Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»BSF में कॉन्स्टेबल के 3588 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त
    Featured

    BSF में कॉन्स्टेबल के 3588 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250809 221440 0679
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सीमा सुरक्षा बल (BSF) में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका आया है. BSF ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के कुल 3588 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इनमें 3406 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 182 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं.

    इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 23 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर किया जा सकता है.

    आयु सीमा
    इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए. सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी. अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी.

    परीक्षा शुल्क
    आवेदन शुल्क ₹100 तय किया गया है. हालांकि, SC/ST वर्ग और सभी महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

    शैक्षणिक योग्यता और वेतनमान
    उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास की हो. साथ ही संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स भी अनिवार्य है. चयनित उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा.

    चयन प्रक्रिया

    • पहला चरण – शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
    • दूसरा चरण – लिखित परीक्षा
    • तीसरा चरण – दस्तावेज सत्यापन

    लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जो 100 अंकों के होंगे. सवाल सामान्य जागरूकता, गणित, अंग्रेजी और हिंदी विषयों से होंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और सभी प्रश्न कक्षा 10वीं स्तर के होंगे.

    यह भी पढ़ें :  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    कैसे करें आवेदन

    • सबसे पहले BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं.
    • होम पेज पर BSF Constable Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.
    • नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉगिन करें.
    • मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें.
    • यदि लागू हो तो परीक्षा शुल्क जमा करें.
    • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें और फिर एक प्रिंट आउट निकाल लें.

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026

    बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    September 7, 2026

    सुसाइड से पहले रेलवे ट्रैक किनारे गुमसुम सी बैठी थी, किसी ने फोटो खींचकर कर दिया वायरल, मानवता के नाते GRP को कर देता सूचित तो बच जाती जान…

    September 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,917 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,510 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,377 Views
    Don't Miss

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    * 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दो वर्ष तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एक वर्ष की…

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.