Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 25 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 25, 2026

    हाथी ने युवक को कुचला, ट्रैक्टर को भी किया क्षतिग्रस्त, हाथियों के उत्पात से लोगों में भारी दहशत

    November 25, 2026

    चक दे इंडिया! भारत की बेटियों ने चीन को बुरी तरह रौंदा, दीपिका की हैट्रिक से 6-2 से जीती टीम

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»हाथी ने युवक को कुचला, ट्रैक्टर को भी किया क्षतिग्रस्त, हाथियों के उत्पात से लोगों में भारी दहशत
    न्यूज़ अपडेट

    हाथी ने युवक को कुचला, ट्रैक्टर को भी किया क्षतिग्रस्त, हाथियों के उत्पात से लोगों में भारी दहशत

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Untitled 01 1 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ के सरगुजा और कोरबा जिले में हाथियों का आतंक जारी है। सरगुजा के जंगल में एक हाथी ने ग्रामीणों को दौड़ाया और एक युवक को बुरी तरह कुचल दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। घायल युवक का इलाज जारी है।

    वहीं, कोरबा के कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा गांव में 11 हाथियों के झुंड को भगाने पहुंचे ग्रामीणों पर एक हाथी ने हमला कर दिया। ग्रामीण ट्रैक्टर छोड़कर भागे तो हाथी ने सूंड से उसे उठाकर पटक दिया और पैरों से कुचलकर तोड़ दिया। दोनों घटनाएं सोमवार (23 नवंबर) सुबह की हैं।

    घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने और हाथियों को खुद भगाने की कोशिश नहीं करने की हिदायत दी है।

    हाथी ने युवक को दौड़ाकर कुचला

    IMG 20261125 091314

    सरगुजा के टीरंग गांव में सोमवार को हाथी ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। हाथी के हमले में युवक बाल-बाल बचा। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

    युवक को बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तीन हाथियों का दल जशपुर से सरगुजा वन क्षेत्र में पहुंचा है। इनमें से दो हाथी लुंड्रा पहुंच गए हैं।

    जानकारी के मुताबिक, जशपुर वन परिक्षेत्र से सरगुजा वन परिक्षेत्र में घुसे तीन हाथी सोमवार को टीरंग गांव पहुंचे। हाथियों के दल में एक नर, एक मादा और एक बच्चा शामिल है। टीरंग में फसल बचाने की कोशिश में ग्रामीण हाथियों को खदेड़ रहे थे। इसी दौरान नर हाथी ने ग्रामीण जागेश्वर उर्फ मंत्री पर हमला कर दिया।

    यह भी पढ़ें :  चक दे इंडिया! भारत की बेटियों ने चीन को बुरी तरह रौंदा, दीपिका की हैट्रिक से 6-2 से जीती टीम

    कोरबा में हाथी ने ट्रैक्टर को किया क्षतिग्रस्त

    IMG 20261125 091241

    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 11 हाथियों के झुंड को भगाने पहुंचे ग्रामीणों पर एक हाथी ने हमला कर दिया। ग्रामीण ट्रैक्टर छोड़कर भागे तो हाथी ने सूंड से उसे उठाकर पटक दिया और पैरों से कुचलकर तोड़ दिया। मामला कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा गांव की है।

    धरमजयगढ़ की सीमा पार कर जिल्गा पहुंचा झुंड

    जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ की सीमा पार कर 11 हाथियों का झुंड जिल्गा के जंगल में पहुंचा है। हाथियों के आबादी वाले इलाके में आने और धान की फसल को नुकसान पहुंचाने की आशंका थी। इसी वजह से ग्रामीण उन्हें जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश कर रहे थे।

    ट्रैक्टर की आवाज सुनकर झाड़ियों से निकला हाथी

    सोमवार सुबह जिल्गा के कुछ ग्रामीण सुखनंदन सिंह राठिया के ट्रैक्टर में सवार होकर जंगल पहुंचे थे। वे ट्रैक्टर की आवाज से हाथियों को भगाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों से एक हाथी निकला और ट्रैक्टर की ओर दौड़ पड़ा।

    हाथी को अपनी ओर आते देख ग्रामीण ट्रैक्टर छोड़कर अलग-अलग दिशाओं में भाग गए। इसके बाद हाथी ने सूंड से ट्रैक्टर को उठाकर पटका और पैरों से कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

    दूसरे ट्रैक्टर से खींचकर गांव लाए

    घटना के बाद ग्रामीण गांव पहुंचे और ट्रैक्टर मालिक को इसकी जानकारी दी। बाद में वे दूसरे किसान का ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को खींचकर गांव लाए। कुछ ग्रामीणों ने घटना का वीडियो मोबाइल से बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में युवा स्किन एंड हेयर क्लिनिक और आसना डायग्नोस्टिक्स का भव्य शुभारंभ 27 नवंबर को

    कुदमुरा और करतला में भी हाथियों की मौजूदगी

    वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने देर शाम टीम को जिल्गा के जंगल में भेजा। बताया गया कि जिल्गा के अलावा कुदमुरा के जंगल में एक और हाथी घूम रहा है। वहीं, करतला वन परिक्षेत्र में 6 हाथियों का झुंड मौजूद है।

    वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। ग्रामीणों को मुनादी कर जंगल की ओर नहीं जाने और हाथियों को खुद खदेड़ने की कोशिश नहीं करने की समझाइश दी गई है।

    यह भी पढ़ें: Raipur: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात

    यह भी पढ़ें: Korba: भालू के अवैध शिकार और साक्ष्य नष्ट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Korba: चंद्रनगर-जटराज के विस्थापितों ने एसईसीएल प्रबंधन पर लगाया बुनियादी सुविधाएं ना देने का आरोप, दंडवत प्रणाम करते हुए पहुँचे कलेक्ट्रेट, लगाई न्याय की गुहार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 25 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 25, 2026

    चक दे इंडिया! भारत की बेटियों ने चीन को बुरी तरह रौंदा, दीपिका की हैट्रिक से 6-2 से जीती टीम

    November 25, 2026

    Raipur: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात

    November 25, 2026

    Korba: भालू के अवैध शिकार और साक्ष्य नष्ट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    कोरबा में युवा स्किन एंड हेयर क्लिनिक और आसना डायग्नोस्टिक्स का भव्य शुभारंभ 27 नवंबर को

    November 25, 2026

    कोरबा के MJM हॉस्पिटल को मिली राष्ट्रीय पहचान, NABH मान्यता के साथ गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा के नए मानक की ओर बढ़ा कदम

    November 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,103 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    राशिफल 25 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 25, 2026

    आज का राशिफल : आज 25 नवंबर को मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष प्रतिपदा तिथि को चंद्रमा का…

    हाथी ने युवक को कुचला, ट्रैक्टर को भी किया क्षतिग्रस्त, हाथियों के उत्पात से लोगों में भारी दहशत

    November 25, 2026

    चक दे इंडिया! भारत की बेटियों ने चीन को बुरी तरह रौंदा, दीपिका की हैट्रिक से 6-2 से जीती टीम

    November 25, 2026

    Raipur: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.