Author: Deepak Sahu
जबलपुर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शादी की खुशियों को विवाद और आरोप-प्रत्यारोप के बीच उलझा दिया है। मामला रांझी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर का है, जहां अजीत यादव की शादी बरेला निवासी महक यादव से तय हुई थी। परिवार ने पूरी तैयारी के साथ 20 अप्रैल 2026 की शादी की तारीख तय की थी और तिलक की रस्म 2 नवंबर 2025 को संपन्न हुई थी। शादी की तैयारियों में परिवार ने करीब डेढ़ से दो लाख रुपये भी खर्च कर दिए थे। लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही 10 अप्रैल…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पूरा भारत इन दिनों तेज गर्मी से जूझ रहा है. सुबह उठते ही लू के थपेड़े लोगों को झुलसाने लग जाते हैं. बादलों के अभाव में सूरज की किरणें सीधे धरती पर पहुंच रही हैं, जिससे हालात और ज्यादा विकट होते जा रहे हैं. हालांकि, अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट ने इस हफ्ते का जो अपडेट जारी किया है. उससे लोग राहत महसूस कर सकते हैं. 26 अप्रैल के बाद मिलेगी तेज गर्मी से राहत IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी ट्रफ के प्रभाव से प्री-मानसून गतिविधि बढ़ रही है.…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे के तौर पर यूपी के बुनियादी ढांचे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे की घोषणा की थी। सरकार ने इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया। 18 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शाहजहांपुर में प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी। आधारशिला रखे जाने के साथ ही युद्ध स्तर पर काम पूरा कर अब इसे उद्घाटन की दहलीज तक पहुंचा दिया है। अब गंगा एक्सप्रेसवे का सपना साकारा हो जाएगा। प्रधानमंत्री 29 अप्रैल को हरदोई में इसका उद्घाटन करेंगे। मेरठ,…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का महज 18 घंटे के भीतर खुलासा कर अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थी अखिल कुमार देवांगन निवासी एमपी नगर, थाना सिविल लाइन रामपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 24.04.2026 को लगभग 12:15 बजे उसकी “दिव्या ज्वेलर्स” दुकान में तीन महिलाएं ग्राहक बनकर आईं और मौका पाकर सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गईं। त्वरित पुलिस कार्यवाही घटना के बाद तत्काल टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के…
बच्चों के अंतिम संस्कार की अलग परंपरा सिर्फ धार्मिक मान्यता नहीं, बल्कि भावनात्मक और वैज्ञानिक पहलुओं से भी जुड़ी है। यह हमें यह समझाती है कि क्यों हिंदू धर्म में छोटे बच्चों का अंतिम संस्कार जलाकर नहीं, बल्कि दफनाकर किया जाता है। हिंदू धर्म में आमतौर पर मृत्यु के बाद अग्नि संस्कार को सबसे पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अग्नि शरीर को पंचतत्वों में मिलाकर आत्मा को उसके बंधनों से मुक्त करती है। लेकिन जब बात छोटे बच्चों या अविवाहित बच्चों की आती है, तो यह परंपरा बदल जाती है। बच्चों की निर्मलता और निष्कपट स्वभाव…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: मुख्य सचिव विकासशील ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अब एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों से ही अध्यापन कराना अनिवार्य होगा। अभिभावकों और छात्रों पर निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें और वर्कबुक खरीदने के लिए दबाव डालने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ अब शिक्षा विभाग सख्त हो गए हैं। अप्रैल 2026 में जारी आदेशों के अनुसार निजी स्कूलों को एनसीईआरटी की किताबें ही अपनाने के निर्देश दिए गए हैं और निजी दुकानों से किताबें खरीदने की बाध्यता खत्म करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शिवाय हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के साथ अनुबंध किया है। इस समझौते के बाद अब बोर्ड के कर्मचारियों और उनके परिवारों का इलाज इसी अस्पताल में किया जाएगा, जिससे उन्हें कैशलेस और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इस फैसले का सीधा फायदा मरीजों को मिलेगा, क्योंकि अब उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में पहले से ही आधुनिक उपकरण, अनुभवी डॉक्टरों की टीम…
छत्तीसगढ़ बलरामपुर/स्वराज टुडे: बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस कस्टडी में रखे गए पिकअप वाहन से टायर बदलने और धान चोरी होने का आरोप लगा है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी मटुकधारी (पिता धनुकधारी) अपने पिकअप वाहन (UP 64 CT 4056) में 67 बोरी धान लोड कर 27 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बसंतपुर थाना स्टाफ द्वारा वाहन का पीछा किया गया। बताया…
आज का राशिफल: आज 25 अप्रैल, 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण और गतिशील रहने वाला है। आज का दिन मानवीय भावनाओं और प्रैक्टिकल कार्यों के बीच एक गहरा सेतु बनाएगा। सुबह के समय चंद्रदेव अपनी ही राशि कर्क में विराजमान रहकर करुणा, संवेदनशीलता और इंट्रोवर्ट विचार पैदा करेंगे, जिससे हम पारिवारिक और व्यक्तिगत मामलों में अधिक गहराई से जुड़ेंगे। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा और शाम के समय चंद्रदेव सिंह राशि में गोचर करेंगे, वैसे ही मानसिक वातावरण में एक बड़ा बदलाव आएगा। यह परिवर्तन हमारे भीतर आत्मविश्वास, रचनात्मक ऊर्जा और नेतृत्व करने की क्षमता का संचार करेगा। आज…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर कोरबा जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण हेतु “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनता को समयबद्ध सेवाएँ प्रदान करने और योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कुल 37 शिविरों का विस्तृत कैलेंडर जारी किया गया है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को क्लस्टर प्रभारी बनाते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन शिविरों की शुरुआत…
