Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अपना बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर दूसरों को देना पड़ा भारी, कोरबा निवासी 02 लोगों के विरुद्ध म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की कार्रवाई

    August 14, 2026

    साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”….15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह का प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम

    August 14, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रानी सती दादी का भव्य संगीतमय मंगल पाठ संपन्न, हरेली उत्सव के साथ मनाया गया दादीजी का सिंघारा एवं झूला उत्सव

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राहवीर योजना : सड़क दुर्घटना पीड़ितों के मददगार को मिलेगा पुरस्कार….नगद 25 हजार सहित ट्रॉफी, प्रमाण पत्र से किए जाएंगे सम्मानित
    Featured

    राहवीर योजना : सड़क दुर्घटना पीड़ितों के मददगार को मिलेगा पुरस्कार….नगद 25 हजार सहित ट्रॉफी, प्रमाण पत्र से किए जाएंगे सम्मानित

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    accident 3 1 2 1200x675 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रारंभ की गई ‘‘राहवीर योजना’’ अंतर्गत गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल या ट्रामा केयर सेंटर में पहुचांकर चिकित्सा उपचार हेतु पहल कर जान बचाने वाले व्यक्तियों को पुरस्कार के रूप में नगद राशि, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। यह योजना 15वें वित्तीय चक्र के पूरा होने तक 31 मार्च 2026 तक प्रचालन में रहेगी। योजना का उद्देश्य आमजनता को आपातकालीन स्थिति में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए प्रेरित करना, निर्दाेष लोगों की जान बचाने के लिए दूसरों को प्रेरित करना है।

    पुरस्कार के लिए निर्धारित पात्रता अनुसार ‘‘कोई भी व्यक्ति जो गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित व्यक्ति की तत्काल सहायता करके दुर्घटना के स्वर्णिम समय (गोल्डन ऑवर) के भीतर अस्पताल या ट्रामा केयर सेंटर में पहुंचाकर चिकित्सा सेवा प्रदान कर जान बचाई हो।’’ मोटरयान अधिनियम की धारा 2(12ए) के अनुसार गोल्डन ऑवर का अर्थ है किसी दर्दनाक चोट के बाद एक घंटे तक चलने वाली अवधि जिसके दौरान तत्काल चिकित्सा देखभाल प्रदान करके मृत्यु को रोकने की सबसे अधिक संभावना होती है।
    प्रत्येक राह-वीर (नेक व्यक्ति) के लिए पुरस्कार की राशि प्रति घटना 25 हजार रूपये होगी। साथ ही इसके लिए विभिन्न प्रावधानों को शामिल किया गया है। प्रत्येक नगद पुरस्कार के साथ प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रत्येक मामले में पुरस्कार के अलावा, सभी योग्य राहवीर 1 नेक व्यक्तियों (जिन्हें पूरे वर्ष के दौरान सम्मानित किये गये सभी व्यक्तियों में से चुना जाएगा) के लिए 10 राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार होंगे और उन्हें 1 लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    चयन प्रक्रिया –

    यदि घटना की सूचना राह-वीर (गुड सेमेरिटन) द्वारा सबसे पहले पुलिस को दी जाती है, तो डॉक्टर से विवरण सत्यापित करने के बाद पुलिस ऐसे राह-वीर (सेमेरिटन) को अधिकारिक लेटर पैड पर एक पावती देगा, जिसमें राह-वीर (गुड सेमेरिटन) का नाम, मोबाईल नंबर और पता, घटना का स्थान, दिनांक और समय तथा राह-वीर (गुड सेमेरिटन) ने पीड़ित की जान बचाने में किस तरह मदद की है आदि का उल्लेख होगा । पावती की प्रति जिला स्तर पर गठित मूल्यांकन समिति को भेजी जाएगी। संबंधित राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश के परिवहन आयुक्त द्वारा सीधे उनके बैंक खाते में पीएमएमएस के माध्यम से ऑनलाईन किया जाएगा। इसके लिए प्रतिपूर्ति, MORTH द्वारा राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश के परिवहन विभाग को मासिक आधार पर प्रदान की जाएगी। प्रत्येक राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश की राज्य स्तरीय निगरानी समिति 30 सितंबर तक या प्रतिवर्ष MORTH द्वारा तय की गई अवधि तक, आगे के विचार के लिए इस मंत्रालय को वार्षिक आधार पर राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के लिए 03 सबसे योग्य प्रस्ताव नामित करेगी। एएस/जेएस (सडक सुरक्षा) की अध्यक्षता में MORTH की एक मूल्यांकन समिति, इसमें निदेशक/उप सचिव (सड़क सुरक्षा)/परिवहन, शामिल होगे। वित्तीय सलाहकार/सड़क परिवहन मंत्रालय प्रत्येक राज्य/संघ राज्य क्षेत्र से प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा करेगा तथा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ 10 राह-वीरों (सेमेरिटन) का चयन करेगा। उन्हें दिल्ली में एनआरएसएम के दौरान प्रमाण पत्र और ट्रॉफी के साथ-साथ 1,00,000/-रू. की राशि से सम्मानित किया जाएगा।

    राह-वीर (गुड सेमेरिटन) द्वारा स्वेच्छा से प्रदान की गई जानकारी का उपयोग केवल योजना के तहत पुरस्कार के प्रस्ताव के प्रसंस्करण के लिए किया जाएगा, कियी अन्य उदेश्य के लिए नहीं। साथ ही, राह-वीर (गुड सेमेरिटन), जो अपना विवरण प्रकट करने के इच्छुक नहीं है। उन्हें योजना के तहत सम्मानित नहीं किया जाएगा। एक व्यक्तिगत राह-वीर (गुड सेमेरिटन) को वर्ष में अधिकतम 05 बार सम्मानित किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें :  न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    राज्य सरकार प्रिंट और सोशल मीडिया आदि विभिन्न माध्यमों से इस योजना का प्रचार-प्रसार करेगी। वित्तीय निहितार्थ, विभिन्न मान्यताओं के आधार पर तैयार किए गये है। पात्रता मानदण्ड, गंभीर दुर्घटना की परिभाषा और वित्तीय निहितार्थ की समीक्षा मंत्रालय द्वारा 02 बाद की जा सकती है !

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय MORTH द्वारा वित्तीय सहायता –

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली MORTH परिवहन आयुक्त कार्यालय का प्रारंभिक अनुदान के रूप में 25.00 लाख रूपये प्रदान करेगा। योजना के तहत किसी राज्य/संघ राज्य क्षेत्र को पहले से जारी प्रारंभिक अनुदान की गणना करते समय समायोजित किया जाएगा। राज्य/संघ राज्य क्षेत्र के परिवहन विभाग को राह-वीरों (गुड सेमेरिटन) को भुगतान करने के लिए एवं इस योजना के लिए परिवहन आयुक्त द्वारा एक अलग बैंक खाता रखा जाएगा।

    उपायुक्त/कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट जो जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष भी मूल्यांकन समिति की सिफारिशों पर राह-वीर पुरस्कार योजना के लाभार्थी का विवरण आधार संख्या या बैंक संख्या के साथ e&DAR प्लेटफार्म पर अपलोड करेंगे और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र के परिवहन आयुक्त द्वारा लाभार्थी विवरण अपलोड करने के 07 दिनों के भीतर लाभार्थी पुरस्कार विजेता को सीधे उनके बैंक खाते में पीएफएमएस के माध्यम से पुरस्कार वितरित किया जाएगा।

    राज्य/संघ राज्य क्षेत्र के परिवहन आयुक्त, परिवहन विभाग की मांग पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पहले जारी किये गये यू.सी. और उस जारी किये गय राह-वीरों (गुड सेमेरिटन) के विवरण के साथ मंत्रालय को राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। सम्मानित किये गये राह-वीर (गुड सेमेरिटन) का विवरण राज्य/संघ राज्य क्षेत्र परिवहन विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा द्वारा विकसित पोर्टल में दर्ज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    यह भी सुनिश्चित करेंगे कि आवश्यक प्रतिपूर्ति के लिए इस मंत्रालय को अगली किस्त की मांग प्रस्तुत करने से पहले विवरण पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 134 ए के तहत प्रावधानित और अधिसूचना संख्या जीएसआर 594ई दिनांक 29 सितंबर, 2020 के तहत अधिसूचित गुड सेमेरिटन के नियमों के अनुसार, किसी भी राह-वीर (गुड सेमेरिटन) पर उनकी सहमति के तहत गुड बिना कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की जाएगी। उपर्युक्त नियमों सेमेरिटन/राह-वीर को प्रदान की गई सुरक्षा के किसी भी उल्लंघन के मामले में, राह-वीर/गुड सेमेरिटन संबंधित डिप्टी कमिश्नर/कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा स्थापित की जाने वाली शिकायत निवारण समिति से संपर्क करेंगे। संशोधित योजना 21 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगी।
    *सरस्वती मिश्रा की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: सिकल सेल रोग से जंग जीतने वाले बच्चों का सम्मान….बीमारी से नहीं, हिम्मत से पहचाने जाएंगे ये चेहरे

    यह भी पढ़ें: ब्लैकमेलिंग एवं एक्सटॉर्सन के मामले में पति पत्नी गिरफ्तार, लगभग 01 करोड़ 65 लाख 22 सौ रूपये का मशरूका किया गया बरामद

    यह भी पढ़ें: फर्जी अधिकारी बनकर हसन आबिदी करता था ठगी, जमीन कारोबारियों और शासकीय कर्मचारियों को बनाता था निशाना, महिला पटवारी के पति से वसूले एक करोड़ रुपये

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अपना बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर दूसरों को देना पड़ा भारी, कोरबा निवासी 02 लोगों के विरुद्ध म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की कार्रवाई

    August 14, 2026

    साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”….15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह का प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम

    August 14, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रानी सती दादी का भव्य संगीतमय मंगल पाठ संपन्न, हरेली उत्सव के साथ मनाया गया दादीजी का सिंघारा एवं झूला उत्सव

    August 14, 2026

    15 अगस्त 2026 की सुबह ‘अमृत’ के दौर में लहूलुहान ‘कलम’: भारतीय लोकतंत्र के आहत प्रांगण से एक गद्य-क्रंदन

    August 14, 2026

    New Delhi : अत्याधुनिक ऑटोमैटिक पिस्टल और 15 कारतूस के साथ यूपी का खूंखार शूटर अरेस्ट, 15 अगस्त को दिल्ली में होने वाला था बड़ा कांड ?

    August 14, 2026

    21 छक्के, 32 चौके और 340 रन… DPL 2026 में पप्पू यादव के बेटे का भौकाल, रनों का लगाया अंबार

    August 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,842 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,483 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,318 Views
    Don't Miss

    अपना बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर दूसरों को देना पड़ा भारी, कोरबा निवासी 02 लोगों के विरुद्ध म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की कार्रवाई

    August 14, 2026

    कोरबा पुलिस की अपील—अपना बैंक खाता, एटीएम, सिम एवं मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति को…

    साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”….15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह का प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम

    August 14, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रानी सती दादी का भव्य संगीतमय मंगल पाठ संपन्न, हरेली उत्सव के साथ मनाया गया दादीजी का सिंघारा एवं झूला उत्सव

    August 14, 2026

    15 अगस्त 2026 की सुबह ‘अमृत’ के दौर में लहूलुहान ‘कलम’: भारतीय लोकतंत्र के आहत प्रांगण से एक गद्य-क्रंदन

    August 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.