Author: Deepak Sahu
राजस्थान जयपुर/स्वराज टुडे: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसिंद में एक पिता ने अपनी जीवित बेटी का मृत्यु भोज आयोजित किया है। इसके लिए शोक पत्रिका भी छपवाई गई है। दरअसल बेटी के अपने देवर के साथ प्रेम विवाह करने से पिता नाराज है। आसिंद पुलिस के अनुसार, पिता ने तीन महीने पहले बेटी की शादी की थी, लेकिन पिछले महीने बेटी देवर के साथ ससुराल से फरार हो गई और उसके साथ प्रेम विवाह कर लिया। मृत्युभोज में स्वजनों को किया आमंत्रित पति और पिता ने 30 जुलाई को थाने में अलग-अलग गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उधर, बेटी…
मुम्बई/स्वराज टुडे: मशहूर सिंगर परफॉर्मर एनके नरेश अब जल्द ही अपना एक म्युज़िक वीडियो लेकर आ रहे हैं जिसके निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान हैं और इसका संगीत दिग्गज संगीतकार दिलीप सेन ने दिया है. मुम्बई में दिलीप सेन के स्टूडियो में इस गीत की रिकार्डिंग संपन्न हुई जिसे विख्यात गीतकार सत्यप्रकाश ने लिखा है. डॉ कृष्णा चौहान 15 अगस्त को बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल 2024 का आयोजन मुम्बई में कर रहे हैं, जहां एनके नरेश का यह गाना लॉन्च किया जाएगा. इस अवसर पर बॉलीवुड की काफी हस्तियां मौजूद होंगी. “बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2025” से सम्मानित सिंगर एन के नरेश…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सीमा सुरक्षा बल (BSF) में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका आया है. BSF ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के कुल 3588 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इनमें 3406 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 182 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 23 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर किया जा सकता है. आयु सीमा इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु…
*🔹साइबर सेल कोरबा एवं सिविल लाइन रामपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गांजा तस्कर गिरफ्तार* *🔹पुलिस टीम की कार्यवाही में 13.200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।* कोरबा/स्वराज टुडे: श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्राइम मीटिंग के दौरान आगामी रक्षाबंधन, 15 अगस्त एवं गणेश चतुर्थी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में नशीले पदार्थों, गांजा, नशीली टैबलेट तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रूप से लगाम लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में सभी थाना…
जिले के सुदूर आदिवासी अंचल में बारिश के बाद सड़कें बनी दलदल, एंबुलेंस और स्वास्थ्य सुविधा दूर-दूर तक नदारद…. रायगढ़/स्वराज टुडे: बारिश थम चुकी थी, लेकिन दलदल अब भी गाँव को अपनी गिरफ्त में लिए हुए था। धरमजयगढ़ के कंड राजा से पंडरा पाट जाने वाला रास्ता – नाम तो सड़क है, मगर हालत ऐसी कि पैरों से कदम निकालना भी मुश्किल। इसी कीचड़ भरे और टूटे-फूटे रास्ते पर, ग्राम पंचायत विजयनगर के ग्राम कंडरजा मोहला पटना पारा में, एक पति अपनी बीमार पत्नी को गोद में उठाए अस्पताल की ओर बढ़ रहा था। बीमार पत्नी को गोद में उठाकर…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने कर्मचारियों और समुदाय के साथ उत्साह और उल्लास से त्योहार मनाया। इस विशेष दिन पर उन्नति परियोजना से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, डॉक्टरों तथा सेफ्टी और सिक्योरिटी टीम के सदस्यों की कलाई पर अपनी हस्तनिर्मित राखियां बांधकर उनके समर्पण, सतर्कता और निःस्वार्थ सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया। विश्वास और अटूट रिश्तों का प्रतीक यह त्योहार बालको में आपसी संबंधों को और गहरा करने का अवसर बना। समारोह के दौरान कर्मचारियों ने सुरक्षाकर्मियों को राखी…
Viral video: सोशल मीडिया का ट्रेंड अब लोगों को कहां तक ले जाएगा, इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है. पहले जहां लोग शादी-ब्याह, जन्मदिन, मॉल , पार्क या सड़क पर रील बनाने का शौक रखते थे, वहीं अब कैमरा लेकर सीधे श्मशान घाट तक पहुंचने लगे हैं. रील बनाने की सनक आखिर लोगों को कहां तक लेकर जाएगी ये कहना मुश्किल है. ताजा मामला एक ऐसे वीडियो का है जिसमें एक युवती जलती चिता के सामने साड़ी पहनकर डांस करती नजर आ रही है. इस हरकत ने इंटरनेट पर बहस और गुस्से की लहर पैदा कर दी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 02 अगस्त 2025 को जिला जेल कोरबा से चार आरोपी 01. थाना सिविल लाइन के आरोपी दशरथ सिदार 02. चौकी राजगामार से आरोपी राजा कंवर 03. थाना बालको से आरोपी सारण सिक्कू एवं 04. थाना श्याम से आरोपी चंद्रशेखर राठिया चारों आरोपियों को पास्को एक्ट के धाराओं के तहत विभिन्न दिनांक में जेल दाखिल किया गया था। उक्त चारों बंदी कोरबा जेल की निगरानी को भेदते हुए फरार हो गए थे। ये सभी आरोपी पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में विचाराधीन बंदी थे। घटना की सूचना प्राप्त होते ही श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी…
उत्तरप्रदेश आगरा/स्वराज टुडे: आगरा में एक मुस्लिम युवक को हिंदुवादी नेताओं ने होटल के कमरे में महिला के साथ पकड़ने के बाद जमकर हंगामा काटा। महिला गिड़गिड़ाती रही, इसके बाद भी युवक को कमरे से खींचकर पीटते रहे। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो उसके सामने भी युवक की पिटाई होती रही। पूरी घटना का वीडियो भी बनाया जाता रहा। होटल के सीसीटीवी कैमरे में भी सबकुछ कैद होता रहा। होटल मालिक की तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज हो गया लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हमला करने वाले सभी स्थानीय हैं इसके बाद भी पुलिस का…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों की जर्जर हालत को लेकर सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने स्कूल में करंट से झुलसे तीसरी कक्षा के छात्र और 187 जर्जर आंगनवाड़ी भवनों पर प्रकाशित समाचारों पर संज्ञान लेते हुए संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई आज होगी. स्कूलों व आंगनवाड़ियों की खस्ताहाली पर हाई कोर्ट नाराज हाई कोर्ट में दायर शपथपत्र के अनुसार, 8 जुलाई 2025 को बलौदाबाजार जिले के सेंडरी प्राथमिक स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र खिलेश्वर पटेल के हाथ…
