Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

गुजरात अहमदाबाद/स्वराज टुडे: पुरखे कह गए हैं- गुनाह कितना भी छिपा लो, एक दिन सामने जरूर आ जाता है. अहमदाबाद में ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. ये कहानी किसी हॉरर फिल्म-जैसी है. वटवा (अहमदाबाद) के कुतुब नगर में एक घर के कुएं में 34 साल से एक महिला की लाश दबी थी. घरवाले डर में जी रहे थे. वे कहते हैं कि उन्हें कुछ नहीं पता था, लेकिन चैन उनकी जिंदगी से गायब था. रात में एक आत्मा आती थी. फिर एक दिन जेसीबी से खुदाई करते हुए इंसानी अवशेष मिले, तो हड़कंप मच गया. जी…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: इन दिनों कोरबा के बुधवारी मैदान में छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है । यदि आप कोरबा में हैं और मनोरंजन के लिए कोई जगह ढूंढ रहे हैं, तो बुधवारी मैदान में छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला एक अच्छा विकल्प हो सकता है! मेले के संचालक कुलदीप ने कहा कि छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला इन दिनों शहरवासियों के लिए मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। खास बात यह है कि इस बार मेले में आया नया और रोमांचक झूला ‘ज्वाइंट फिलिपस्पी’ लोगों के बीच जबरदस्त आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ऊंचाई और तेज…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह द्वारा नगर पालिक निगम के आयुक्त को एक लिखित शिकायत प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया गया है कि वार्ड क्रमांक 15, ट्रांसपोर्ट नगर, एसबीआई बैंक के सामने स्थित सार्वजनिक पार्किंग स्थल पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत में बताया गया है कि उक्त पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को अपने वाहन खड़ा करने में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग व्यवस्था बाधित होने से सड़क पर अव्यवस्था एवं यातायात जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है, जिससे क्षेत्र…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ को ‘भारत का धान का कटोरा’ कहा जाता है। धान यहां की मुख्य फसल है। टाटा-कॉर्नेल इंस्टीट्यूट के रिसर्च से पता चलता है कि खरीफ के मौसम में लगभग 85% कृषि भूमि का उपयोग धान उगाने के लिए किया जाता है। अधिकांश किसान बारिश पर निर्भर रहते हैं। यहां सिंचाई की सुविधाएँ बहुत कम हैं इस वजह से ग्रामीण आय केवल एक ही फसल चक्र पर निर्भर करती है। इससे किसान मौसम में होने वाले बदलावों, बढ़ती लागत और अन्य फसलें उगाने के सीमित विकल्पों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाते हैं। कई छोटे और सीमांत…

Read More

झारखंड रांची/स्वराज टुडे: झारखंड के रांची में जब नाहिदा परवीन की मौत हुई, तो उनकी बेटी ने अपने परिवार वालों को फ़ोन करके बताया कि उसकी मां बाथरूम में गिर गई थी और मृत पाई गई। परवीन के रिश्तेदार, जो उत्तर प्रदेश और हज़ारीबाग में रहते हैं, रविवार को उन्हें अंतिम विदाई देने और दफ़नाने की रस्म में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे। लेकिन 2 दिन बाद ही शव को कब्र से बाहर निकाला गया, जिसके बाद उस नाबालिग लड़की को उसके बॉयफ्रेंड के साथ हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया गया। यह घटना 24 अप्रैल को…

Read More

*थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह, स्टार वैली स्कूल के पास कार्रवाई *थार वाहन में तीन आरोपियों को चिट्टा (हेरोईन) के साथ पकड़ा गया* *आरोपियों के कब्जे से 18.38 ग्राम चिट्टा (हेरोईन) बरामद, एक थार वाहन एवं 04 नग मोबाइल जप्त *जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹11,00,000/- *थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 166/26, धारा 21(बी), 29 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज* *फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर End-to-End कार्यवाही जारी रायपुर/स्वराज टुडे: दिनांक 29.04.2026 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अमलीडीह स्थित स्टार वैली स्कूल के आगे रोड पर काले…

Read More

मुम्बई/स्वराज टुडे:  गोरेगाँव (मुम्बई) स्थित दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी, फिल्म सिटी स्टूडियो में भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के की 156 वीं जन्म जयंती के अवसर पर फिल्मसिटी स्टूडियो प्रबंधन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में दादा साहेब फाल्के के ग्रैंडसन चंद्रशेखर पुसलकर अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस समारोह में भारतीय फिल्म जगत से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, बॉलीवुड के नामचीन शख्सियतों व महाराष्ट्र सरकार के प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावा देश के अन्य राज्यों से आये लोगों ने भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और आदरांजलि अर्पित…

Read More

उत्तरप्रदेश बुलंदशहर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बहुचर्चित बर्थडे ट्रिपल मर्डर केस के आरोपित को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. बर्थ-डे पार्टी में तीन युवक़ों की हत्या करने वाला बर्थ-डे बॉय जीतू सैनी को पुलिस ने मार गिराया है. हत्यारोपित जीतू सैनी के ऊपर पुलिस ने रखा था 50 हजार रुपये का इनाम हत्यारोपित जीतू सैनी के ऊपर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था. अपनी बर्थ-डे पार्टी में पिस्टल से युवक़ों पर गोलियां बरसाकर जीतू ने भाजपा नेता के परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की थी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के…

Read More

आज का राशिफल : आज 30 अप्रैल 2026 का दिन भावनाओं के उतार-चढ़ाव से निकलकर स्थिरता पाने का है। मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी मानसिक उलझनों को सुलझाकर करियर और रिश्तों में संतुलन बनाने का रहेगा। कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातक अपनी सुख-सुविधाओं और आर्थिक मामलों को व्यवस्थित करते हुए शाम तक अपनी जिम्मेदारियों में तालमेल बिठाएंगे। तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर साहस के साथ आगे बढ़ना चाहिए, जिससे भविष्य के लिए लाभ के द्वार खुलेंगे। मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के…

Read More

छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे:  रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मध्य जोन अंतर्गत थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं उसका वीडियो बनाकर परिजनों को शेयर करने वाले मुख्य आरोपी सहित होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। क्या है पूरा मामला ?  दिनांक 26.04.2026 को प्रार्थिया/पीड़िता द्वारा थाना मौदहापारा में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसमें आरोपी टोनी ध्रूव उर्फ मुन्नू द्वारा शादी का प्रलोभन देकर जी.ई. रोड स्थित देविका होटल ले जाकर अपने परिचित होटल मैनेजर नितेश कुमार खुंटे के सहयोग से बिना वैध पहचान पत्र के कमरा लिया…

Read More