Author: Deepak Sahu
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान में लश्करए- तैयबा, जैश ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के 9 आतंकी ठिकानों को किया ध्वस्त कर दिया है। भारत के मोस्ट वांटेड मसूद अजहर का अड्डा भी उड़ाया गया है।जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर ने पीटीआई के हवाले से खुद इस बात की पुष्टि की है। मसूद अजहर ने कहा कि बहावलपुर में भारतीय मिसाइल हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे गए। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में मारे गए लोगों में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख की बड़ी बहन और उसका पति, एक भांजा और…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत सरकार ने पाकिस्तान से पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन हमलों में लगभग 200 आतंकवादी मारे गए हैं और 55 घायल हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत फ्रांस से मंगाए फाइटर प्लेन राफेल का इस्तेमाल किया गया। ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है. दोनों देशों का ये तनाव हर रोज बढ़ता जा रहा है. इस बीच भारत सरकार साफ कर चुका है कि वो पहलगाम हमले का बदला जरूर लेकर रहेगा. इसी कड़ी में 7 मई को देश भर के 244 जिलों में मॉक ड्रिल होने वाली है. 1971 के बाद यह पहली ऐसी ड्रिल है. पिछले दिनों पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तक सेना के तीनों अध्यक्षों के साथ मुलाकात कर चुके हैं. यही कारण कि जम्मू-कश्मीर…
हमारे हिंदू धर्म में कई प्रकार के रीति विवाज और परम्पराएं हैं। इनमें से कई का आध्यात्मिक कारण होने के साथ-साथ वैज्ञानिक कारण भी होता है। आप ने देखा होगा कि जब भी बड़े बुजुर्ग भोजन शुरू करते हैं तो पहले थाली के चारों ओर पानी छिड़कते हैं। ऐसे में क्या आप ने कभी सोचा है कि आखिर ये जल का छिड़कवाव क्यों किया जाता है? इसकी क्या वजह है? चलिए जानते हैं। क्यों छिड़का जाता है भोजन के पहले जल? सबसे पहले बता दें कि भोजन की थाली के चारों ओर जल का छिड़कना या भोजन शुरू करने से…
*चरणदास महंत या टीएस सिंहदेव को सौंप देनी चाहिए प्रदेश की कमान *काबिल और अनुभवी राजनेताओं की अनदेखी कर बघेल को सर्वेसर्वा बनाना, पार्टी लाइन के खिलाफ *छत्तीसगढ़ में एक लोकसभा सीट केवल ज्योत्सना महंत को* रायपुर/स्वराज टुडे : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का अस्तित्व संकट में नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बोये गये भ्रष्टाचार के बीज का परिणाम पार्टी को पहले विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव में देखने को मिला। बावजूद उसके कांग्रेस आलाकमान के कान में जूं तक नहीं रेंगी और उन्होंने अभी भी प्रदेश की कमान भ्रष्टाचारी और अनाचारी भूपेश बघेल को सौंप…
छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: जिले में मलाईदार पद पर कई वर्षों से कार्यरत एक ही जगह पर जमे हुए अधिकारी व कर्मचारी जिनका आज तक स्थानांतरण नही हुआ है, इसे लेकर लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मिलाउ राम यादव हमेशा ही जिले के छोटे बड़े जनहित मुद्दे को लेकर शासन प्रशासन से जूझते रहते है। मीडिया से चर्चा करते हुए मिलाउ राम ने बताया कि कलेक्टर को आवेदन के माध्यम से जानकारी दी गई है कि छः माह पहले जनपद कार्यपालन अधिकारी राजीव तिवारी और जिला पंचायत उप संचालक भूमिका देसाई का स्थानांतरण…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को नागरिक सुरक्षा के लिए 7 मई को मॉक ड्रिल करने को कहा है. सरकारी सूत्रों ने कहा कि जो उपाय किए जाने हैं उनमें हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन तथा शत्रुतापूर्ण हमले की स्थिति में स्वयं की रक्षा के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर नागरिकों को प्रशिक्षण देना शामिल है. इन उपायों में दुर्घटना की स्थिति में ब्लैकआउट उपाय, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को शीघ्र छिपाने का प्रावधान, तथा निकासी योजनाओं को अद्यतन करना और उनका पूर्वाभ्यास करना शामिल है. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि यह…
उत्तरप्रदेश ग्रेटर नोएडा/स्वराज टुडे: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक चौंकाने वाली और चिंताजनक घटना सामने आई। जब एक मकान के शौचालय में वेस्टर्न टॉयलेट की सीट फटने से 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सेक्टर-36 स्थित मकान संख्या C-364 में हुई। यह मकान सुनील प्रधान का है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे सुनील प्रधान का पुत्र आशू नागर शौचालय में था। शौच के बाद जैसे ही उसने फ्लश चलाया, टॉयलेट सीट तेज धमाके के साथ फट गई और वहां आग लग गई। विस्फोट और आग की चपेट में…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित पीईटी तथा पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा गुरूवार आठ मई को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में पीईटी की परीक्षा प्रातः 9 बजे से अपरांह 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में पीपीएचटी की परीक्षा अपरांह 2 बजे से 5.15 बजे तक आयोजित होगी। इसके लिये कोरबा जिले में तीन परीक्षा केंद्र- शा.इं.वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा, सरस्वती हायर सेकेण्डरी स्कूल सीएसईबी कोरबा (पूर्व) एवं आईटी कालेज झगरहा कोरबा को बनाया गया है। पीईटी प्रवेश परीक्षा में 813 और पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा में 1042 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षार्थियों को…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) व वेदांता समूह में कार्यरत शहर के सुप्रसिद्ध कवि हीरामणी वैष्णव अपनी कविताओं से पूरे देशभर में धूम मचा रहे हैं। सोशल मीडिया के प्रत्येक प्लेटफॉर्म चाहे वो यूट्यूब हो या फेसबुक या इंस्टाग्राम हर प्लेटफॉर्म पर वायरल श्री वैष्णव की लोकप्रियता न केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित है बल्कि वे देश के भिन्न-भिन्न राज्यों के कवि सम्मेलनों में लगातार आमंत्रित किए जा रहे हैं। जिसका अंदाज़ा केवल इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पिछले दो माह में ही 6 अलग-अलग राज्यों में कुल 21 कवि सम्मेलनों में…
