Author: Deepak Sahu
मुंबई/स्वराज टुडे: चीफ गेस्ट धीरज कुमार, दीपक पराशर, प्रतिमा कनन, कन्नन अरुणाचलम, बी एन तिवारी, गायिका दीपा नारायण झा, गायिका ऋतु पाठक, एसीपी संजय पाटिल, दिलीप सेन, निर्माता ऐक्टर सीडी शेटे, रेखा राव, अभिषेक खन्ना, ब्राइट आउटडोर मीडिया के प्रतिनिधि की विशेष उपस्थिति रही. डॉ कृष्णा चौहान द्वारा “बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2025” का आयोजन अंधेरी वेस्ट मुंबई के मेयर हॉल में भव्य रूप से किया गया जहां सम्मानित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अवसर पर चीफ गेस्ट धीरज कुमार, दीपक पराशर, प्रतिमा कनन, कन्नन अरुणाचलम, बी एन तिवारी, गायिका दीपा नारायण झा, गायिका ऋतु पाठक,…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: देश के गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। 22 और 23 जून को वे छत्तीसगढ़ में ही रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में चल रही केंद्रीय विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन दोनों स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री शाह 22 जून को रायपुर आएंगे। यहां वे नया रायपुर में बनने वाले नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का कैंपस का भूमिपूजन करेंगे। जिसके बाद प्रशासनिक बैठकें होंगी। इसके अलावा वे 23 जून को नारायणपुर जाएंगे। इस दौरान वे…
रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की ओर से राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 16 से 25 जून रात 11:59 बजे तक वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी और आवेदन के पूर्व अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें ताकि आवेदन में कोई त्रुटि न हो। आवेदक अपनी संस्था अथवा व्यवसाय की प्राथमिकता और अन्य विवरणों में सुधार केवल निर्धारित समय सीमा के…
मध्यप्रदेश इंदौर/स्वराज टुडे: ज्योतिषाचार्य पंडित अजय दुबे ने राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री में चौंकाने वाले दावे किए हैं. उन्होंने बताया कि राजा के परिवार ने उनसे पश्नकुंडली बनवाई थी. जिसमें परिवार ने कई सवाल पूछे. पहला सवाल था कि राजा की हत्या हो गई, लेकिन उनकी बहू सोनम कहां है? पंडित ने जवाब दिया, ‘सोनम जिंदा और सुरक्षित है.’ पंडित ने बताया कि उनके अब तक के दावे सही साबित हुए हैं. सोनम उत्तर दिशा में, हत्या में 3-4 लोग शामिल परिवार के दूसरे सवाल, ‘सोनम जिंदा है तो कहां है?’ को लेकर पंडित ने बताया था कि वह उत्तर दिशा…
छत्तीसगढ़ धमतरी/स्वराज टुडे: दिनांक 19.06.25 को थाना सिहावा अंतर्गत एक नाबालिग का विवाह दिनांक 24.6.25 को होने प्राप्त सूचना के आधार माननीय कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशानुसार जिला स्तरीय टीम द्वारा बाल विवाह रोकने हेतु सम्बंधित ग्राम में जाकर बालक की अंकसूची मे जन्मतिथी की जाँच की गई, जिसमे लड़की की उम्र 18 वर्ष और लड़के की उम्र 19 वर्ष पाई गयी। परिजनों को बाल विवाह क़ानून के बारे मे जानकारी देते हुए बताया गया बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम2006 के तहत बाल विवाह करना कानूनी अपराध है बाल विवाह किए जाने पर बाल विवाह में…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रारंभ की गई ‘‘राहवीर योजना’’ अंतर्गत गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल या ट्रामा केयर सेंटर में पहुचांकर चिकित्सा उपचार हेतु पहल कर जान बचाने वाले व्यक्तियों को पुरस्कार के रूप में नगद राशि, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। यह योजना 15वें वित्तीय चक्र के पूरा होने तक 31 मार्च 2026 तक प्रचालन में रहेगी। योजना का उद्देश्य आमजनता को आपातकालीन स्थिति में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए प्रेरित करना, निर्दाेष लोगों की जान बचाने के लिए…
विश्व सिकल सेल दिवस पर रायपुर स्थित सिकल सेल इंस्टीट्यूट में आयोजित हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम रायपुर/स्वराज टुडे: जब जीवन में मुश्किलें पहाड़ बनकर सामने खड़ी हों और सामने एक नन्हा बच्चा सीना तानकर कहे-“मैं हार नहीं मानूंगा”, तो समझिए कि असली योद्धा वही है। विश्व सिकल सेल दिवस पर आज रायपुर स्थित सिकल सेल इंस्टीट्यूट में ऐसा ही जज़्बा देखने को मिला। मौका था उन 40 नन्हे-मुन्ने योद्धाओं के सम्मान का, जिन्होंने सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए न सिर्फ जीत हासिल की, बल्कि हजारों लोगों को प्रेरणा देने वाला उदाहरण भी बन गए। कार्यक्रम में बच्चों को…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सुपरहिट पहली फिल्म’मोर छैया भुइयां’को अपने संगीत से अमर बनाने वाले प्रसिद्ध संगीतकार बबला बागची निर्देशक के रूप में अपनी पहली छत्तीसगढी फिल्म ‘संगी रे लहुट के आजा लेकर आ रहे हैं। उनके साथ निर्माता के तौर पर सुशील गर्ग भी जुड़े हैं। संगी रे फिल्म छत्तीसगढ़ की पहली संगीत-प्रधान फिल्म बताई जा रही है, जिसकी कहानी दो गायकों के प्यार, उनके सपनों और संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है। खाश बात ये भी है कि निर्देशक बाबला के फिल्मी गुरु सुपर डायरेक्टर “सतीश जैन” इस फिल्म में दमदार अभिनय करते दर्शकों मंत्र मुग्ध अचंभित करते दिखाई देंगे।…
छत्तीसगढ़ दुर्ग/स्वराज टुडे: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.06.2025 को प्रार्थी वैशाली नगर थाना में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी निलिमा यादव उर्फ निलम लहरे एंव उसके पति आनंद द्वारा प्रार्थी का अश्लील विडियो बनाकर उसे प्रार्थी के परिजनों एवं अन्य लोगों को भेजकर बदनाम करने की धमकी देकर, ब्लेकमेलिंग कर प्रार्थी से करोड़ो रूपये वसूला गया है साथ ही बड़ी रकम की माँग की जा रही है। प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत अनुबंध पत्र तथा मोबाईल चैट तथा वाईस रिकार्डिंग के आधार प्रथम दृष्टया आरोपी श्रीमति निलीमा उर्फ निलम लहरे एंव…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दिनाँक 18 जून 2025 को जिले में आयोजित राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में एक शिक्षिका की सेवा से बर्खास्तगी को लेकर निर्णय लिया गया। महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बताया कि शादीशुदा शिक्षिका का एक अन्य शख्स से प्रेम संबंध था। जिसके कारण उसने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों को प्रताड़ित कर रखा था। शिक्षिका की सास ने आयोग में न्याय के लिए शिकायत की थी जिस पर आज फैसला सुनाते हुए शिक्षिका को शासकीय सेवा से बर्खास्त कराने का निर्णय ससुराल पक्ष में दिया गया। उक्त प्रकरण की जांच में पाया…
