छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व हिन्दू परिषद, जिला कोरबा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, अत्यंत सादगीपूर्ण एवं सन्यासी जीवन जीने वाले आदरणीय श्री चम्पत राय जी पर व्यक्तिगत टिप्पणियां करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं अनुचित है।
उन्होंने कहा कि श्री चम्पत राय जी ने दशकों तक बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को गति देने, समाज को संगठित करने तथा भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए निरंतर कार्य किया। उनका जीवन त्याग, तपस्या, अनुशासन और राष्ट्र व धर्म के प्रति समर्पण का उदाहरण है। ऐसे व्यक्तित्व पर बिना तथ्यों के आरोप-प्रत्यारोप या अमर्यादित टिप्पणियां करना न केवल उनके योगदान का अपमान है, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को भी आहत करता है।
अमरजीत सिंह ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि संपूर्ण सनातन समाज किसी भी प्रकार के भ्रम, दुष्प्रचार अथवा अनावश्यक विवादों से ऊपर उठकर उन लोगों के साथ मजबूती से खड़ा रहे जिन्होंने अपना पूरा जीवन धर्म और राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया है।
उन्होंने सभी रामभक्तों एवं सनातनी समाज से आग्रह किया कि वे संयम बनाए रखें, तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखें तथा समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखें। किसी भी निष्ठावान सनातनी योद्धा का मनोबल तोड़ने का प्रयास सफल नहीं होने देना चाहिए।
विश्व हिन्दू परिषद, जिला कोरबा का मानना है कि श्री चम्पत राय जी का योगदान भारतीय समाज सदैव स्मरण रखेगा और प्रत्येक रामभक्त उनके सम्मान एवं आत्मसम्मान की रक्षा के लिए सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।
यह भी पढ़ें: सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

Editor in Chief





