Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: भालू के अवैध शिकार और साक्ष्य नष्ट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    कोरबा में युवा स्किन एंड हेयर क्लिनिक और आसना डायग्नोस्टिक्स का भव्य शुभारंभ 27 नवंबर को

    November 25, 2026

    कोरबा के MJM हॉस्पिटल को मिली राष्ट्रीय पहचान, NABH मान्यता के साथ गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा के नए मानक की ओर बढ़ा कदम

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»Korba: भालू के अवैध शिकार और साक्ष्य नष्ट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
    न्यूज़ अपडेट

    Korba: भालू के अवैध शिकार और साक्ष्य नष्ट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20261125 032628 8172
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    चारों को 14 दिवस की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया,वन विभाग ने नागरिकों से वन्यजीव अपराध की सूचना देने की अपील की

    कोरबा/स्वराज टुडे: कटघोरा वनमंडल के केंदई वन परिक्षेत्र में भालू के अवैध शिकार और साक्ष्य नष्ट करने के मामले में वन विभाग ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी ग्राम दम्हामुड़ा, थाना पसान, जिला कोरबा के निवासी हैं। न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बाद उन्हें 14 दिवस की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

    वन विभाग के अनुसार, 21 नवंबर को केंदई वन परिक्षेत्र के छिंदिया परिसर में फंदा लगाकर भालू का अवैध शिकार किए जाने की सूचना मिली थी। विभागीय दल ने घटनास्थल की जांच की, जहां रक्त के निशान और फंदे में प्रयुक्त क्लच वायर मिला। जांच में यह जानकारी भी सामने आई कि घटना के अगले दिन भालू के शव को झिनपुरी परिसर ले जाकर साक्ष्य नष्ट करने की नीयत से जलाया गया तथा उसके अवशेष अंजननाला नदी के किनारे फेंके गए।

    प्रकरण में वन अपराध क्रमांक 12606/11 दर्ज कर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 (यथासंशोधित 2022) की धारा 2(16), 9, 39(1), 39(3)(a), 39(3)(b), 39(3)(c), 48A, 39(2), 40(2), 50(1) एवं 52 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। वन विभाग के अनुसार, अनुसूची-I के अंतर्गत संरक्षित वन्यप्राणी से संबंधित अपराध में अधिनियम की धारा 51(1) के तहत न्यूनतम तीन वर्ष से अधिकतम सात वर्ष तक के कारावास एवं जुर्माने का प्रावधान है।

    चारों आरोपियों को 24 नवंबर को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कटघोरा के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 14 दिवस की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका और संबंधित साक्ष्यों के संबंध में विवेचना जारी है।

    यह भी पढ़ें :  सिवनी पुलिस प्रकरण आजाद भारत में नागरिकों के मौलिक अधिकारों और पुलिस की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है – वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी कटघोरा श्री जितेन्द्र कुमार उपाध्याय के निर्देशन एवं उप वनमंडलाधिकारी सुश्री मृगजा जालिंदर यादव के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में केंदई वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री अभिषेक कुमार दुबे, परिक्षेत्र सहायक श्री शारदा प्रसाद शर्मा, परिसर रक्षक श्री मुरारी लाल साहू, श्री मंगल नायक, श्री गंगाराम नेताम तथा अन्य वनकर्मी शामिल रहे।

    वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि जंगल या उसके आसपास वन्यजीव को फंसाने के लिए लगाए गए फंदे, तार या अन्य संदिग्ध सामग्री दिखाई दे तो उसे स्वयं न छुएं और तत्काल निकटतम वन कार्यालय को सूचना दें। घायल वन्यजीव दिखने या अवैध शिकार की जानकारी मिलने पर भी वन अमले को अवगत कराएं। समय पर दी गई सूचना वन्यजीवों की जान बचाने और दोषियों तक पहुंचने में मदद कर सकती है। वन्यजीवों का संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

    यह भी पढ़ें: कोरबा में युवा स्किन एंड हेयर क्लिनिक और आसना डायग्नोस्टिक्स का भव्य शुभारंभ 27 नवंबर को

    यह भी पढ़ें: New Delhi: बिसलेरी के पानी का सैंपल जांच में फेल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

    यह भी पढ़ें: CBSE में नौवीं के छात्रों को पढ़ने होंगे नौ विषय, तीन भाषाओं के साथ व्यावसायिक शिक्षा भी अनिवार्य

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में युवा स्किन एंड हेयर क्लिनिक और आसना डायग्नोस्टिक्स का भव्य शुभारंभ 27 नवंबर को

    November 25, 2026

    कोरबा के MJM हॉस्पिटल को मिली राष्ट्रीय पहचान, NABH मान्यता के साथ गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा के नए मानक की ओर बढ़ा कदम

    November 24, 2026

    सिवनी पुलिस प्रकरण आजाद भारत में नागरिकों के मौलिक अधिकारों और पुलिस की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है – वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    November 24, 2026

    कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

    November 20, 2026

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत दर्री क्षेत्र में जनसंवाद चौपाल आयोजित….नवज्योति पटनायक, जयसिंह अग्रवाल एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

    November 14, 2026

    Sakti: मनरेगा (बी.बी. रामजी) कार्य में सरपंच धनंजय कुमार राठौर पर लाखों के फर्जीवाड़े का आरोप, शिकायत के बाद जाँच की औपचारिकता पूरी, अब ग्रामीणों ने मामले को दबाने लाखों के बंदरबांट का लगाया आरोप

    October 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,103 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    Korba: भालू के अवैध शिकार और साक्ष्य नष्ट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    चारों को 14 दिवस की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया,वन विभाग ने नागरिकों से वन्यजीव…

    कोरबा में युवा स्किन एंड हेयर क्लिनिक और आसना डायग्नोस्टिक्स का भव्य शुभारंभ 27 नवंबर को

    November 25, 2026

    कोरबा के MJM हॉस्पिटल को मिली राष्ट्रीय पहचान, NABH मान्यता के साथ गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा के नए मानक की ओर बढ़ा कदम

    November 24, 2026

    सिवनी पुलिस प्रकरण आजाद भारत में नागरिकों के मौलिक अधिकारों और पुलिस की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है – वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    November 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.