Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पोड़ीबहार क्षेत्र में बीती रात लगभग 10:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विजय अग्रवाल के घर में अचानक एक नेवला घुस आया। घर के सदस्यों को कुछ समझ नहीं आया कि क्या करें—सभी लोग डर और घबराहट में थे। स्थिति को गंभीर देखते हुए विजय अग्रवाल ने तुरंत RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) के अध्यक्ष अविनाश यादव को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य नमन के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। घर की जांच करने पर पाया गया कि नेवला कमरे में रखी अलमारी के नीचे छिपा…
मुम्बई/स्वराज टुडे: आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘एक दिन’ 1मई को रिलीज हो गई है। इस फिल्म की कहानी स्नेहा देसाई और स्पंदन देसाई ने लिखी है और सुनील पांडे ने डायरेक्ट की है। फिल्म की कहानी दिनेश (जुनैद खान) के इर्द-गिर्द घूमती है। दिनेश एक ऐसा कंप्यूटर गीक है जिसे उसके ऑफिस में किसी को भी उसकी मौजूदगी का एहसास नहीं।दिनेश को अपनी कलीग मीरा (साई पल्लवी) से एकतरफा प्यार है। फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब ऑफिस की पूरी टीम जापान के सपोरो जाती है। यहां मीरा के साथ एक हादसा होता है और उसकी…
मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम ने किया रेस्क्यु। कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में मौसम का मिज़ाज बदलते ही सांपों के निकलने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है,अलग-अलग क्षेत्रों से सांप निकलने की सूचनाएं मिल रही हैं। जितेंद्र सारथी और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए कई स्थानों पर सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किए,ताजा मामले में एक जहरीला कोबरा सांप एक गाड़ी के अंदर घुस गया था, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके…
सिक्किम रिनाक/स्वराज टुडे: समाज में बढ़ती हिंसा तथा अपराध एक चिंतनीय विषय है । नैतिक शिक्षा के द्वारा अपराध मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। नैतिक शिक्षा की कमी ही वर्तमान समय अपराधों के मूल कारण है | इसलिए अपराध मुक्त समाज के लिए नैतिक शिक्षा की आवश्यक है। उक्त उदगार माउंट आबू राजस्थान से पधारे हुए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजयोगी ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने कहीं । वे आरिटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मानेडाढा रिनाक में अपराधमुक्त समाज हेतु नैतिक शिक्षा की आवश्यकता विषय पर बोल रहे थे | भगवान भाई ने कहा कि कुसंग, व्यसन,…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने एवं पार्किंग समस्या के स्थायी समाधान हेतु नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह द्वारा स्वागत करते हुए आयुक्त महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय द्वारा चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों एवं पावर हाउस रोड के व्यापारियों के साथ आयोजित बैठक में मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन एवं यातायात सुधार को लेकर महत्वपूर्ण सहमति बनी है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पावर हाउस रोड क्षेत्र के सभी व्यापारी अपने…
उत्तरप्रदेश फतेहपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर के साथ घूमने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शिकंजा बेहद सख्त कर दिया है। फरार मुख्य आरोपी और भाजपा नेता बबलू सिंगरौर पर प्रयागराज जोन के एडीजी ने इनाम की राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी है। पुलिस की 7 टीमें मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में आरोपी की तलाश में खाक छान रही हैं। 3 घंटे तक बंधक बनाकर की दरिंदगी, ऑनलाइन वसूले पैसे यह रूहकंपा देने वाली घटना 24 अप्रैल की है। पीड़िता अपने मंगेतर के साथ अपनी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: 1 मई अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल, कोरबा द्वारा इंदिरा गांधी सौ सैया अस्पताल में सम्मान स्वरूप फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद एवं पूर्व जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा श्री नरेंद्र देवांगन उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं कार्यरत श्रमिकों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा फल वितरण कर उनके सेवा-समर्पण को नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं और उनके परिश्रम से ही समाज और देश…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा सामाजिक सेवा एवं समरसता की भावना को साकार करते हुए रविवार, 3 मई 2026 को रायपुर स्थित श्रीराम मंदिर में 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस गरिमामय आयोजन में प्रदेशभर से चयनित 51 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया जाएगा, जिसमें कोरबा जिले से भी 5 से 6 जोड़े भागीदारी करेंगे। संगठन द्वारा बताया गया कि सभी सहभागी जोड़ों की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं तथा कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित स्वरूप देने हेतु व्यापक स्तर पर…
* कोरबा पुलिस ने दीपका खदान से कोयला चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। * चोरी में प्रयुक्त 3 ट्रेलर + 1 पेलोडर (SDL) जब्त * अपराध धारा 303(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 30 अप्रैल 2025 की रात्रि को थाना दीपका पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दीपका खदान से तीन ट्रेलर चोरी का कोयला ओवरलोड करके बिलासपुर जाने वाले हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रेलरों को सिरकी मोड़, दीपका के पास पकड़ लिया गया। जांच में पाया गया कि तीनों ट्रेलरों में कुल 57 टन (पूरे मामले में…
उत्तरप्रदेश मुरादाबाद/स्वराज टुडे: मौलाना ने गली में जा रही बुर्काधारी महिला को पीछे से दबोच कर छेड़खानी की। महिला ने शोर मचाया तो आरोपित भाग निकला। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। गुरुवार को फुटेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई तो पुलिस हरकत में आई। सबसे पहले महिला को चिह्नित किया गया। शिकायती पत्र के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी लिखी गई। आरोपित को भी चिह्नित कर गुरुवार रात करीब 11 बजे मौलाना नौशाद को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के बाएं पैर में गोली लगी है। बुर्काधारी महिला बुधवार दोपहर बाजार से लौटते समय गली…
