Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

    April 24, 2026

    स्वयंसेवकों ने गरीब परिवार की दो शादियों में किया सहयोग

    April 24, 2026

    कोरबा में भाजपा की प्रेस वार्ता: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस पर तीखा हमला

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा
    Featured

    बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260424 WA0026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज’ थीम के तहत राष्ट्रीय फायर सर्विस सप्ताह का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य अग्नि सुरक्षा जागरूकता, आपातकालीन तैयारी और घटनाओं की रोकथाम को मजबूत करना था। इसमें कर्मचारियों, व्यापारिक साझेदारों, स्कूली छात्रों और समुदाय के सदस्यों सहित 1100 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

    IMG 20260424 WA0027

    सप्ताह भर चले इस आयोजन में क्विज, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही, बालको ने सुरक्षा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए, जिनमें लाइव फायर सेफ्टी डेमो और नुक्कड़ नाटक शामिल थे, ताकि विभिन्न हितधारकों के बीच सुरक्षा-प्रथम दृष्टिकोण को और मजबूत किया जा सके।

    अभियान का समापन विभिन्न विभागों के उन कर्मचारियों और टीमों को सम्मानित कर किया गया, जिन्होंने प्लांट परिसर में अग्नि सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस आयोजन में कोरबा क्षेत्र की अन्य औद्योगिक इकाइयों जैसे एनटीपीसी लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, जो क्षेत्रीय सुरक्षा तैयारियों के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि अग्नि सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए निरंतर सतर्कता और तैयारी आवश्यक है। बालको में हम जागरूकता बढ़ाने, क्षमताओं का निर्माण करने और ऐसी प्रणालियाँ विकसित करने पर जोर दे रहे हैं, जो त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करें। अपने कर्मचारियों और समुदाय के साथ सतत जुड़ाव के माध्यम से हम एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण का निर्माण करना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: मेहंदी की रस्म के दौरान दुल्हन पर एसिड अटैक, दूल्हे की मुहोब्बत में पागल महिला ने वारदात को दिया अंजाम, आरोपिया गिरफ्तार

    एनटीपीसी कोरबा के सीआईएसएफ फायर विंग के सहायक कमांडेंट शिवेंद्र कुमार ने कहा कि बालको की फायर सेफ्टी टीम ने बार-बार आपात स्थितियों में उत्कृष्ट दक्षता और संयम का परिचय दिया है। कोरबा की नागरिक प्रशासनिक इकाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्होंने हर जरूरत के समय महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है। समुदाय और स्कूलों को प्रशिक्षण देने की उनकी पहल दूरदर्शी नेतृत्व का उदाहरण है, जो सामूहिक सुरक्षा को प्राथमिकता देता है।

    बालको की फायर और सेफ्टी टीम जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रशिक्षण और त्वरित प्रतिक्रिया पर केंद्रित है। पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान टीम ने 200 से अधिक आपात स्थितियों में प्रतिक्रिया दी। तेज और प्रभावी आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए क्विक रिस्पॉन्स वाहन की खरीदारी। 5500 से अधिक लोगों को फायर एक्सटिंग्विशर उपयोग, सीपीआर और आपातकालीन प्रतिक्रिया तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। साथ ही प्लांट और आसपास के क्षेत्रों में 100 से अधिक मॉक ड्रिल्स आयोजित कीं। बालको अस्पताल में स्प्रिंकलर सिस्टम स्थापित किया तथा 400 से अधिक मल्टी-सेंसर और उन्नत फायर अलार्म सिस्टम लगाकर सुरक्षा ढांचे को मजबूत किया।

    उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बालको के फायर विभाग को ग्रो केयर इंडिया द्वारा वित्तीय वर्ष 2026 के लिए मेटल एवं पावर डिवीजन में ‘फायर एंड सेफ्टी में उत्कृष्टता’ हेतु प्लेटिनम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जो उनकी उच्च स्तरीय अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों का प्रमाण है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    स्वयंसेवकों ने गरीब परिवार की दो शादियों में किया सहयोग

    April 24, 2026

    कोरबा में भाजपा की प्रेस वार्ता: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस पर तीखा हमला

    April 24, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेशों की अनदेखी किए जाने पर छत्तीसगढ़ सरकार और कोरबा पुलिस पर दिखाई सख्ती, एसपी को हाजिर होने का फरमान

    April 24, 2026

    पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी…कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

    April 23, 2026

    लखनऊ SGPGI की रेजिडेंट डॉक्टर ने सहकर्मी डॉ. सचिन गुप्ता पर शादी का झांसा देकर रेप का लगाया आरोप, F.I.R. दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी डॉक्टर

    April 23, 2026

    साइन कराने के बहाने घर बुलाते थे फिर करते थे गंदा काम, महिला कर्मचारी ने अपने अधिकारी पर लगाया सनसनीखेज आरोप, प्रशासनिक विभाग में मचा हड़कंप

    April 23, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026834 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026801 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026796 Views
    Don't Miss

    बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

    April 24, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित…

    स्वयंसेवकों ने गरीब परिवार की दो शादियों में किया सहयोग

    April 24, 2026

    कोरबा में भाजपा की प्रेस वार्ता: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस पर तीखा हमला

    April 24, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेशों की अनदेखी किए जाने पर छत्तीसगढ़ सरकार और कोरबा पुलिस पर दिखाई सख्ती, एसपी को हाजिर होने का फरमान

    April 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.