Author: Deepak Sahu
हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद श्राद्ध, पिंडदान और मृत्युभोज जैसे संस्कारों का आयोजन किया जाता है. मृत्युभोज का उद्देश्य पितरों की आत्मा को तृप्त करना और उन्हें मोक्ष की ओर अग्रसर करना होता है. यह पूरी तरह धार्मिक और आध्यात्मिक भावना से जुड़ा होता है, न कि किसी सामाजिक समारोह की तरह. ऐसे में यह जानना बेहद आवश्यक है कि किन व्यक्तियों को मृत्युभोज में भोजन करने से परहेज करना चाहिए. गर्भवती महिलाएं धार्मिक मान्यता है कि गर्भवती महिलाओं को मृत्युभोज में भाग नहीं लेना चाहिए. यह समय उनके और गर्भस्थ शिशु के लिए संवेदनशील होता है, और कहा…
उत्तरप्रदेश मथुरा/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन पर सोमवार को मृत मिले एक वृद्ध भिखारी के सामान से 91 हजार रुपये से अधिक की नकदी मिली है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार भिखारी की पहचान के प्रयास जारी हैं और पहचान की उम्मीद में दावेदार के इंतजार में शव को कानून के मुताबिक 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रख दिया गया है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी याद राम सिंह ने बताया कि मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर एक भिखारी लावारिस अवस्था में मृत पड़ा मिला। कैंटीन पर काम करने…
🚭 *स्कूलों, अस्पतालों, सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी* 🚭 *नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दुकानों को चेतावनी* बिलासपुर/स्वराज टुडे: आज दिनांक 18 जून 2025 को *नशा मुक्त भारत पखवाड़ा* के अंतर्गत आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले *अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस* को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले भर में तंबाकू के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ACCU) श्री अनुज कुमार के नेतृत्व में…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: आज दिनांक 18.06.2025 को जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी, ने विकास खंड़ बिल्हा के अंतर्गत शास. हाईस्कूल जरहाभांठा सिंधीकालोनी, शासकीय पूर्व एवं प्राथ. शाला मंगला बिलासपुर एवं शास.उ.मा.शाला सिरगिट्टी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उक्त शालाओं में से शास. हाईस्कूल जरहाभांठा सिंधीकालोनी, वि. खं. बिल्हा, में श्रीमती अंबिका साहू, श्रीमती रितेश्वरी चतुर्वेदी, श्रीमती संगीता यादव सभी व्याख्याता प्रार्थना के दौरान अनुपस्थित पाए गए एवं शासकीय संस्था में पदस्थ लिपिक श्री रितुपर्ण सिंह द्वारा उपस्थिति पंजी में 29.05.2025 से 17.06.2025 तक हस्ताक्षर नहीं किया गया है। पूर्व एवं प्राथ. शाला मंगला बिलासपुर में…
मध्यप्रदेश भोपाल/स्वराज टुडे: भोपाल शहर के तलैया थाना क्षेत्र में लोगों को सरेराह तलवार दिखाकर डराने और गाली-गलौज करने वाले आरोपी शोएब कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह तलवार लहराते हुए नजर आया था। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया और क्षेत्र में उसका जुलूस भी निकाला। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 35 वर्षीय शोएब कुरैशी पिता सलीम कुरैशी, निवासी पंचायती मस्जिद के पास, तलैया के रूप में हुई है। शोएब पर पहले से भी…
21 एवं 22 जून को दावा आपत्ति आमंत्रण, 23 जून को दावा आपत्ति निराकरण तथा 24 जून को अंतिम सूची का होगा प्रकाशन रायपुर/स्वराज टुडे: विषयांतर्गत वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ के चिकित्सा महाविद्यालयों से एम.बी.बी.एस. पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अनुबंधित छात्र-छात्राओं को उनके द्वारा किये गये अनुबंध अनुसार संविदा नियुक्ति हेतु पदस्थापना के लिए संचालक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) रायपुर, छत्तीसगढ़ के माध्यम से दिनांक 13 जून से 30 जून तक आनलाइन काउंसलिंग आयोजित की गई है। उक्त काउंसलिंग हेतु आयुक्त चिकित्सा शिक्षा द्वारा प्रवीण्य सूची चिकित्सा महाविद्यालयों से प्राप्त छात्रों के MBBS अंतिम वर्ष के प्राप्तांकों के…
आज का राशिफल : 18 जून दिन बुधवार को चंद्रमा का गोचर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से कुंभ उपरांत मीन राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के वजह से आज चंद्रमा का गुरु के साथ चतुर्थ दशम योग बनेगा। जबकि चंद्रमा सूर्य और बुध के साथ भी चतुर्थ दशम संबंध में रहेंगे। इसके साथ ही आज मिथुन राशि में बुध, सूर्य और गुरु की युति से त्रिग्रह योग का निर्माण होगा। ऐसे में आज दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल। मेष राशि आज मेष राशि में शुक्र विराजमान होकर…
छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे: प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक जनसुलभ, पारदर्शी और संवादात्मक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के पश्चात् अब राज्य की पुलिस कार्यप्रणाली में प्रयुक्त होने वाले कठिन, पारंपरिक एवं आम नागरिकों की समझ से बाहर उर्दू-फारसी शब्दों को हटाकर उनकी जगह पर सहज और प्रचलित हिंदी शब्दों का उपयोग किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आम नागरिक जब किसी शिकायत, अपराध सूचना अथवा अन्य कार्य से थाने जाता है, तो वह अक्सर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफ आई…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 30 जून 2025 से 04 जुलाई 2025 एवं 07 जुलाई 2025 से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ के पांच परीक्षा केंद्रों – बिलासपुर, रायपुर, भिलाई (दुर्ग), दुर्ग और जगदलपुर में प्रतिदिन तीन / चार शिफ्टों में यह ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। अग्निवीर क्लर्क / एस.के.टी पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के अंतर्गत महिला एवं पुरूष नगर सैनिकों की लिखित परीक्षा का आयोजन 22 जून को किया जायेगा। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने पंजीकृत मोबाईल नंबर पर प्राप्त एसएमएस के यू.आर.एल. को क्लिक करके भी सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। अभ्यर्थी सम्पूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जायें।…
