Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल ने पद से दिया इस्तीफा, संगठन में मचा सियासी हलचल

    November 27, 2026

    Korba: वरिष्ठ पत्रकार विनोद जायसवाल ने किया देहदान का संकल्प, मेडिकल कॉलेज कोरबा में पूरी की औपचारिकताएं

    November 27, 2026

    Surajpur: भाजपा नेता व पार्षद मुकेश गर्ग पर धमकी, बंधक और दबाव बनाने का आरोप….कलेक्टर-एसपी से शिकायत

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»स्कूलों, अस्पतालों, सार्वजनिक स्थलों पर तम्बाखू उत्पाद बेचा तो खैर नहीं….COTPA एक्ट के तहत एक ही दिन में 140 कार्यवाहियाँ, मचा हड़कंप
    Featured

    स्कूलों, अस्पतालों, सार्वजनिक स्थलों पर तम्बाखू उत्पाद बेचा तो खैर नहीं….COTPA एक्ट के तहत एक ही दिन में 140 कार्यवाहियाँ, मचा हड़कंप

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250618 225020 0807
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    🚭 *स्कूलों, अस्पतालों, सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी*

    🚭 *नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दुकानों को चेतावनी*

    बिलासपुर/स्वराज टुडे: आज दिनांक 18 जून 2025 को *नशा मुक्त भारत पखवाड़ा* के अंतर्गत आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले *अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस* को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले भर में तंबाकू के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ACCU) श्री अनुज कुमार के नेतृत्व में सभी शहरी व ग्रामीण थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया।

    IMG 20250618 WA0060

    इस विशेष अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख बाजार क्षेत्रों तथा अन्य संवेदनशील स्थलों पर तंबाकू सेवन करने वालों एवं तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई। COTPA एक्ट 2003 के अंतर्गत जिलेभर में कुल 140 चालानी कार्यवाहियाँ की गईं तथा ₹33100 रूपए जुर्माना वसूला गया।

    IMG 20250618 WA0059

    अभियान के दौरान कई ऐसे स्थानों की पहचान की गई जहाँ नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा था। स्कूल परिसरों के 100 मीटर के भीतर संचालित तंबाकू विक्रेताओं की दुकानों की जांच की गई और संबंधित दुकानदारों को चेतावनी दी गई। धूम्रपान निषेध क्षेत्र घोषित स्थानों पर निरीक्षण कर वहां नियमों के पालन की स्थिति देखी गई।

    IMG 20250618 WA0058

    कई दुकानों/प्रतिष्ठानों पर धूम्रपान निषेध साइनबोर्ड न लगे होने की स्थिति पाई गई, जिस पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। वहीं नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने की सूचना पर संबंधित थानों द्वारा दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई।

    यह भी पढ़ें :  श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी उत्सव, माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव एवं संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

    यह अभियान केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित न होकर लोगों में तंबाकू के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भी चलाया गया। आम नागरिकों को COTPA एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी गई और पुलिस कर्मियों द्वारा स्वयं भी नागरिकों से अपील की गई कि वे न केवल स्वयं धूम्रपान से बचें, बल्कि अन्य को भी इससे रोकें।

    बिलासपुर पुलिस का यह सतत प्रयास है कि जिले को धूम्रपान मुक्त और स्वस्थ वातावरण वाला क्षेत्र बनाया जाए। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाहियाँ लगातार जारी रहेंगी।

    यह भी पढ़ें: सड़क पर तलवार लहराने वाला शोएब कुरैशी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

    यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती: 30 जून से 10 जुलाई तक होगी ऑनलाइन परीक्षा, प्रवेश पत्र 16 जून से उपलब्ध

    यह भी पढ़ें: आखिर कब रुकेगा पतियों की हत्या का सिलसिला, झारखंड में पत्नी ने पति को खाने में ज़हर देकर मारा, 30 दिन पहले ही हुई थी शादी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल ने पद से दिया इस्तीफा, संगठन में मचा सियासी हलचल

    November 27, 2026

    Korba: वरिष्ठ पत्रकार विनोद जायसवाल ने किया देहदान का संकल्प, मेडिकल कॉलेज कोरबा में पूरी की औपचारिकताएं

    November 27, 2026

    Surajpur: भाजपा नेता व पार्षद मुकेश गर्ग पर धमकी, बंधक और दबाव बनाने का आरोप….कलेक्टर-एसपी से शिकायत

    November 27, 2026

    New Delhi: बिसलेरी के पानी का सैंपल जांच में फेल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

    November 24, 2026

    राशिफल 24 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 24, 2026

    CBSE में नौवीं के छात्रों को पढ़ने होंगे नौ विषय, तीन भाषाओं के साथ व्यावसायिक शिक्षा भी अनिवार्य

    November 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,103 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,431 Views
    Don't Miss

    भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल ने पद से दिया इस्तीफा, संगठन में मचा सियासी हलचल

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ सारंगढ़-बिलाईगढ़/स्वराज टुडे: जिले की राजनीति में उस समय हलचल मच गई, जब भारतीय जनता…

    Korba: वरिष्ठ पत्रकार विनोद जायसवाल ने किया देहदान का संकल्प, मेडिकल कॉलेज कोरबा में पूरी की औपचारिकताएं

    November 27, 2026

    Surajpur: भाजपा नेता व पार्षद मुकेश गर्ग पर धमकी, बंधक और दबाव बनाने का आरोप….कलेक्टर-एसपी से शिकायत

    November 27, 2026

    Raipur: ज्वेलर्स शॉप में डकैती का प्रयास करने वाले 03 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक एवं 01 बालिका सहित कुल 05 गिरफ्तार

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.