Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटेल पारा में एक युवक घरेलू विवाद के चलते हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार युवक पत्नी से विवाद के बाद परेशान होकर ग्राम के पास स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और जान देने की कोशिश करने लगा। घटना सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए वार्षिक ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ किया गया है। 40 दिनों तक चलने वाले इस विशेष शिविर में बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। समर कैंप के शुरू होते ही बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आज के समय में बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियों का ज्ञान भी बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। पिछले 11 वर्षों से अस्पताल में सफलतापूर्वक दूरबीन पद्धति (लेप्रोस्कोपिक) सर्जरी की सेवाएं दी जा रही हैं, जिससे हजारों मरीजों को कम दर्द, तेज रिकवरी और सुरक्षित इलाज का लाभ मिला है। अब इन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करते हुए अस्पताल प्रबंधन ने महत्वपूर्ण पहल की है। अस्पताल में अब वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ. एस. पालीवाल के मार्गदर्शन में उन्नत सर्जिकल सेवाएं और मजबूत हुई हैं। वहीं फुल-टाइम लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. देबंगन पॉल चौधरी की नियमित सेवाएं…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आर्ट ऑफ लिविंग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कोरबा वासियों ने दिव्य और दुर्लभ श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए. इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने शिवलिंग के दर्शन किया। घंटाघर में शिवलिंग दर्शन के साथ आर्ट ऑफ़ लिविंग की ओर से विशेष भजन मंडली द्वारा भजन किया गया। सोमनाथ ज्योर्तिलिंग की विशेष पूजा अर्चना के बाद महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग कतारें, बनाकर शिवलिंग के समीप जाकर उसके दर्शन का मौका लोगों को दिया गया था.। ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार प्राचीन काल में गुजरात के सौराष्ट्र स्थित सोमनाथ मंदिर में विदेशी आक्रमणकारी मोहम्मद गजनवी ने…
छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर सोशल मीडिया (एक्स) पर 27 अप्रैल 2026 को अपनी दूसरी पोस्ट में इस साल की शुरुआत में अपने बेटे के निधन और हाल ही में हुए बॉयलर हादसे, जिसमें 25 लोगों की जान गई, के बाद गहरे व्यक्तिगत और पेशेवर दुख के दौर पर बात की। सोमवार को अपनी पोस्ट में, अग्रवाल ने पिछले कुछ महीनों को अपने जीवन के सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण समयों में से एक बताया और दोनों घटनाओं से जुड़े अपार दुख को व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया…
लव जिहाद क्या है: लव जिहाद एक सामाजिक-राजनीतिक शब्द है, कोई कानूनी परिभाषा नहीं है। आम तौर पर इस शब्द का इस्तेमाल उस दावे के लिए किया जाता है जिसमें कहा जाता है कि मुस्लिम पुरुष हिंदू महिलाओं को प्यार/शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराते हैं, ताकि जनसंख्या संतुलन बदला जा सके। इसे एक “संगठित साजिश” के रूप में पेश किया जाता है। ये शब्द पहली बार 2009 के आसपास केरल और कर्नाटक में सामने आया था। UP, MP, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक जैसे राज्यों ने “धर्म स्वतंत्रता कानून” या “गैरकानूनी धर्मांतरण विरोधी कानून” बनाए हैं। इनमें जबरन, झूठ बोलकर…
राजस्थान अजमेर/स्वराज टुडे: राजस्थान के अजमेर के Adarsh Nagar क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तंत्र-मंत्र के नाम पर एक महिला के साथ शोषण करने की कोशिश किए जाने के आरोप लगे हैं। मामले में कथित तांत्रिक योगेश, उसके पति और जेठ पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। घटना के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तंत्र-मंत्र और धार्मिक उपायों के नाम पर उसे झांसे में लेने की कोशिश की गई। आरोप है कि इसी बहाने उसके साथ शोषण का प्रयास किया गया। महिला…
आज का राशिफल: आज 27 अप्रैल 2026 का दिन खुद को समझने और प्रैक्टिकल सुधारों के बीच संतुलन बनाने का है। मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज अपनी क्रिएटिविटी को सही दिशा देने और बातचीत में सावधानी बरतने की जरूरत है। कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातक अपने घरेलू सुख और व्यक्तिगत पहचान पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिससे भावनात्मक स्पष्टता आएगी। तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को सामाजिक रिश्तों और करियर की ऊंचाइयों के बीच अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के अवसर मिलेंगे। मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए आज का…
कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में रविवार रात तनाव ज्यादा बढ़ गया. यहां जगद्दल पुलिस स्टेशन के सामने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. इस चुनावी क्षेत्र में हिंसा और तनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को यहां हाई-प्रोफाइल जनसभा करने के तय कार्यक्रम से ठीक कुछ घंटे पहले हुई है. ये हिंसा की चिंगारी प्रधानमंत्री के दौरे के लिए लगाए गए राजनीतिक झंडों और पोस्टरों को फाड़ने की वजह से भड़की. BJP कार्यकर्ताओं ने TMC समर्थकों पर जगद्दल इलाके के पास उनकी प्रचार सामग्री का अपमान करने…
कोलकाता/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री मोदी उत्तर कोलकाता के उस अनोखे मंदिर ‘ठंठनिया कालीबाड़ी’ पहुंचे, जहां रामकृष्ण परमहंस ने मां को नॉन-वेज प्रसाद चढ़ाने की रीत शुरू की थी. 300 साल पुराने इस जाग्रत दरबार में मत्था टेककर पीएम ने बंगाल की प्राचीन और विविध आध्यात्मिक संस्कृति को नमन किया. कोलकाता की गलियों में जब शंखों की गूंज और ‘जय श्रीराम’ के नारों का रेला उमड़ा,तो उसकी पहली आहट एक 300 साल पुरानी चौखट पर ठिठक गई. उत्तर कोलकाता के ऐतिहासिक रोड शो से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस दरबार में शीश झुकाया जहां कभी रामकृष्ण परमहंस की भक्ति के स्वर गूंजते…
