Author: Deepak Sahu
आज का राशिफल: आज 08 अगस्त, शुक्रवार का दिन है और आज के दिन श्रावण माह की चतुर्दशी तिथि है फिर इसके पूर्णिमा लग जाएगी। आज के दिन चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होगा। इसी के साथ आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग, आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जिसके चलते हैं कई राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और सौभाग्यशाली रहने वाला होगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा विस्तार से आज का राशिफल: मेष राशि आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आदर्श नगर कुसमुंडा स्थित डीएवी स्कूल के गेट के सामने गुरुवार को अनेक अभिभावको द्वारा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्राचार्य का उनका पुतला दहन किया गया। इस दौरान स्थिति विस्फोटक ना हो जाये इसके लिए SECL के सुरक्षाकर्मी और कुसमुंडा थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर मौजूद थे । स्कूल प्राचार्य पर भर्ती प्रक्रिया में पक्षपात का आरोप इस साल नए शिक्षण सत्र से ही डीएवी स्कूल आदर्श नगर कुसमुंडा के प्राचार्य चंद्रमोहन पांडेय की कार्यशैली पर सवाल उठना शुरू हो गए थे । दरअसल उनपर स्कूल में एडमिशन को लेकर पक्षपात…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक मार्मिक और मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. बीरगांव क्षेत्र में व्यास तालाब के पास गुरुवार सुबह एक डेढ़ साल का मासूम बच्चा लावारिस हाल में मिला. बच्चे के पास एक चिट्ठी भी मिली, जब उसे खोलकर देखा तो पढ़ने वाले लोग चौंक गए. ऐसा लग रहा है कि चिट्ठी उसके पिता ने लिखी है. इसमें उसने लिखा है, “मुझे माफ कर देना. मैं इस दुनिया में जीना नहीं चाहता हूं. मेरे पास रहने को कोई जगह नहीं है. इसलिए बच्चे को छोड़कर जा रहा हूं. बच्चे…
मध्यप्रदेश इंदौर/स्वराज टुडे: इंदौर कैंसर फाउंडेशन के प्रवर्तक सदस्य, वरिष्ठ उद्यमी और मध्यप्रदेश खंडेलवाल समाज के अग्रणी जिनका समर्पण और सेवा का भाव सदा ही सामाजिक सेवा में रत अनुयाइयों के लिए प्रेरित करता रहेगा ऐसे स्वर्गीय श्री सत्यनारायण खंडेलवाल जी के सुपुत्र राकेश खंडेलवाल को संस्कृति मंत्रालय सदस्य – डॉ भरत शर्मा ने माइक्रो क्रिस्टल तकनीक द्वारा बनायी गई उनकी प्रतिकृति स्मृति चिह्न के रूप में प्रदत्त करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। आपने कहा कि सामाजिक सेवा का प्रकल्प समाज सुधार और सामाजिक उत्थान के लक्ष्य से किया जाना उद्देश्य ही श्रेष्ठ होता है । मध्यप्रदेश में पहला…
छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: नगर के खर्रीपारा में चोरी की वारदात में पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन पर चलाए जा रहे *”आपरेशन बाज”* के तहत पता तलाश करने हेतु सिटी कोतवाली पुलिस की विशेष टीम गठन कर शीघ्र कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। विवेचना के दौरान नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर लगे सीसीटीव्ही अवलोकन, व मुखबीर एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम द्वारा खरीपारा के पास घेराबंदी कर आरोपी अंकित सारथी एवं एक नाबालिग बालक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया । साथ ही चोरी किए गए सोने चांदी…
छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर बिजली बिल हॉफ योजना बंद करने के विरोध मे पुरे प्रदेश मे आंदोलन किया गया । इसी कड़ी मे मुंगेली कांग्रेस भवन मे पत्रकार वार्ता आयोजित की गईं, जिसमे प्रभारी पंकज शर्मा सहित कांग्रेसी कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि साय सरकार राज्य के जनता के साथ छलावा कर रही है। कांग्रेस सरकार विषम परिस्थिति में भी 5 साल तक हाफ बिल योजना का लाभ देने का काम किया था, जिसका लाभ राज्य के जनता को मिलता आ रहा था…
मध्यप्रदेश नौगांव छतरपुर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश शासन शिक्षा विभाग द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन के पूर्व शासकीय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जो 5 किलोमीटर दूर से विद्यालय आते थे उन्हें साइकिल निशुल्क प्रदान की जा रही है इसी क्रम में बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक नौगांव विद्यालय संस्था प्राचार्य श्री एम पी अहिरवार ने 93 विद्यार्थियों को 7 अगस्त को साइकिल वितरण कराई गई इसमें समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी द्वारा विद्यार्थियों को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और घर के लिए विदा किया गया । शिक्षक संदीप पाठक ने विद्यार्थियों के साइकिल वितरण समारोह में महत्वपूर्ण भूमिका…
फ्लाईएश व नियम विरूध राखड़ एवं कोल परिवहन करने वाले वाहनों पर आर.टी.ओ. उड़नदस्ता टीम ने की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सड़क पर संयंत्रों का राखड़ लेकर दौड़ते व कोल परिवहन में लगे भारी वाहनों द्वारा बिना तिरपाल ढके/अधूरे / फटे तिरपाल के कारण सड़क पर उड़ते के गुबार व कोयले के उड़ते छोटे-छोटे कणों से सडक पर चलने वाले आम नागरिक त्रस्त है साथ ही ऐसे लापरवाही से सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ गई है। इन पर लगाम कसने प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए राखड़ एवं कोयला लोड कर चलने वाले विभिन्न वाहनों पर व नियम विरूध परिवहन करने वाले भारी वाहन जो बिना तिरपाल ढके/ अधुरे ढके वाहनों एव खुले में…
*सिल्वर जुबली के जश्न में अमिताभ बच्चन ने किया KBC 17 का शुभारंभ *अमिताभ बच्चन ने KBC 17 की शूटिंग शुरू कर मनाया 25 सालों के सफर का जश्न मुम्बई/स्वराज टुडे: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का प्रतिष्ठित क्विज़ शो कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 17 शानदार अंदाज़ में शुरू हो चुका है। इस सीज़न का नया कैंपेन #JahanAkalHaiWahaanAkadHai लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। यह बताता है कि आज के समय में समझदारी के साथ-साथ आत्मगौरव भी ज़रूरी है यानी अकल और अकड़, दोनों का जश्न। अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के नए सीज़न की शूटिंग शुरू कर दी है…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवा की भावना को साकार करते हुए एन के एच जीवन आशा हॉस्पिटल, जमनीपाली में 6 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह परामर्श सेवा प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस विशेष अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसमें जनरल मेडिसिन (आंतरिक रोग विशेषज्ञ), हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक), शिशु रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) शामिल हैं। यह परामर्श सेवा पूरी तरह से निशुल्क…
