Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: तिलक नगर चाटापारा स्थित श्री राम मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्राम विकास गतिविधि के आयाम आरोग्य संसाथानम एवं कामता गौशाला पंचगव्य अनुसंधान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय पंचतत्व चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर भारतीय परंपरा पर आधारित प्राकृतिक चिकित्सा के पंचतत्व – पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश – के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने हेतु आयोजित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्री धीरेन्द्र जी एवं श्री देवेंद्र जी (प्रांत प्रमुख, ग्राम विकास) उपस्थित रहे। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से श्री गणेश जी…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत की पहली और एकमात्र महिला राफेल पायलट, लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह, भारतीय वायुसेना की शान बन चुकी हैं। वाराणसी, उत्तर प्रदेश में जन्मी शिवांगी ने मात्र 9 साल की उम्र में पायलट बनने का सपना देखा था। यह सपना तब शुरू हुआ जब वह एक बार नई दिल्ली के एयरफोर्स म्यूजियम में गई थीं। वहां फाइटर जेट्स को देखकर वह इतनी प्रभावित हुईं कि उसी क्षण उन्होंने ठान लिया कि एक दिन वे इन्हें उड़ाएंगी और आज वो अपने सपनों को साकार कर रही हैं। आइए जानते हैं शिवांगी सिंह की जर्नी के बारे में- यहां से…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर देश के कई राज्यों में स्कलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है, तो वहीं दूसरी ओर कई अधिकारी, कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में भी अब हाई अलर्ट कर दिया गया है। जिसके चलते पुलिस विभाग में सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने एक आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, अति आवश्यक परिस्थिति में ही छुट्टी मिलेगी। आदेश में अफसरों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के भी निर्देश दिए गए…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज आज फिर बदलने वाला है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ इलाकों में अंधड़ और वज्रपात की संभावना जताई है। अगले 4 दिन में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ लगभग 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 शिक्षकों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। इन शिक्षकों और कर्मचारियों पर अनुपस्थित रहने और अनुशासनात्मक कार्रवाई का आरोप लगा था। इनकी हुई बर्खास्तगी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा विभागीय जांच के बाद 13 शिकायतों की समीक्षा की गई, जिसमें से 7 शिक्षक-कर्मचारियों को सेवा से पदच्युत किया गया है। बर्खास्त किए गए शिक्षकों और कर्मचारियों में अनिता साहू, अनंत सिंह पैकरा, संतोष कुमार तंवर, श्वेता पोर्ते, दिनकर सिंह चेताम, संतोष कुमार यादव और लक्ष्मीकांत राज शामिल हैं। क्यों हुई कार्रवाई? शिक्षा…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दक्षिण एशिया में एक नई रणनीतिक गतिविधि ने भू-राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में अमेरिका की वायुसेना (USAF) के अधिकारियों की एक विशेष टीम के पहुंचने के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि म्यांमार-बांग्लादेश सीमा पर कोई बड़ा सैन्य घटनाक्रम हो सकता है। इस टीम की ढाका में मौजूदगी कथित तौर पर एक विशाल और संभावित रूप से खतरनाक सैन्य कार्गो की निगरानी और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था से जुड़ी है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्गो म्यांमार के भीतर किसी ठिकाने पर भेजा जा सकता है और माना जा रहा है…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में वनमंडल कटघोरा अंतर्गत पसान रेंज में आतंक का पर्याय बना खतरनाक लोनर हाथी अब ग्राम बीजाडांड से आगे बढकर ग्राम सेमरहा पहुंच गया है। लोनर हाथी को यहां के जंगल में ग्रामीणों ने विचरण करते देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और लोनर की निगरानी में जुट गया है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लोनर की मौजूदगी वाले ग्राम सेमरहा व आसपास के ग्राम में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों को…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा है कि श्रमिकों के बच्चे को भी अन्य वर्गाें के बच्चों की तरह आगे बढ़ने का अवसर मिले। इस दिशा में श्रम विभाग द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा सफलता अर्जित करने वाले श्रमिक परिवार के बच्चों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव की सरकार में अब मजदूर का बच्चा अब मजदूर नहीं रहेगा। श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा-कटघोरा मार्ग ने बसे ग्राम छुरीकला नगर के समीप ग्राम नवागांव झाबू में सीएसईबी का राखड़ बांध स्थित है। बांध में क्षमता से अधिक भराव होने से राखड़ को बांध से निकाल कर ग्राम के निकट आसपास लो लाइन से उपर डंप किया जा रहा है। हवा चलने से डंप किया गया राख उडक़र लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। पर्यावरण में राख घुलने से लोगों के जीवन पर विपरीत असर पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सूखा राखड़ को लो लाइन में भरा जाता है तथा उसमे लगातार पानी छिडक़ाव…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: राजधानी रायपुर की लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट से बवाल हो गया। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उसने पोस्ट किया। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हमले को लेकर लिखा कि, वाह-वाही के लिए मासूम बच्चों का कत्ल किया गया। उन्हें वह हीरो नहीं मानती। यह पोस्ट वायरल होने के बाद बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने युवती को देशद्रोही बताते हुए पुलिस से सख्त एक्शन लेने की मांग की है। वहीं मामला बढ़ने के बाद लूजिना खान ने एक पोस्ट कर माफी भी मांगी है। सोशल मीडिया…
