हेल्प से कर्ज लेता था और अधिकारी के साथ भी फर्जीवाड़ा करता था.

    यह भी पढ़ें :  PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग...अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    अधिकारी उसे दवा लाने के लिए पैसे देते थे. लेकिन वो पैसे अपने पास रख लेता था और उनके नाम पर दुकान से उधार दवाई ले आता था. अधिकारी के परिवार को उसकी हरकतों के बारे में पता चल गया. इसलिए उन्होंने उसे नौकरी से निकाल दिया.

    क्यों चौंकाती है यह घटना?

    यह मामला सिर्फ एक हत्याकांड नहीं, बल्कि घरेलू सुरक्षा और विश्वासघात का सवाल उठाता है। IRS अधिकारी जैसे उच्च पद पर तैनात परिवार भी जब घर के अंदर सुरक्षित महसूस नहीं कर पाते, तो आम नागरिकों की चिंता और बढ़ जाती है। अमर कॉलोनी जैसे मध्यवर्गीय इलाके में ऐसी घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस अब न सिर्फ आरोपी की तलाश कर रही है बल्कि पूरे इलाके में घरेलू नौकरों की बैकग्राउंड चेकिंग पर भी जोर दे रही है।

    पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। पूरा मामला UPSC की तैयारी कर रही एक होनहार युवती की जिंदगी छीनने वाला है। दिल्ली पुलिस की हर मूवमेंट पर नजर बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें: Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    यह भी पढ़ें: मड़वारानी पहाड़ से नीचे उतर रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप का हुआ ब्रेक फेल, बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, 9 श्रद्धालु घायल

    यह भी पढ़ें: अमरावती ब्लैकमेल कांड: जानिए कैसे 19 साल के अयान ने 150 से ज्यादा हिन्दू नाबालिग लड़कियों को बनाया शिकार, गुस्साए लोगों ने शहर बंद का किया ऐलान तो प्रशासन ने आरोपी के घर पर चलाया बुलडोजर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026

    Health care: अगर आप अकेले हो और Heart Attack आ जाए… तो ये गलती बिल्कुल ना करें

    September 22, 2026

    Korba: मुकुटधर साहित्य समिति कोरबा में हिन्दी दिवस पर केन्द्रित काव्य गोष्ठी का आयोजन

    September 22, 2026

    Korba: मुकुटधर चित्रकला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन संपन्न, श्रीमती अंकिता सोनी बनी जिला संयोजक

    September 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,956 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,519 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,389 Views
    Don't Miss

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की अहम बैठक, अरुण साव ने पदाधिकारियों को दिए…

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026

    Health care: अगर आप अकेले हो और Heart Attack आ जाए… तो ये गलती बिल्कुल ना करें

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.