* कोरबा पुलिस ने दीपका खदान से कोयला चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया।
* चोरी में प्रयुक्त 3 ट्रेलर + 1 पेलोडर (SDL) जब्त
* अपराध धारा 303(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध
कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 30 अप्रैल 2025 की रात्रि को थाना दीपका पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दीपका खदान से तीन ट्रेलर चोरी का कोयला ओवरलोड करके बिलासपुर जाने वाले हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रेलरों को सिरकी मोड़, दीपका के पास पकड़ लिया गया। जांच में पाया गया कि तीनों ट्रेलरों में कुल 57 टन (पूरे मामले में 215 टन) चोरी का कोयला अवैध रूप से लादा गया था। इसके बाद थाना दीपका में अपराध संख्या 168/2026 दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वालों में कोयला लोडिंग करवाने वाला, ट्रांसपोर्टर, कोयला खरीदने वाला और सभी चालक शामिल हैं।
सभी 6 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
उक्त घटना से संबंधित कोयला जिनकी भी सहभागिता से आ रही है, जिसकी भी सहभागिता के माध्यम से ट्रांसपोर्टिंग हो रहा है तथा जो भी इसका उपयोग कर रहा है, इस घटना में संलिप्त होंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है।
👥 गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
1️⃣ रौनक गुप्ता (27) – दीपका बस्ती टावर मोहल्ला, दीपका, कोरबा
2️⃣ सरफराज खान उर्फ पम्मी (43) – सुभाष नगर, दीपका, कोरबा
3️⃣ मुकेश चौधरी (28) – कोरवाडीह, गढ़वा, झारखंड
4️⃣ सुजीत सिंह (28) – वैशाली, सिवान, बिहार (हाल मुकाम: झाबर, दीपका)
5️⃣ मुबारक खान (20) – कतरवार, मंझौली, सीधी, म.प्र.
6️⃣ अर्जुन बंसल (20) – जामपारा, बैकुण्डपुर, कोरिया
🚛 जब्त वाहनों के नंबर:
🔸 ट्रेलर – CG 10 BX 0792
🔸 ट्रेलर – CG 10 BX 8288
🔸 ट्रेलर – CG 10 BY 8288
🔸 पेलोडर (SDL) – CG 07 CS 2199
यह भी पढ़ें: सबसे बड़ा विश्वासघात! गोद ली हुई बेटी ने 12 लाख देकर करवा दी मां की हत्या, डीप फ्रीजर में छिपाई लाश

Editor in Chief






