Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत
    Featured

    Korba: नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260803 WA0030
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी लॉजिस्टिक्स क्षमता को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने रेलवे यार्ड में दूसरा बीटीएपी (बोगी टैंक एल्यूमिना पाउडर) एम-1 (बी12) रेलवे रेक शामिल किया है। यह कंपनी की प्रचालन दक्षता बढ़ाने, एल्यूमिना की बिना रूकावट आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा एक मिलियन टन वार्षिक उत्पादन क्षमता (1 एमटीपीए) के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण निवेश है।

    एल्यूमिना एल्यूमिनियम उत्पादन का प्रमुख कच्चा माल है और इसकी समयबद्ध उपलब्धता उत्पादन प्रक्रिया के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रतिदिन हजारों टन एल्यूमिना लंबी दूरी तय कर बालको के संयंत्र तक पहुंचता है। ऐसे में इसकी सुरक्षित, विश्वसनीय और निर्बाध आपूर्ति बनाए रखना कंपनी के संचालन की निरंतरता के लिए महत्वपूर्ण है।

    भारतीय रेलवे की लिबरलाइज्ड स्पेशल फ्रेट ट्रेन ऑपरेटर (एलएसएफटीओ) योजना के तहत शामिल किए गए इस नए रेलवे रेक से रेल आधारित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। इससे सड़क परिवहन पर निर्भरता कम होगी, बड़ी मात्रा में एल्यूमिना का अधिक सुरक्षित एवं नियमित परिवहन संभव होगा तथा लॉजिस्टिक्स लागत में दीर्घकालिक दक्षता आएगी। रेल परिवहन के माध्यम से सामग्री की आवाजाही अधिक व्यवस्थित, विश्वसनीय और पर्यावरण के अनुकूल बनेगी।

    यह पहल पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति बालको की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है। रेल परिवहन के बढ़ते उपयोग से लॉजिस्टिक्स से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में कमी आने की संभावना है, जो वेदांता के वर्ष 2050 तक नेट ज़ीरो कार्बन लक्ष्य के अनुरूप है।

    नया रेलवे रेक बालको के आधुनिक डिजिटल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क से भी जुड़ा हुआ है। 24×7 कंट्रोल टॉवर के माध्यम से जीपीएस आधारित रियल-टाइम ट्रैकिंग, संयंत्र परिसर में केंद्रीयकृत सीसीटीवी निगरानी तथा सस्टेनेबल प्रचालन मॉनिटरिंग से सामग्री की आवाजाही पर निरंतर नजर रखी जाती है। इससे त्वरित निर्णय लेने, बेहतर समन्वय स्थापित करने और संपूर्ण सप्लाई चेन को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलती है।

    यह भी पढ़ें :  जिला कांग्रेस कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं.रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पं.विद्याचरण शुक्ल जी की मनाई गई जयंती

    यह रेलवे रेक केवल परिवहन अवसंरचना का विस्तार नहीं, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एक स्मार्ट, मजबूत और टिकाऊ सप्लाई चेन विकसित करने की दिशा में बालको की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है। यह निवेश उत्पादन की निरंतरता सुनिश्चित करने, प्रचालन क्षमता बढ़ाने और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    एक मिलियन टन वार्षिक उत्पादन क्षमता के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए बालको आधुनिक तकनीक, कुशल लॉजिस्टिक्स और टिकाऊ विकास के माध्यम से देश के एल्यूमिनियम उद्योग में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    यह भी पढ़ें: गुम हुई सोने की बाली का पता लगाने शिक्षिका ने बच्चों को दिखाया काले जादू का भय, स्कूल में अंधविश्वास फ़ैलाने के आरोप में DEO ने किया सस्पेंड

    यह भी पढ़ें: फर्जी दस्तावेज से बना शिक्षक : पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के सरकारी स्कूल में 12 साल से नौकरी कर रहा फर्जी शिक्षाकर्मी वर्ग- 03

    यह भी पढ़ें: फिर हुई खाकी शर्मसार: रिपोर्ट दर्ज कराने गयी रेप पीड़ित छात्रा पर आ गया दरोगा का दिल, शादी का झांसा देकर करने लगा दुष्कर्म, एसपी ने किया सस्पेंड

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026

    Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ

    August 7, 2026

    पूर्व पुलिस AIG अनिल मिश्रा को उम्रकैद, दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला

    August 7, 2026

    राशिफल 7 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,819 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,472 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    पंजाब, दिल्ली में नकली कॉल सेंटर US नागरिकों को टारगेट करते थे; कई जगहों पर…

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026

    Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ

    August 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.