छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कटघोरा वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक OA-783, ग्राम विजयपुर में वन विभाग द्वारा कराए जा रहे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, गाली-गलौच करने, जान से मारने की धमकी देने तथा फेंसिंग खम्भों को तोड़कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के संबंध में विश्राम सिंह, महिपाल सिंह एवं भुवनपाल सिंह, निवासी ग्राम विजयपुर के विरुद्ध थाना कटघोरा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 296, 351(3) एवं 324 (4) के तहत अपराध पंजीबद्ध करया गया है।
वन विभाग द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार दिनांक 13 जून 2026 को कक्ष क्रमांक OA-783 में विभागीय फेंसिंग कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई, कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलंच की गई तथा लगाए गए फेसिंग खम्भों को तोड़कर विभाग को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई।
प्रकरण में थाना कटघोरा द्वारा FIR दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। वर्तमान में आरोपियों की तलाश जारी है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने शासकीय कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने तथा शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: 123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव
यह भी पढ़ें: बेटे का शव देखकर माँ ने भी तोड़ा दम, जब घर से एक साथ निकली माँ बेटे की अर्थी तो रो पड़ा सारा शहर






