Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आलाकमान अब नहीं संभला तो फिर प्रदेश से कांग्रेस का हो जाएगा सूपड़ा साफ, उठाने होंगे ये कदम
    Featured

    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आलाकमान अब नहीं संभला तो फिर प्रदेश से कांग्रेस का हो जाएगा सूपड़ा साफ, उठाने होंगे ये कदम

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    raipur news 1692889207
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *चरणदास महंत या टीएस सिंहदेव को सौंप देनी चाहिए प्रदेश की कमान

    *काबिल और अनुभवी राजनेताओं की अनदेखी कर बघेल को सर्वेसर्वा बनाना, पार्टी लाइन के खिलाफ

    *छत्तीसगढ़ में एक लोकसभा सीट केवल ज्योत्सना महंत को*

    रायपुर/स्वराज टुडे : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का अस्तित्व संकट में नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बोये गये भ्रष्टाचार के बीज का परिणाम पार्टी को पहले विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव में देखने को मिला। बावजूद उसके कांग्रेस आलाकमान के कान में जूं तक नहीं रेंगी और उन्होंने अभी भी प्रदेश की कमान भ्रष्टाचारी और अनाचारी भूपेश बघेल को सौंप रखी है। बघेल ने मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान एक ऐसी चंडाल चौक़ड़ी का निर्माण किया था जिसने शासन की योजनाओं में घोटाले करने से लेकर जनता के पेट को दी जाने वाली रोटी में भी भ्रष्टाचार करने का निर्णय लिया। यही कारण है कि जनता बघेल के इस कुशासन से पूरी तरह परेशान हुई और उन्होंने राज्य में सत्ता परिवर्तन का निर्णय लिया और पांच साल बाद भाजपा को सत्ता में काबिज होने का मौका मिला।

    आयकर की जांच में हुआ खुलासा

    बघेल पर हुई आयकर विभाग की कार्यवाही में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। इसमें यह भी बताया जा रहा है कि बघेल के पास से प्राप्त डायरी में विदेशों में जमा कालाधन का ब्यौरा है। ऐसे में गले तक भ्रष्टाचार में फंसे भूपेश बघेल के ऊपर कांग्रेस आलाकमान विश्वास रखते हुए उन्हें आगे की कमान सौंपने पर विचार कर रही है। लेकिन यह आलाकमान की बड़ी भूल साबित होगी। क्योंकि आज भूपेश बघेल की लोकप्रियता बिल्कुल निम्न स्तर पर है।

    यह भी पढ़ें :  मौत से पहले ल‍िखा - 'मां मेरा अंतिम समय है, तुम लोगों को कोई परेशान करे तो जहर खाकर मर जाना'

    आज भी पार्टी में मौजूद है कई काबिल नेता

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता के अनुसार प्रदेश में आज भी ऐसे कई नेता मौजूद हैं जिनको आलाकमान जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे को दूर कर सकती है। लेकिन बघेल के मोह की पट्टी आलाकमान की आंख में ऐसी बंधी है कि उन्हें कुछ सूझ ही नहीं रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार पार्टी आलाकमान को बघेल से जिम्मेदारी वापस लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को दी जा सकती है। क्योंकि यही वह नेता हैं जिन्हें कार्य करने का अनुभव भी है और बघेल से बिल्कुल अलग हटकर पार्टी लाइन पर काम करने का दमखम भी रखते हैं। इस विषय पर एक बार फिर पार्टी आलाकमान को विचार करने की आवश्यकता है।

    महंत और सिंहदेव के पास है जनाधार

    जानकारों के अनुसार टीएस सिंह देव और चरणदास महंत वे नेता हैं जिनके पास जनता का पर्याप्त जनाधार हैं। दोनों ही नेता सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों को साथ लेकर चलने का माद्दा रखते हैं। इसका सबसे बड़ा परिणाम है कि सिंहदेव ने उप मुख्यमंत्री रहते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों द्वारा किये जा रहे बघेल के विद्रोह को स्वतः आगे आकर संभाला और पार्टी की छवि को धूमिल होने से बचाया था। चरणदास महंत भी बेहद लोकप्रिय नेता हैं। यही कारण कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पास अगर कोई लोकसभा सीट आई तो वह उनकी पत्नी ज्योत्सना महंत की सीट थी। क्योंकि इस सीट पर न सिर्फ ज्योत्सना ने बल्कि चरणदास महंत ने भी जमीनी स्तर पर लोगों से संपर्क साधा और जनाधार पाने में सफलता प्राप्त की।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    अब नहीं संभले तो कभी नहीं संभल पायेंगे

    स्थानीय कार्यकर्ता और नेताओं का कहना है कि हम सभी ने भूपेश बघेल के हिटलरशाही रवैये को बहुत करीब से देखा है। ऐसे में कोई भी कार्यकर्ता अब उनके नेतृत्व में कार्य करने को इच्छुक नहीं है। हर कार्यकर्ता और पार्टी नेता अपने अपने स्तर से पार्टी आलाकमान तक बघेल के कारनामों का पुल्लिंदा पहुंचा चुके हैं। ऐसे में अब वह समय आ गया है जब पार्टी आलाकमान को बघेल पर कोई कड़ा एक्शन लेकर किसी जिम्मेदार व्यक्ति को छत्तीसगढ में पार्टी की कमान सौंपनी चाहिए। इससे पार्टी का कल, आज और कल में अवश्य सुधार आने की अपेक्षा है। क्योंकि अगर अब नहीं संभले तो कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में दोबारा कभी नहीं संभल पाएगी।

    महंत और सिंहदेव जैसे अनुभवी नेताओं को मिली कमान तो छत्तीसगढ में वापस आ सकती है कांग्रेस

    आज छतीसगढ़ कांग्रेस को अनुभवी और जनाधार वाले नेताओं की जरूरत है। चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव जैसे अनुभवी और कर्मठ नेता यदि आज भी प्रदेश की कमान संभालते हैं तो निश्चित रूप से प्रदेश में कांग्रेस वापसी कर सकती है। क्योंकि आज भी प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार है। यदि इनको कमान सौंपी जाती है तो प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ शासन में आ सकती है। केवल अयोग्य नीति निर्धारक के कारण कांग्रेस वहां पर पैर नहीं जमा पा रही है। भूपेश बघेल ने जिस तरह से भ्रष्टाचार और अत्याचार किया हैं उसका ही परिणाम है कि वह सत्ता से बाहर हो गई। लेकिन कहते है कि समय के साथ सब कुछ बदल जाता है। पार्टी हाईकमान आज भी चाहे तो राज्य के नीति निर्धारक को बदलकर कांग्रेस को पुन:0Pल7 प्रदेश में काबिज कर सकते है। हम जानते हैं कि प्रदेश में ऐसे कई नेता आज भी मौजूद हैं जिनका  काफी मजबूत है।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    *विजया पाठक की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: जनपद सीईओ राजीव तिवारी और जिला उप संचालक भूमिका देसाई द्वारा शासन के आदेशों की अवहेलना

    यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: गृह मंत्रालय ने दिया सभी राज्यों को सायरन, ब्लैकआउट और युद्ध मॉकड्रिल करने का आदेश

    यह भी पढ़ें: शौचालय करते वक्त वेस्टर्न टॉयलेट में हुआ विस्फोट, युवक के प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से जले, पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.