Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला परियोजना समग्र शिक्षा कोरबा के जिला मिशन समन्वयक(डीएमसी )श्री मनोज पांडे के खिलाफ उनके मातहत समग्र शिक्षा कार्यालय में पदस्थ महिला सहायक परियोजना अधिकारी (एपीसी )के द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए उन पर हुई प्रताड़ना एवं चारित्रिक हनन सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस सम्बन्ध मे उनके द्वारा छ ग शासन के राज्य महिला आयोग के साथ साथ जिला कलेक्टर,एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा को भी शिकायत पत्र सौपी है और कार्यवाही की मांग की है। जिला परियोजना समग्र शिक्षा में कार्यरत सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती उमेश्वरी नायक जो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश…

Read More

मुम्बई/स्वराज टुडे: रोमांटिक बॉलीवुड वीडियो सॉन्ग एल्बम ‘तेरे बिना जीना नहीं’ शान से एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है और शांतनु भामरे द्वारा निर्मित है। दिल को छू लेने वाले बोल अरिजीत चौहान द्वारा लिखे गए हैं और अरिजीत चौहान और शिवानी कश्यप द्वारा गाए गए हैं, संगीत शंकर मलिक द्वारा रचित है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता शांतनु भामरे और रुचिता अग्लावे मुख्य भूमिका में हैं। ‘तेरे बिना जीना नहीं’ में खूबसूरत नवोदित अभिनेत्री रुचिता अगलावे (मॉडल, अभिनेता और थिएटर कलाकार) हैं और उन्हें हैंडसम और बहुमुखी प्रतिभाशाली बॉलीवुड फिल्म निर्माता और अभिनेता शांतनु भामरे के साथ जोड़ा गया है।…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोरबा द्वारा 24 जून को निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोसाबाड़ी क्षेत्र स्थित अस्पताल परिसर में आयोजित होगा। शिविर की विशेषताएं: ●  नाक, कान, गला, आंख, दांत और बहरापन की जांच उन्नत मशीनों से की जाएगी। ● विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहेगी। ● बहरापन की जांच के बाद श्रवण यंत्र की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को विशेष छूट की सुविधा दी जाएगी। ● अस्पताल में लैब, रेडियोलॉजी और अन्य डायग्नोस्टिक जांच दरों पर सुविधा प्रदान…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिवसेना (एनडीए गठबंधन) के राष्ट्रीय समन्वयक एवं चुनाव प्रभारी डॉ. अभिषेक वर्मा के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित उनके निजी आवास पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 110 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें योग साधक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विशिष्ट अतिथि शामिल थे। डॉ. वर्मा, श्रीमती अंका वर्मा, राजकुमारी निकोल वर्मा एवं युवराज आदितेश्वर वर्मा सहित वर्मा परिवार के सभी सदस्यों ने पारंपरिक सनातनी विधि से योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। प्रतिष्ठित योगाचार्यों ने उपस्थितजनों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए…

Read More

0.46 प्रतिशत तक सिमटी मलेरिया दर: बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक उपलब्धि रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ सरकार के मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को बस्तर संभाग में बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर जैसे संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में मलेरिया के मामलों में ऐतिहासिक कमी दर्ज की गई है। राज्य शासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बस्तर संभाग में मलेरिया धनात्मक दर 4.60 प्रतिशत से घटकर मात्र 0.46 प्रतिशत रह गई है। वहीं वर्ष 2015 की तुलना में वर्ष 2024 में मलेरिया के मामलों में 72 प्रतिशत की गिरावट आई है। राज्य का वार्षिक…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा के सीतामणी चौक से लेकर कोसाबाड़ी तक सड़क पर अवैध अतिक्रमण कर दुकानदारी चलाने वालों के विरुद्ध अनेकों बार कार्रवाई हो चुकी है , लेकिन दो दिन बाद स्थिति फिर जस की तस हो जाती हैं ।  जिन लोगों को अपने महत्वपूर्ण काम निपटाने के लिए इस मार्ग से होकर जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंचना होता है उन्हें अक्सर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनका वाहन जाम में फंसकर रह जाता है। इस अव्यवस्था को लेकर निगम अधिकारियों की मौन स्वीकृति और यातायात नियम का पालन नहीं होने से व्यस्त मार्ग में लोगों को…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: ईरान-इजरायल जंग के बीच भारत ने ऑपरेशन सिंधु तेज कर दिया है. इसी के तहत ईरान ने अपने बंद (एयर स्पेस) हवाई क्षेत्र को खास तौर पर भारतीय उड़ानों के लिए खोल दिया है. ईरानी शहरों में फंसे कम से कम 1,000 भारतीय छात्रों के ऑपरेशन सिंधु के तहत अगले दो दिनों में दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है. पहली उड़ान शुक्रवार (20 जून, 2025) को रात 11:00 बजे नई दिल्ली पहुंची. दूसरी और तीसरी फ्लाइट शनिवार को एक सुबह और दूसरी शाम को आने की उम्मीद है. भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत इजरायल और ईरानी सेना के…

Read More

जशपुर/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे धूमधाम से आज यानी 21 जून को मनाया जा रहा है. इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक अलग-अलग जिलों में योग किया. इधर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में योग किया. CM विष्णु देव साय ने जशपुर में किया योग जशपुर के रणजीता स्टेडियम में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुबह 7 बजे सामूहिक योगाभ्यास किया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं.…

Read More

मुंबई/स्वराज टुडे: आज मुंबई के फनकार स्टूडियो में ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स ने वर्ल्ड म्यूजिक डे सेलिब्रेशन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर एक विशेष परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। जिसका विषय था *क्या म्यूजिक इंडस्ट्री को ए आई से कोई खतरा है* । इस विषय में संगीत की दुनिया से जुड़ी हस्तियों ने अपने अपने विचार रखे। जाने माने संगीतकार दिलीप सेन ने कहा ए आई से म्यूजिक इंडस्ट्री को कोई खतरा नहीं। ए आई में बने गाने हमारे कान हमारी रूह कभी स्वीकार नहीं करेगी। संगीत गीता है कुरान है बाइबल है गुरुग्रंथ है जो बदले…

Read More

आज का राशिफल : 21 जून का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। क्योंकि आज चंद्रमा का गोचर दिन रात मेष राशि में होने जा रहा है और चंद्रमा के साथ आज शुक्र भी मेष राशि में गोचर कर रहे हैं जिससे कलानिधि योग बनेगा। इसके साथ ही आज चंद्रमा और मंगल के बीच नवम पंचम योग बना है और चंद्रमा से द्वादश भाव में शनि विराजमान होकर अनफा योग भी बना रहे हैं। ऐसे में मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा…

Read More