छत्तीसगढ़
कोरबा-रूमगरा/स्वराज टुडे: शिव नगर रूमगरा में शिवशक्ति सेवा संस्था परिवार द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया पार्षद नरेंद्र देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, युवाओं एवं संस्था के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

समारोह को संबोधित करते हुए नरेंद्र देवांगन ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए सेवा, संगठन और संस्कारों का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने शिवशक्ति सेवा संस्था द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित के क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संगठन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं तथा युवाओं को सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा, जनकल्याण एवं सामाजिक एकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न सम्माननीय व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं युवा शक्ति की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

नरेंद्र देवांगन ने संस्था के संरक्षक भरतपाल जी, मुख्य अध्यक्ष मुकेश सोनगरा जी, वर्तमान अध्यक्ष लोचन कुशवाहा जी, प्रमुख संरक्षक हरेन्द्र श्रीवास्तव जी, सचिव संजीव राठौर जी सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मानिक जी, अध्यक्षता कर रहे सोना राम राठौर जी तथा कार्यक्रम का संचालन कर रहे कृष्ण कुमार यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह के अंत में उपस्थित जनसमुदाय ने समाजहित एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को सामाजिक जागरूकता एवं संगठनात्मक मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।






