Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मंगेतर के सामने ही बीजेपी नेता ने दोस्तों के साथ किया युवती से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर वसूली भी की, फरार नेता पर 1 लाख का इनाम घोषित
    Featured

    मंगेतर के सामने ही बीजेपी नेता ने दोस्तों के साथ किया युवती से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर वसूली भी की, फरार नेता पर 1 लाख का इनाम घोषित

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7105924441777680907196fe959e506d0af24ccc00f642f941d2ddd98ed16332fd1b11e6ee82bf21241554
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    फतेहपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर के साथ घूमने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शिकंजा बेहद सख्त कर दिया है। फरार मुख्य आरोपी और भाजपा नेता बबलू सिंगरौर पर प्रयागराज जोन के एडीजी ने इनाम की राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी है। पुलिस की 7 टीमें मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में आरोपी की तलाश में खाक छान रही हैं।

    3 घंटे तक बंधक बनाकर की दरिंदगी, ऑनलाइन वसूले पैसे

    यह रूहकंपा देने वाली घटना 24 अप्रैल की है। पीड़िता अपने मंगेतर के साथ अपनी बुआ के घर जा रही थी। गर्मी और धूप की वजह से वे रास्ते में एक जगह रुककर कोल्ड-ड्रिंक पीने लगे, तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। मंगेतर को बंधक बनाकर उसके सामने ही युवती के साथ 3 घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने न केवल मारपीट की बल्कि अश्लील वीडियो बनाए और पीड़ित पक्ष से डरा-धमकाकर 2500 रुपये ऑनलाइन पेटीएम के जरिए ट्रांसफर भी करवा लिए।

    इटारसी रेलवे जंक्शन पर दिखा आरोपी

    एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि फरार चल रहे बबलू सिंगरौर को 28 अप्रैल को मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे जंक्शन पर देखा गया है। पुलिस को वहां का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है, जिसमें वह भागता हुआ नजर आ रहा है। एक विशेष टीम लगातार उसका पीछा कर रही है और दावा किया जा रहा है कि वह जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

    पुलिस की लापरवाही पर गिजी गाज

    इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठे थे। पीड़ित मंगेतर का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर खागा कोतवाली पहुंचे, तो उन्हें वहां से भगा दिया गया और घंटों इंतजार कराया गया। मामला जब एसपी तक पहुंचा, तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले इंस्पेक्टर रमेश कुमार पटेल को लाइन हाजिर किया और चौकी प्रभारी अनीस सिंह को निलंबित कर दिया।

    यह भी पढ़ें :  श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, भगवान नरसिंह एवं भक्त प्रहलाद के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

    विधायक पर आरोपी को बचाने का आरोप, परिवार को मिल रही धमकियां

    पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी भाजपा में पदाधिकारी है और स्थानीय विधायक उसे बचाने का प्रयास कर रही हैं। परिवार का यह भी दावा है कि उन पर सुलह करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और 8 लाख रुपये का लालच दिया जा रहा है। नाम न हटाने पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित पक्ष ने सवाल उठाया है कि आखिर अब तक आरोपी के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चला?

    दो आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

    पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दो अन्य आरोपियों, युवराज और ललित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Moradabad: बुर्कानशी महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    यह भी पढ़ें: Health tips: सीने में जमा बलगम हो​ या गले की कफ बस 1 गांठ से पाएं तुरंत राहत “ऐसा असर की दवाइयाँ भी फेल हो जाएं”

    यह भी पढ़ें: पर्यवेक्षक IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ बंगाल में FIR, जानिए किस आरोप में फंस गए यूपी के ‘सिंघम’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,956 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,521 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से टिकट की दावेदारी को लेकर…

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.