छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास सिंह के जन्मदिन को जिला युवा कांग्रेस कोरबा ने सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए जिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
कार्यक्रम में मौजूद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के जन्मदिन को समाजसेवा के कार्यों से जोड़ना ही सच्ची श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। अस्पताल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से अशोक लोध, पवन विश्वकर्मा, सुनील निर्मलकर, बृजभूषण प्रसाद, विवेक श्रीवास, कमलेश गर्ग, अमित सिंह, मनीष आदित्य, अभिषेक ठाकुर, हरीश भारती, कुशाल बघेल, हेमंत, शशि राज, लगन चौहान, नामित, श्रवण, बाबिल, प्रहलाद, साहिल खान, सुभाष, लाल कुमार एवं गौरव लाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: 123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव

Editor in Chief





