Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    गर्लफ्रैंड ने कहा- ‘घर मिलने आ जाओ’…फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    September 18, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दबंगों से परेशान महिला कलेक्टर के पैरों में गिरी, रोते हुए बोली- साहब! बेटी के साथ रोज होती है छेड़छाड़, बचा लो
    Featured

    दबंगों से परेशान महिला कलेक्टर के पैरों में गिरी, रोते हुए बोली- साहब! बेटी के साथ रोज होती है छेड़छाड़, बचा लो

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n716309170178165374844234c3a7fb5388ffe28a9d3f8662de2db8cf0e4444b6b0f8eac13910647ec07475
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    जबलपुर/स्वराज टुडे: कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उस समय भावुक माहौल बन गया, जब घमापुर थाना क्षेत्र की एक महिला अपनी बेटी के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग करते हुए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के पैरों में गिर पड़ी।

    महिला ने रोते हुए कलेक्टर को बताया कि उसे और उसकी बेटी को दबंगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से बेहद परेशान है। इस दौरान कलेक्टर के पास खड़े जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत ने महिला की शिकायत सुनी। इसके बाद प्रकरण एसपी के पास भेज दिया गया।

    घर में घुसकर मारपीट और कोर्ट केस वापस लेने का दबाव

    इधर घमापुर थाना अंतर्गत पीड़ित महिला पूजा दुबे के मुताबिक उसके मोहल्ले में रहने वाले हनी बेन और उसके परिवार से विवाद हुआ था। वह उसकी नाबालिग बेटी को ले गया। इसके बाद ही महिला ने इसका विरोध किया तो हनी और उसके परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसके घर में घुसकर घसीटते हुए मारा, जिसकी शिकायत उसने पुलिस में दर्ज कराई थी।

    मामला वर्तमान में न्यायालय में भी विचाराधीन है। अब महिला का आरोप है कि अब उसी प्रकरण को वापस लेने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। समझौता नहीं करने पर संबंधित लोग उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हैं, बेटी और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए धमकियां देते हैं और उसके परिवार में भय का माहौल बना रहे हैं।

    घमापुर पुलिस पर अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप

    महिला अपनी बेटी के साथ मंगलवार को उस वक्त कलेक्ट्रेट पहुंची, जब कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के दफ्तर से बाहर निकलते ही राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों का निरीक्षण करने जा रहे थे। महिला उनके पैरों में गिर गई और रोते हुए आपबीती बताई। पीड़ित महिला की शिकायत को जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत ने गंभीरता से सुना और तत्काल एसपी से बात कर इस पर कार्रवाई करने को कहा।

    यह भी पढ़ें :  योगासन के महाकुंभ की तैयारियों को लेकर पंचवटी में जुटे राज्य एवं जिले के पदाधिकारी, 18 से 20 सितंबर तक कोरबा में होगा 3-दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    हालांकि महिला ने घमापुर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर उसकी बात सुनने के बजाय उसके और उसके पति के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। महिला ने मारपीट और अपमानित किए जाने के आरोप भी लगाए। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

    नाबालिग बेटी के अपहरण और छेड़छाड़ की शिकायत

    कलेक्टर के पैरों पर गिरकर मदद की गुहार लगाने वाली पूजा दुबे शीतलामाई में रहती हैं। उसने बताया कि घर से करीब आधा किलोमीटर दूर रहने वाला हनी बेन उसकी बेटी को हर दिन छेड़ता है। जब इसकी शिकायत की तो पुलिस ने उसे थाने के खूब चक्कर कटवाए, लेकिन मदद नहीं की।

    जब मैंने ही पता लगाया तो जानकारी मिली कि मेरी नाबालिग बेटी को हनी बेन गढ़ाकोटा सागर ले गया है, जिसकी जानकारी एसपी को भी दी थी। जब दो दिन बाद बेटी को वापस लाकर हमें सौंप दिया, पुलिस ने हनी के खिलाफ कार्रवाई की, उसका जुलूस भी निकाला, पर उसी दिन कोर्ट से उसे जमानत मिल गई। तब से लेकर हमेशा किसी न किसी बात से वह हनी बेन और उसका पूरा परिवार परेशान कर रहा है।

    होली और हालिया क्रिकेट विवाद में लोहे की रॉड से हमला

    मार्च 2026 में पूजा की बड़ी बेटी रिश्तेदारों के साथ घर के बाहर होली खेल रही थी, तभी हनी बेन उसके पास आया और जबरन रंग लगाने लगा, इसका विरोध करते हुए पूजा के जीजा जो कि वहीं पर खड़े हुए थे उन्होंने उसे डांटा तो हनी ने थप्पड़ मार दिया, विवाद बढ़ने लगा तो हनी के परिवार वाले आकर मारपीट करने लगे। शिकायत पुलिस तक पहुंची तो दोनों पक्षों को समझाइश दी गई।

    यह भी पढ़ें :  श्री सप्तदेव मंदिर में 10 सितंबर को सजेगी कविता, संस्कृति और भक्ति की विराट महफिल...अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर के ख्यातिप्राप्त कवि बिखेरेंगे हास्य, व्यंग्य, वीर एवं श्रृंगार रस के रंग

    पूजा दुबे ने बताया कि दो दिन पहले 14 जून को मेरा 10 वर्षीय बेटा दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था, तभी हनी और अविनाश बेन की बड़ी मां पैदल आ रही थीं, धोखे से उनको बैट लग गया तो अविनाश ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पति को लोहे की रॉड और बैट से जमकर मारा, इस दौरान आरोपियों ने छोटी बेटी जो कि दिव्यांग है, उसके साथ भी मारपीट की। पति रामचरण दुबे के सिर पर गंभीर चोट आई, जिनका जिला अस्पताल में इलाज करवाया गया।

    यह भी पढ़ें: MP Board 10वीं-12वीं में फेल छात्र न हों परेशान, ‘रुक जाना नहीं’ योजना का लाभ उठाने ऐसे करें आवेदन, अंतिम तिथि 20 जून 2026

    यह भी पढ़ें: बेटे का शव देखकर माँ ने भी तोड़ा दम, जब घर से एक साथ निकली माँ बेटे की अर्थी तो रो पड़ा सारा शहर

    यह भी पढ़ें: Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    गर्लफ्रैंड ने कहा- ‘घर मिलने आ जाओ’…फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    September 18, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Bilaspur: साइबर वित्तीय अपराध में म्यूल बैंक खातों का उपयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खातों के उपयोग का खुलासा

    September 18, 2026

    अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा

    September 18, 2026

    भाजपा नेता की हत्या: ‘पापा सोए क्यों हैं अंकल, डॉक्टर के पास ले चलिए’; पिता के शव से लिपटकर रोती रही बेटी, मार्मिक दृश्य देखकर सबकी आंखें हो गईं नम

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,944 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    गर्लफ्रैंड ने कहा- ‘घर मिलने आ जाओ’…फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    September 18, 2026

    नालंदा/स्वराज टुडे: तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव नहर…

    Korba: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Bilaspur: साइबर वित्तीय अपराध में म्यूल बैंक खातों का उपयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खातों के उपयोग का खुलासा

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.