Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा अपीलीय न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला, चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि कायम

    July 11, 2026

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन
    Featured

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260616 WA0087
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, कोरबा द्वारा अपने 90वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में “नई सोच नई उड़ान युवा देश की शान” विषय पर युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन विश्व स‌द्भावना भवन, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में किया गया। कार्यक्रम का उ‌द्देश्य युवाओं में शिक्षा, संस्कार, नवाचार, सेवा एवं उत्कृष्टता के मूल्यों का विकास कर उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

    IMG 20260616 WA0089

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी छाया दीदी (इंदौर) एवं ब्रह्माकुमारी रचना दीदी (इंदौर) उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री नितिन चतुर्वेदी जी तथा छतीसगढ़ हेल्थ एंड वेलफेयर सोसायटी, कोरबा के सदस्य श्री रोहित कश्यप जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी, ब्रह्माकुमारी बिंदु दीदी, ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    IMG 20260616 WA0088

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। ब्रहमाकुमार सूरज द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात युवाओं द्वारा प्रेरणादायी यूथ सॉन्ग प्रस्तुत किया गया तथा बच्चों ने सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित आकर्षक नाट्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

    कार्यक्रम का मंच संचालन ब्रह्माकुमारी वि‌द्या दीदी द्वारा किया गया। ब्रह्माकुमारी रचना बहन, कोरबा ने संस्था का परिचय देते हुए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व वि‌द्यालय की सेवाओं, आध्यात्मिक गतिविधियों तथा समाज निर्माण में संस्था की भूमिका पर प्रकाश डाला।

    IMG 20260616 WA0090

    अपने संबोधन में श्री नितिन चतुर्वेदी जी ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच, अनुशासन, सेवा भावना एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आज का युवा यदि अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हो जाए तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।

    यह भी पढ़ें :  जिला अस्पताल में कैंटीन के समीप निकला जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    श्री रोहित कश्यप जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

    ब्रह्माकुमारी बिंदु दीदी ने अपने उ‌द्बोधन में कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि श्रेष्ठ संस्कार एवं सकारात्मक सोच भी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को समय का सदुपयोग करने तथा आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

    ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी ने कहा कि युवा राष्ट्र की रीढ़ हैं। यदि युवा अपने चरित्र, संस्कार और नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाएं तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन स्वतः दिखाई देगा। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वासी, जिम्मेदार एवं संस्कारवान बनने का संदेश दिया।

    अपने प्रेरणादायी उ‌द्बोधन में ब्रह्माकुमारी रचना दीदी (इंदौर) ने कहा कि आज आवश्यकता है कि युवा अपनी सोच को ऊँचा रखें और अपने जीवन को श्रेष्ठ कार्यों में लगाएं। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, आत्मसम्मान एवं आध्यात्मिकता के आधार पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी युवाओं को ‘एक हैं हम” का संकल्प दिलाते हुए राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई।

    ब्रह्माकुमारी छाया दीदी (इंदौर) ने अपने संबोधन में कहा कि मनुष्य के जीवन की वास्तविक शक्ति उसके विचारों में होती है। सकारात्मक और शक्तिशाली विचार व्यक्ति के जीवन की दिशा बदल सकते हैं। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन के महत्व को बताते हुए सभी को मेडिटेशन का अभ्यास कराया तथा मानसिक शांति, आत्मबल एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराया।

    यह भी पढ़ें :  तूता में अतिक्रमण को लेकर फैली अफवाहों पर NRDA का स्पष्टीकरण, कहा- विस्थापन का कोई प्रस्ताव नहीं

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और कार्यक्रम से प्रेरणा प्राप्त की। अतिथियों ने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नैतिक उत्थान और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। “साथ ही बी.के. नीलिमा दास को शॉटपुट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर उपस्थित जनों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।” अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं सौगात (ईश्वरीय उपहार) भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, युवाओं एवं भाई-बहनों का आभार व्यक्त किया गया। तत्पश्चात सभी को प्रभु प्रसाद वितरित किया गया। विश्व शांति, मानव कल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

    यह भी पढ़ें: श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: दबंगों से परेशान महिला कलेक्टर के पैरों में गिरी, रोते हुए बोली- साहब! बेटी के साथ रोज होती है छेड़छाड़, बचा लो

    यह भी पढ़ें: बेटे का शव देखकर माँ ने भी तोड़ा दम, जब घर से एक साथ निकली माँ बेटे की अर्थी तो रो पड़ा सारा शहर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा अपीलीय न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला, चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि कायम

    July 11, 2026

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026

    राशिफल 11 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 11, 2026

    41 दिन में हुआ इंसाफ, डेढ़ साल के मासूम आरव के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

    July 11, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम के सतीश प्रकाश सिंह जिला नोडल अधिकारी हुए नियुक्त

    July 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,734 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,427 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,115 Views
    Don't Miss

    कोरबा अपीलीय न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला, चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि कायम

    July 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: माननीय डॉ. ममता भोजवानी, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, कोरबा ने दाण्डिक अपील…

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026

    राशिफल 11 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.